Sunday, June 29, 2008

भीगी भीगी रुत में ,



भीगी भीगी रुत में ,

भीगे भीगे से ये अहसास

भीगी भीगे मौसम में ,

भीगे लम्हों की ये प्यास !

जादू सा छाया है हरसू ,

कोहरे की चादर फ़ैली है ,

धुन्धलाये से नज़ारे ,

गम सुम चाँद तारे हैं !

ऐसे में कैसी ये आहट,

झांझरी रुन झुन करती ,

फिजाओं में तैर जाए

ये किसकी है आहट,?

तुम चलो चल पड़े जहाँ

तुम रुको , थम जाए समा

दिल का धड़कना फ़िर बेवजह ,

आप आए सनम जो अब यहाँ !

मानसून विंड्स

मलयानिल सुगंध आई आली , फ़िर भर आए बदरा काले ~

दक्षिण दिशा से उठते झुक झुक कर कुछ रूकते , महासागर का जल पीते !

लंका - द्वीप निहारे , नारकेलि के वृक्ष पुकारे, पत्तों के मुकुट हिल कर कहते ,

तुम , रूक जाओ बदरा काले ! घन बरसो मुसलाधार !

मंथर गति से आगे बढ़ते , आन्ध्र , कर्णाटक से मुड़ते ,

गोआ से फ़िर ले जीवन संगीत , दक्षिण पठार पर बरसते !

फिर , भर आए बदरा काले !

चल गज्गामिनियों सी चाल , उठाए रोम रोम में ज्वाल

सन - सनसनन सन , सुनवाते , फ़िर महाराष्ट्र पर छाते !

लो , फिर , भर आए बदरा काले !

तृप्त हो आहला रस सब गाते , मयूर भी देखो नृत्य दिखाते ।

गाँव शहर , जन जीवन पर, उमड़ घुमड़ छा जाते ,

सम दर्शी अमृत वर्षा बरसाते !

आली , यूँ काले बदरा घिर आते !
- लावण्या

Saturday, June 28, 2008

पाती एक अजानी


मन से मनको लिख रही हूँ,

पाती एक अजानी प्रियतम !

पाती मेँ प्रेम - कहानी !

तुम भी हामी भरते जाना, सुनते सुनते बानी ॥

फिर कह रही कहानी !

कहुँ, सुनाऊँ, तुमको प्रियतम,

था राजा या रानी ? सुनोगे क्या ये कहानी ?

सुनो, एक थी रानी बडी निर्मम !

पर थी वह बडी ही सुँदर !

ज्यूँ बन उपवन की तितली !

गर्वीली, मदमाती, बडी हठीली !

एक था राजा, बडा भोला नादानरखता सब जीवोँ पर प्रेम समान !

बडा बलशाली, चतुर, सुजान !

सुन रहे हो तो हामी भरना अब आगे सुनो कहानी !

भोर भए , उगता जब रवि था,

राजा निकल पडता था सुबही को,

साथ घोडी लिये वह "मस्तानी"

सुनो, सुनो, ये कहानी !

छोड गाँव की सीमा को वह,

जँगल पार घनेरे कर के,आया, जहाँ रहती थी रानी !

अब आगे सुनो, कहानी !

रानी रोज किया करती थीगौरी - व्रत की पूजा,

नियम न था कोई दूजा ~

छिप मँदीर की दीवारोँ से,देखी राजा ने रानी -

मन करने लगा मनमानी !

किसी तरह पाऊँ मैँ इसको,हठ राजा ने ये ठानी !

वह भी तो था अभिमानी !

पलक झपकते रानी लौटी,

लौट चले सखीयोँ के दल

मची राजा के दिल मेँ हलचल !

पाणि - ग्रहण प्रस्ताव भेज कर ,

राजाने देखा मीठा सपना दूर नहीँ होँगेँ दिन ऐसे,

हम जब होँगेँ साजन - सजनी !

रानी ने पर अपमानित करके,

ठुकराया उसका प्रस्ताव !

क्या हो, था ही हठी स्वभाव !

आव न देखा, ताव न देखा,

राजा ने फिर धावा बोला-

अब तो रानी का आसन डोला !

बँदी बन रानी, तब आईँ राजा के सम्मुख गई लाई

कारा गृह मेँ भेज दीया कह, "नहीँ चाहीये, मुझे गुमानी !

ना होगी मेरी ये, रानी ! "

एक वर्ष था बीत चला अब

आया श्री पुरी मेँ अब उत्सव !

श्री जग्गनाथ का उत्सव !

