राज कुमार विलियम - ब्रिटेन के सत्ताधिकारी महारानी एलिजाबेथ के बाद गद्दी पर शायद यही उत्तराधिकार प्राप्त करेंगें ऐसा अंदेशा है -सत्ता , सिर्फ़ नाम की रह गयी है ब्रिटिश राज परिवार के पास २१ वीं सदी तक आते आते !
वहाँ पर प्रधान मंत्री गोर्डन ब्राउन ही सही अर्थ में , राष्ट्र प्रमुख हैं
~ पश्चिम के महत्वपूर्ण राज्यों में , मुख्य नायक पर, आम जनता की नज़रें हमेशा टिकी रहतीं हैं -
अमरीका में , राष्ट्रपति २० जनवरी के दिन , बदल जायेंगें ...बुश जायेंगें और ओबामा आयेंगें ...ये एक बहुत बड़ा बदलाव होगा।
ये चित्र है राजकुमारी एन के पुत्र पीटर फिलिप तथा उनकी मंगेतर केनेडा की नागरिक ओटम केली के ! ओटम केली ने अपना धर्म ( केथोलिक ) त्याग दिया है !आप कहेंगें क्यों भला ?
वो इसलिए , ताकि उनके होनेवाले पति , जो महारानी एलिजाबेथ से ११ वें स्थान पर हैं, गद्दीनशीन होने की लम्बी कतार में, उनके दूसरे , खून से बंधे रिश्तेदारों में से , वहाँ पीटर फिलिप की जगह बनी रहे इसलिए ! और पीटर फिलिप का राजवंश में , उतराधिकार बना रहे , इसलिए , उनकी मंगेतर को , अपना चर्च त्याग कर , दुसरे चर्च का सदस्य होना पडा है ! ये एक तरह का धर्म परिवर्तन है !
ओटम केली ने चर्च ऑफ़ इंग्लैंड के धर्म को अपना लिया है ! और केथोलिक चर्च का त्याग किया है ! अगर वे ऐसा ना करतीं , तो उनके मंगेतर को , महारानी एलिजाबेथ के वारिसों की लम्बी कतार में ११ वां स्थान प्राप्त है, वो नहीं मिलता !
चूंकि सन` १७०१ से ये कानून ब्रिटेन में बना हुआ है के , केथोलिक धर्मावलम्बी , राजसी परम्परा का हिस्सा नहीं बन पायेंगें !
इस ख़बर को पढ़कर मुझे बहुत विस्मय हुआ था !
ऐसे कई किस्से , सुने हुए हैं । जैसे शर्मीला टेगोर ने इस्लाम धर्म अपनाया था जब उनका निकाह नवाब पटौदी के संग हुआ !
हम समझते हैं के भारत में धार्मिक बंधन तथा अवरोध बहुत अधिक हैं !
और पश्चिम में ईसाई धर्म एक ही प्रकार का होता है परन्तु असल में , ऐसा नहीं है -
ईसाई धर्म भी विविध प्रकार के चर्चों में, अलग अलग खेमों में विभाजित हुआ पनप रहा है
जिनके कायदे क़ानून और व्यवस्था अभी तक समझ नहीं पाई हूँ !
३०० साल पुराना क़ानून , पुरूष प्रधान है और पुत्र को , राज परिवार के मुखिया का हक्क देता रहा है -
खैर ! यहाँ महारानी एलिजाबेथ की बिटिया राजकुमारी एन के पुत्र, जिनके पिताजी मार्क फिलिप हैं, वे , पीटर फिलिप अपनी मंगेतर के साथ प्रसन्न मुद्रा में घुड़सवारी प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए दीखाई दे रहे हैं - उन दोनों के विवाह की वीडियो - तस्वीरें देखिये - जिसके लिए हेलो पत्रिका ने उनको १ मिलियन पाउँड की धन राशि दी थी !
http://www.britishroyalwedding.com/2008/05/16/autumn-kelly-peter-phillips-wedding/
http://www.britishroyalwedding.com/2008/11/11/video-prince-williams-speech-at-centrepoint/












