Tuesday, June 24, 2008

सत रंग चुनर नव रंग पाग ! माया ~~

वर्षा मँगल
सत रंग चुनर नव रंग राग
मधुर मिलन त्यौहार गगन में ,
मेघ सजल , बिजली में आग .............
सत रंग चुनर , नव रंग पाग !
पावस ऋतू नारी , नर सावन ,
रस रिम झिम , संगीत सुहावन ,

सारस के जोड़े , सरवर में , सुनते रहते , बादल राग !
सत रंग चुनर , नव रंग राग !

उपवन उपवन , कान्त - कामिनी , गगन गुंजाये , मेघ दामिनी ,
पत्ती पत्ती पर हरियाली , फूल फूल पर , प्रेम - पराग !

सत रंग चुनर , नव रंग राग .....
पवन चलाये , बाण , बूँद के , सहती धरती , आँख मूँद के -
बेलों से अठखेली करते , मोर ~ मुकुट , पहने , बन ~ बाग़ !
सत रंग चुनर नव रंग पाग !

माया
माया दिखाती पहले धूप रूप की , दिखाती फ़िर मट मैली काया !
दुहरी झलक दिखा कर अपनी मोह - मुक्त कर देती माया !

असम्भाव्य भावी की आशा , पूर्ति चरम शास्वत आपूर्ति की ,
ललक कलक में झलक दिखाती अनासक्त आसक्तिमुर्ति की !

अंत सत्य को सुगम बनातू हरी की अगम अछूती छाया !

मन में हरी , रसना पर षड- रस , अधर धरे मुस्कान सुहानी !

हरी तक उसे नचाती लाती, हरी की जिसने बात न मानी !

शकुन दिखा कर अँध तनय को , हरी - माया ने खेल दिखाया !

संग्न्याहत हो या अनात्मारत आत्म मुग्ध या आत्म प्रपंचक ,

पहुँचाया है हर झूठे को , माया ने झूठे के घर तक !

लगन लगा कर , मोह मगन को , मृग लाल , जल निधि पार कराया !

अंहकार को निराधार कर , निरंकार के सम्मुख लाती !

गिरिजापति का मान बढ़ाने रति के पति को भस्म कराती !

नेह लगाया यदि माया से , निज को खो , हरी - हर को पाया !

अपनी समझ लिए हर कोई , करता रहता तेरी - मेरी !

वोह अनेक जन मन विलासिनी एक मात्र श्री हरी की चेरी !

मैंने इस सहस्ररूपा को , राममयी कह शीश झुकाया !

( रचियता : स्व पंडित नरेन्द्र शर्मा )

Monday, June 23, 2008

इतिहास का एक पन्ना

इतिहास का एक पन्ना :
भारत का इतिहास सीखाया था कई सारे शिक्षकों ने ..जो आज भी भूलाये नहीं भूलते ..एक थे पुरोहित सर, दुबले पतले, सुफेद हो रहे , कम हो गए केश , आर्मी कट से कटे हुए, खादी का बुश्कोट पहने , ब्लैक बोर्ड की तरफ़ मुंह किए , भारत के नक्शे पर बनाते , बिगाड़ते , सल्तनतों को , गद्दी पे बिठाते और कहीं जंग हो जाती , कोई राजा या नवाब मारा जाता , कई सत्ता अस्तित्व में आतीं और पुरोहित सर के इशारों पे , डस्टर से साफ़ हो जातीं !!
...ये पाठ ऐसे दीमाग में , भीतर तक पैठ जाते जिन्हें आजतक भूले नहीं॥
हर स्कूल में ऐसे ही समर्पित अध्यापक होंगें !
जैसे हमारे हुआ करते थे !
इतिहास और भूगोल , मेरे प्रिय , विषय रहे हैं।
समय एक इतनी लम्बी सीमा से परे की , काल रेखा है , जिसका , आधार , ऐसे ही ऐतिहासिक पात्र , हमें , सामने आकर और हमसे विदा लेकर, दीखला जाते हैं और ये सीख दे जाते हैं के हमारा समय कितना कम है यहाँ ...
ना कोई रहा है ना कोई रहेगा ,
ये दुनिया है फानी सो फानी रहेगी
ये माट्टी सभी की कहानी कहेगी ...
झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की वीरा गाथा के साथ ,
एक और कथा भी सूनी थी जिसे आज याद कर रही हूँ ...सुनिए ,
" शूर वीरता लिए लिए,गौरवान्वित किए किए ,