रीत यही थी, एक दिवस को,

राजा , झाडू देते थे ....मँदिर के सेवक होते थे !

बुढा मँत्री, चतुर सयाना ,

लाया खीँच रानी का बाना कहा,

" महाराज, ये भी हैँ प्रभु की दासी,- पर मेरी हैँ महारानी ! "

कहो कैसी लगी कहानी ?

सेवक राजा की ,सेविका से,

हुई धूमधाम से शादी--

फिर छमछम बरसा पानी !

मीत हृदय के मिले सुखारे

बैठे, सिँहासन, राजा ~ रानी !

हा! कैसी अजब कहानी !

जो प्रभु के मँदिर जन आयेँ,

पायेँ नैनन की ज्योति,

प्रवाल - माणिक मुक्ता मोती !

यहाँ न हार किसी की होती !

अब कह दो मेरे प्रियतम प्यारे,

कर याद मुझे कभी क्या,

वहाँ, हैँ आँख तुम्हारीँ रोतीँ?

काश! कि, मैँ वहाँ होती !


Friday, June 27, 2008

जैन सेंटर और पवित्र मंगलकारी नवकार मंत्र

जैन सेंटर
और, एक अमरीकी कन्या के साथ हम :)
गत सप्ताह , जैन सेंटर जाने का मौका मिला - ऐसे ,अकसर , ये मकान बंद रहता है , किसी की सगाई हो , विवाह का भोज या मृत्यु के बाद आयोजित सभा ही क्यों ना हो, जैन देरासर के साथ बना होल , खोल दिया जाता है। हमारे शहर के जैन समाज ने मिलजुल कर इस की स्थापना की और अब सारी धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों का ये जैन सेंटर , अब , केन्द्र बन गया है। जहाँ कहीं भी भारतीय बस गए हैं, नए सिरे से , भारतीय मूल्यों की स्थापना करने के प्रयत्न किए गए हैं जिनसे समाज एक साथ मिल कर
अपनी परम्पराओं का निर्वाह करता रहे।
ये नहीं जानती परम्परा से संलग्न रहना ग़लत है या सही है -
ये हरेक का अपना निर्णय है , जिंदगी जीने का , हर पल , किस तरह बीते इस का भी --
यहीं मेरी मुलाक़ात इस सुंदर कन्या से हुई । साडी पहने बहुत सुंदर लग रही थी वो और ऐसे घूम रही थी मानो रोज ही साडी पहनती हो !
- सहजता से पहन रखी थी उसने साडी को और अपना लिया था भारतीय स्त्री का ये पहनावा !
- और एक और आश्चर्य की बात ये थी के उसकी माता जी ने भी साडी पहनी थी और पिता ने भी भारतीय पहनावा ! जबकि कई भारतीय पुरुषों ने अमरीकी पोशाक पहन रखीं थीं :)
इन लोगों ने भारतीय उत्सव को अपनी तरफ़ से , भारतीय पोशाक पहनकर एक तरह का सम्मान दिया था
मुझे हंसी भी आ रही थी ये सोचकर के सचमुच दुनिया गोल है !!
हमारी ये दुनिया , सिकुड़ती जा रही है । विचारों का आदान प्रदान , दूरसंचार की पहुँच आज विश्वव्यापी बनी है जिसने , परदेश में देस और देसी को परदेसी के समीप ला कर , एक समान और समतल भूमि प्रदान कर दी है - हम किसी को अपने से अलग माने, या अपने को ऊंचा या ज्यादा संभ्रांत या अलग मान कर चलें , ये अपने अपने नजरिये और सोच की बात है।
दुनिया तेजी से बदल रही है , हम कहाँ खड़े होकर इस की दौड़ में शामिल हों या ना हों ये हम पर ही , पूर्णतः निर्भर करेगा ।
आगे बात शुरू हुई दूसरी भारतीय अतिथि महिलाओं से और ये भी पता चला के ये अमरीकी कन्या , जैनों के पर्यूषण के दिन , उपवास भी कर चुकी है ! मेरे पति दीपक , जैन परिवार से हैं - हमारी शादी के बाद, मेरी सास जी ने मुझसे कहा ,
" क्या तुम , हमारे नवकार मंत्र को सुनोगी ? मैंने कहा,
" अवश्य ! और उन्हें सीखना भी चाहूंगी -- "
और तब सबसे पहली बार मैंने,
पवित्र मंगलकारी नवकार मंत्र सुने थे --
समन्वय , अन्य धर्मं को सीखने में बुराई नहीं है ,हाँ, उनमें से , किस तथ्य को और क्या अपनाया जाए और कितना नहीं ये भी हर व्यक्ति की सोच पे निर्भर करेगा -
आप भी शायद जानते होंगें " नवकार मंत्र " के बारे में ,
ये जैन धर्म का पवित्र मंत्र है।
आप भी सुनिए ....आवाज़ है श्री लता जी की ...
ये एक अन्य की प्रस्तुति है - और जैन धर्म के लिए देखिये ये लिंक --

Wednesday, June 25, 2008

ऐ ख्वाब .........तुम चले जाओ !


सपने वे नहीं होते जो हम सोते समय देखते हैं,

सपने वे होते हैं जो हमें सोने नहीं देते।”-

- सृजनशिल्पी के ब्लॉग पर एक सूक्ति।

http://srijanshilpi.com/?p=161

[ १ ]

ऐ ख्वाब .........तुम चले जाओ !

यूँही आ आ कर फ़िर , दबे पाँव ........लौट जाओ !

जब तुम आ कर चले जाते हो , क्यों अपनी निशानी छोड जाते हो ?

तुम आए तो थे , येही बस है , वही सुनहरी झलक दिखलाओ ,

जो बिखरी रहती है चेहरे पे ! हर चेहरे पर , तुम्हारे जाने के बाद

[ २ ]

ख्वाबों से धुआं उठ कर , कहता है किनारों को ,

हम लौट के आयेंगे फ़िर इन्ही मकामों को -

तेरी आंखों के उजालों में , हम , डूबते जायेंगें ,

पतवार मुहोब्बत की ले , साहिल तक आयेंगें !

कैसा है जुनून - ए - दिल , हर हाल पे बाबस्ताँ,

एक तू है निगाहों में , जले, शमा ज्यूँ आहिस्ता

क्यों प्यासे हैं लब मेरे , क्यों छाई उदासी है ?

क्यों चुप हैं दीवारें ? गमख्वार है क्यों जीना?

[ ३ ]

रहने भी दो ये वाहवाही , हैं ये टूटने के मंजर ,

गुमशुदा की हैं तलाशें , डूबते दिल की है आवाज़ !

ना साथ चाहिए , ना , मंजिल का हौसला ,

ना मांझियों के साहिल , ना , खोने का गिला !

दफना के आए हैं हम , हर रिश्तों को तमाम ,

भूले से आ न जाए , होठों पे तेरा नाम !

हैं याद के समंदर , ठहरी हुई है शाम ,

सब कुछ उदास - सा है , तेरी आरजू के नाम !

कैसे लिखूं मैं नाम तेरा , स्याही से आजकल ?

हो दिल में तुम समाये , मेहमान से बन कर !

चुप रहना ही बेहतर है , करना बर्फ पानी को ,

कहीं आग ना लगा दे , मेरे खौलते ख्याल !

तेरे रास्तों पे आख़िर , ना आए उम्र भर -

लब सी लिए हैं यारां , करते हुए सफर !

पर याद है की बरबस , आती है झूमके

बाँहें गले में डालने , हैं ये इल्तजा के काम !

हैं धड़कने अभी भी , रूह में वही आगाज़ ,

है आज भी लबों पे, हल्का सा तेरा नाम !

है सुकून मुझको यारब - दिल में तडप भी है ,

नही है तो एक तू ही , आंखों में जैसे ख्वाब !

तू ने मुश्किलें छुडाकर दी थी हमे पनाह ,

है आज भी जहन में, ठिठकी हुई सी आह !

कुछ देर को तो तनहा रहने दो जी हमे ,

यादों के झुरमुटों में , ठहरी हुई है शाम !

लंबे उदास साए , लहराते झील पर ,

तकता है मुहँ बांये, आसमान को ज्यों चिनार !

- लावण्या

Tuesday, June 24, 2008

सत रंग चुनर नव रंग पाग ! माया ~~

वर्षा मँगल
सत रंग चुनर नव रंग राग
मधुर मिलन त्यौहार गगन में ,
मेघ सजल , बिजली में आग .............
सत रंग चुनर , नव रंग पाग !
पावस ऋतू नारी , नर सावन ,
रस रिम झिम , संगीत सुहावन ,

सारस के जोड़े , सरवर में , सुनते रहते , बादल राग !
सत रंग चुनर , नव रंग राग !

उपवन उपवन , कान्त - कामिनी , गगन गुंजाये , मेघ दामिनी ,
पत्ती पत्ती पर हरियाली , फूल फूल पर , प्रेम - पराग !