खूब लड़ी क्षत्राणी , दक्षीण को दी कुर्बानी

वोह चाँद बीबी - थी रानी !

अहमदनगर बचाया, अकबर बादशाह आया ,

चाँद बीबी ने धावा बोला, अकबर का दल तब डोला !

क्या , चाँद बीबी थी रानी !

बीजापुर और गोलकोंडा से मदद मांगी

इब्राहीम और कुतुब शाह दोनों से गोदावरी तल की ,

सुरक्षा , उसने मांगी

वोह चाँद बीबी थी रानी !

आगे भी अधूरी गाथा है , झुकता न वीर रानी का माथा है !

पर लहू लुहान , कट जाता है !

हामिद खान की दगा बाज़ी ने , रानी को मौत दिलाई थी !

ये थी चाँद बीबी की कहानी ~~

[ - लावण्या ]

Sunday, June 22, 2008

श्री सीता - स्तुति

श्री सीता - स्तुति :

सुमँगलीम कल्याणीम सर्वदा सुमधुर भाषिणीम

वर दायिनीम जगतारिणीम श्री रामपद अनुरागिणीम

वैदेही जनकतनयाम मृदुस्मिता उध्धारिणीम

चँद्र ज्योत्सनामयीँ, चँद्राणीम नयन द्वय, भव भय हारिणीम

कुँदेदुँ सहस्त्र फुल्लाँवारीणीम श्री राम वामाँगे सुशोभीनीम

सूर्यवँशम माँ गायत्रीम राघवेन्द्र धर्म सँस्थापीनीम

श्री सीता देवी नमोस्तुते ! श्री राम वल्लभाय नमोनम:

हे अवध राज्य ~ लक्ष्मी नमोनम:

हे सीता देवी त्वँ नमोनम: नमोनम: ii

[ सीता जी के वर्णन से सँबन्धित श्लोक ]

आज मेरी कविता आप के सामने प्रस्तुत कर रही हूँ।

आशा है मेरी त्रुटियों को आप उदार ह्रदय से क्षमा कर देंगे -

रामायण से : सीताजी का विलाप : गीत है : सन सनन सनन जा जा रे ओ पवन

लता जी का गाया हुआ, राग है : चंद्रकौंस --

http://www.youtube.com/watch?v=UqHBfnNknfY

http://24.149.174.219/songs/film/hindi/biraajbahoo/suno_seetaa.mp3

This above link is of a A Rare Rafi Saab song Music :

Salil Chowdhry Film : Biraj Bahu

विनीत, -

- लावण्या


Saturday, June 21, 2008

गुलमोहर की छाँव मेँ !


वह बैठी रहती थी, हर साँझ,
तकती बाट प्रियतम की , चुपचाप
गुलमोहर की छाँव मेँ !
जेठ की तपती धूप सिमट जाती थी,
उसके मेँहदी वाले पैँरोँ पर
बिछुए के नीले नँग से, खेला करती थी
पल पल फिर, झिडक देती ...
झाँझर की जोडी को..
अपनी नर्म अँगुलीयोँ से.....
कुछ बरस पहले यही पेड हरा भरा था,
नया नया था !
ना जाने कौन कर गया
उस पर, इतनी चित्रकारी ?
कौन दे गया लाल रँग ?
खिल उठे हजारोँ गुलमोहर
पेड मुस्कुराने लगा
और एक गीत , गुनगुनाने लगा
नाच उठे मोरोँ के जोड
उठाये नीली ग्रीवा थिरक रहे माटी पर
शान पँखोँ पे फैलाये !
शहेरोँ की बस्ती मेँ "गुलमोहर एन्क्लेव " ..
पथ के दोनो ओर घने लदे हुए ,
कई सारे पेड -
नीली युनिफोर्म मेँ सजे, स्कूल बस के इँतजार मेँ
शिस्त बध्ध, बस्ता लादे,
मौन खडे........बालक !
..........सभ्य तो हैँ !!
पर, गुलमोहर के सौँदर्य से
अनभिज्ञ से हैँ ...!!
--लावण्या

Friday, June 20, 2008

इन्डीयाना याने ?

स्टेट पक्षी कार्डिनल - ऐसा ही पक्षी ,
अक्सर दाना खाने हमारे यहाँ पर भी आता है! :)
स्टेट ऑफ़ इन्डीयाना
गिरिजाघर - ऐसे कई , अमरीकी शहरों से गुजरते वक्त दीख जाते हैं - अब कहीं कहीं मन्दिर, मस्जिद या गुरूद्वारे या थाई या बौध्ध धर्म के पूजा स्थल भी दीख जाते हैं -
एक नदी इसे चीरती है सो इसका नाम ऐसा रखा गया है !
मरीडीयन लाइन जो समय का बँटवारा करती है वो भी वहीँ से गुजरती है -
आधा इन्डीयाना १ आगे / पीछे रहता है ! जैसे , इस वक्त --
Friday 6/20/2008 1:23 pm EDT
Most of Indianais in theEastern Time Zone
80 CountiesIncluding Cities:BloomingtonFort WayneIndianapolis, South Bend, Muncie
The Current Time in Western Portions of Indiana is:
Friday 6/20/2008 12:23 pm CDT
Western Indianais in theCentral Time zone --
ईस्टर्न ज़ोन, सेन्ट्रल ज़ोन,माउन्टन टाइम ज़ोन और पेसेफीक टाइम ज़ोन ये ४ मुख्य समय को और अमेरिका को बाँट्ते खँड हैँ - देखिये ,
और ये दूजा घर !
जी हां ।". क्या कहा ? इन्डीयाना याने ? " अकसर लोग दुबारा पूछते हैं, जब् भी मैं कहती हूँ कि, " हम इंडियाना जा रहे हैं ! " वे कहते हैं , "क्या ? आप इंडिया जा रहे हैं ? " मुझे फ़िर कहना पड़ता है , " नहीं ..नहीं ..हम लोग इन्डीयाना स्टेट जा रहे हैं !! " हमारे स्टेट ओहायो से उत्तर पश्चिम की दिशा में ये इन्डीयाना प्रांत आया है - इसकी राजधानी है, इन्डीयानापोलिस !! सन` १८१६ की ११ दीसंबर के रोज इसे प्रांत के स्वरूप में , अपनी पहचान हासिल हुई थी। इस का मुख्य पक्षी है कार्डिनल ! ये नुकीली चोंचवाला , लाल रंग का सुंदर पक्षी है।
यहाँ के मूल निवासी शौनी कौम के रेड इन्डीयन थे जिन का चीफ या सरदार टेकुमश बहादुरी के लिये विख्यात है।
मैँने इसके कई छोटे शहरोँ की यात्रा कयी बार की है जिनके नाम अजीब से लगेँगेँ आपको, जैसे कि, "गेरी इन्डीयाना " , वेलापरासीयो, गोशेन, फोर्ट वेयन नोबल्ज़्वील, कोकोमो, ऐन्डर्सन, टेर्रे होटे, मेरियन्, ब्लूमीँगटन, मेडीसन, न्यू एल्बेनी, एवान्ज़वील्, रीचमन्ड, लाफेयेट, हूज़ीयर हील्ज़ और मन्सी जो सबसे अधिक सँख्या मेँ अपराधीयोँ को फाँसी देने के लिये कुख्यात जिला है !! अक्सर जिस छोटे शहर के साथ "वील " लगा रहता है, वो मेरी समझ से,
वीलेज का ही रुप है !
Broad Ripple -
its a very scenic town a river runs through it & hence its Name :)
&
the Meridian Line goes through this Town too -- TIME LINE --
Beautiful Homes along the Bank -- God knows who all live there
यहाँ रेस कारोँ की स्पर्धा हर वर्ष होती है जो बहुत प्रसिध्ध है जिसे देखने दुनियाभर के शौकीन जमा होते हैं -- कॉल्ड इंडी ५०० !!
इस साल मोटर बाईक की दौड भी होनेवाली है जिसमेँ हिस्सा लेने "बाईकर कम्युनिटी " जो अपने आप मेँ एक अजीब, रोमाँचकारी वर्ग के बाईक के जाँबाजोँ और रसिकोँ की अलग सी दुनिया है उनके हजारोँ सवार अपनी अपनी लोहे की मोटर बाईक लेकर इन्डीयाना पहुँचेँगेँ ! वो समाँ भी देखने लायक होता है - शोर अलग से दील दहलाता है ! कई बाईकरज़ बडी ऊमर के भी होते हैँ इनमेँ वियतनाम के युध्ध से लौटे, कई सारे वोर वेट्रन्ज़ बहादुर भी शामिल होते हैँ जो अक्सर पूरे अमरीका मेँ बाईक पर बँजारोँ की तरह घूमते रहते हैँ और काले चमडे के तँग पेँट और काले जाकीटोँ मेँ लैस रहते हैँ और हार्ली डेवीडसन अमरीकी मोटर बाइकोँ मेँ सर्वाधिक प्रिय है -
इन्डीयाना के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखिये -- ये लिंक --