सत रंग चुनर , नव रंग राग .....
पवन चलाये , बाण , बूँद के , सहती धरती , आँख मूँद के -
बेलों से अठखेली करते , मोर ~ मुकुट , पहने , बन ~ बाग़ !
सत रंग चुनर नव रंग पाग !

माया
माया दिखाती पहले धूप रूप की , दिखाती फ़िर मट मैली काया !
दुहरी झलक दिखा कर अपनी मोह - मुक्त कर देती माया !

असम्भाव्य भावी की आशा , पूर्ति चरम शास्वत आपूर्ति की ,
ललक कलक में झलक दिखाती अनासक्त आसक्तिमुर्ति की !

अंत सत्य को सुगम बनातू हरी की अगम अछूती छाया !

मन में हरी , रसना पर षड- रस , अधर धरे मुस्कान सुहानी !

हरी तक उसे नचाती लाती, हरी की जिसने बात न मानी !

शकुन दिखा कर अँध तनय को , हरी - माया ने खेल दिखाया !

संग्न्याहत हो या अनात्मारत आत्म मुग्ध या आत्म प्रपंचक ,

पहुँचाया है हर झूठे को , माया ने झूठे के घर तक !

लगन लगा कर , मोह मगन को , मृग लाल , जल निधि पार कराया !

अंहकार को निराधार कर , निरंकार के सम्मुख लाती !

गिरिजापति का मान बढ़ाने रति के पति को भस्म कराती !

नेह लगाया यदि माया से , निज को खो , हरी - हर को पाया !

अपनी समझ लिए हर कोई , करता रहता तेरी - मेरी !

वोह अनेक जन मन विलासिनी एक मात्र श्री हरी की चेरी !

मैंने इस सहस्ररूपा को , राममयी कह शीश झुकाया !

( रचियता : स्व पंडित नरेन्द्र शर्मा )

Monday, June 23, 2008

इतिहास का एक पन्ना

इतिहास का एक पन्ना :
भारत का इतिहास सीखाया था कई सारे शिक्षकों ने ..जो आज भी भूलाये नहीं भूलते ..एक थे पुरोहित सर, दुबले पतले, सुफेद हो रहे , कम हो गए केश , आर्मी कट से कटे हुए, खादी का बुश्कोट पहने , ब्लैक बोर्ड की तरफ़ मुंह किए , भारत के नक्शे पर बनाते , बिगाड़ते , सल्तनतों को , गद्दी पे बिठाते और कहीं जंग हो जाती , कोई राजा या नवाब मारा जाता , कई सत्ता अस्तित्व में आतीं और पुरोहित सर के इशारों पे , डस्टर से साफ़ हो जातीं !!
...ये पाठ ऐसे दीमाग में , भीतर तक पैठ जाते जिन्हें आजतक भूले नहीं॥
हर स्कूल में ऐसे ही समर्पित अध्यापक होंगें !
जैसे हमारे हुआ करते थे !
इतिहास और भूगोल , मेरे प्रिय , विषय रहे हैं।
समय एक इतनी लम्बी सीमा से परे की , काल रेखा है , जिसका , आधार , ऐसे ही ऐतिहासिक पात्र , हमें , सामने आकर और हमसे विदा लेकर, दीखला जाते हैं और ये सीख दे जाते हैं के हमारा समय कितना कम है यहाँ ...
ना कोई रहा है ना कोई रहेगा ,
ये दुनिया है फानी सो फानी रहेगी
ये माट्टी सभी की कहानी कहेगी ...
झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की वीरा गाथा के साथ ,
एक और कथा भी सूनी थी जिसे आज याद कर रही हूँ ...सुनिए ,
" शूर वीरता लिए लिए,गौरवान्वित किए किए ,

खूब लड़ी क्षत्राणी , दक्षीण को दी कुर्बानी

वोह चाँद बीबी - थी रानी !

अहमदनगर बचाया, अकबर बादशाह आया ,

चाँद बीबी ने धावा बोला, अकबर का दल तब डोला !

क्या , चाँद बीबी थी रानी !

बीजापुर और गोलकोंडा से मदद मांगी

इब्राहीम और कुतुब शाह दोनों से गोदावरी तल की ,

सुरक्षा , उसने मांगी

वोह चाँद बीबी थी रानी !

आगे भी अधूरी गाथा है , झुकता न वीर रानी का माथा है !

पर लहू लुहान , कट जाता है !

हामिद खान की दगा बाज़ी ने , रानी को मौत दिलाई थी !

ये थी चाँद बीबी की कहानी ~~

[ - लावण्या ]