ये यहां के विख्यात रहवासी हैं - जिनमें से , जेम्स डीन जिसकी अल्पायु में मौत हो गयी थी वे बहुत प्रसिध्ध हैं उसी के जन्म स्थान वाले शहर से भी एक बार गुजरना हुआ था - लिस्ट लम्बी है -- देखियेगा
Famous Natives People listed are almost always native to the state। We do (on occasion) include those that have either lived within a state for most of their adult life, or have made a significant contribution to the state in their personal endeavors। George Ade columnist, playwright J। Ottis Adams artist William Afflis football player, wrestler Steve Alford basketball player, coach Joseph P. Allen astronaut Leon Ames actor Alison Bales basketball player Arija Bareikis actress Clint Barmes baseball player Julia Barr actress Birch Bayh II politician Evan Bayh politician Anne Baxter actress DaMarcus Beasley soccer player Joshua Bell violinist Steve Bellamy media entrepreneur Albert J. Beveridge historian, politician Larry Bird basketball player Blaine Bishop football player Bill Blass fashion designer Monte Blue actor Jeremy Boorda former chief naval operations Frank Borman II astronaut Otis R. Bowen politician Kenneth Bowersox astronaut Phil Bradley baseball player Donald Brashear hockey player Avery Brooks actor Mark N. Brown astronaut Donie Bush baseball player Dan Butler actor Earl Butz former u.s. secretary agriculture David Canary actor Maria Cantwell politician Max Carey baseball player Hoagy Carmichael composer Homer Capehart politician Jared Carter poet William Merritt Chase artist Calbert Cheaney basketball player Mark Clayton football player Rosevelt Colvin football player Lou Criger baseball player Mary Jane Croft actress Benjamin Sherman "Scatman" Crothers actor, singer George Crowe baseball player George Joseph "Nig" Cuppy baseball player William "Will" Cuppy humorist, literary critic Chad Curtis baseball player Jay Cutler football player Jim Davis cartoonist, creator garfield James Dean actor Eugene V. Debs labor union leader, politician Ken Dilger football player John Dillinger bank robber Terry Dischinger basketball player Major Dodge actor Katie Douglas basketball player Lloyd C. Douglas author Theodore Dreiser author Paul Dresser songwriter Kenneth "Babyface" Edmonds songwriter, musician Anthony "Tony" England astronaut William Hayden English politician Mike Epps actor, comedian Carl Erskine baseball player Trai Essex football player Chad Everett actor Jason Fabini football player Bianca Ferguson actress Jenna Fischer actress Carl G. Fisher founder indianapolis motor speedway John W. Foster journalist, diplomat Janie Fricke singer Bob Friend baseball player Vivica A. Fox actress Brendan Fraser actor William "Bill" Gaither singer, songwriter Bill Garrett basketball player Katie Gearlds basketball player Will Geer actor Jeff George football player Ron Glass actor Walter Gresham statesman, jurist Bob Griese football player Virgil "Gus" Grissom astronaut Rex Grossman football player Charles A. Halleck politician Clifford Hardin former u.s. secretary agriculture Krystal Harris singer, songwriter Phil Harris singer, songwriter John Milton Hay diplomat, statesman Will H. Hays former u.s. postmaster general Bobby Helms singer Florence Henderson actress Billy Herman baseball player Paul "Tony" Hinkle coach, inventor orange basketball Gil Hodges baseball player James Riddle "Jimmy" Hoffa labor leader, convict Drake Hogestyn actor Daniel Hollie wrestler Frank McKinney "Kin" Hubbard cartoonist, journalist Tony Hulman businessman, founder indy 500 Robert Indiana artist Kenny Irwin, Jr. auto racer Jackson Five quintet Janet Jackson singer Michael Jackson singer J. J. Johnson musician, composer James "Jim" Jones leader peoples temple Alex Karras football player Shawn Kemp basketball player Ken Kercheval actor Brook Kerr actress Greg Kinnear actor Mathias Kiwanuka football player Chuck Klein baseball player Don Larsen baseball player Don Lash long-distance runner Terry Lester actor David Letterman television show host Eli Lilly businessman, industrialist Elmo Lincoln actor Ross Lockridge, Jr. author Carole Lombard actress Shelley Long actress Richard "Dick" Lugar politician Peter Lupus actor Marjorie Main actress Mick Mars musician Thomas Marshall u.s. vice president Strother Martin actor Don Mattingly baseball player John T. McCutcheon cartoonist George McGinnis basketball player Jon McLaughlin singer, songwriter Steve McQueen actor Josh McRoberts basketball player John Mellencamp singer, songwriter Chief Matea potawatomi indians chief Michael Michele actress Brad Miller basketball player Sherman Minton jurist Mishikinakwa "Little Turtle" miami indians chief Wes Montgomery musician Jack Alvin "Alvy" Moore actor Oliver Hazark Perry Morton politician Bruce Nauman artist Harry Stewart New politician, journalist Ryan Newman auto racer Meredith Nicholson author Norman Norell fashion designer Elmer Oliphant football player Jane Pauley television journalist Bill Peet illustrator, story writer Mike Pence politician Amanda Perez singer Mike Phipps football player James Pierce actor Dan Plesac baseball player Sydney Pollack actor, film director, producer Cole Porter composer, lyricist Gene Stratton Porter author Edward Mills Purcell physicist, nobel laureate Ernest "Ernie" Pyle world war II journalist James Danforth "Dan" Quayle u.s. vice president Tony Raines auto racer Zach Randolph basketball player Orville Redenbacher founder orville redenbacher popcorn Edgar Charles "Sam" Rice baseball player James Whitcomb Riley poet Glenn "Big Dog" Robinson basketball player Scott Rolen baseball player Ned Rorem composer Axl Rose musician Jerry Ross astronaut David Lee Roth singer, songwriter Edd Roush baseball player Harland David "Colonel" Sanders founder kentucky fried chicken Everett Scott baseball player Zerna Sharp author, creator dick and jane readers Will Shortz crossword puzzle creator, editor Red Skelton comedian Connie Smith singer David Smith sculptor Walter Bedell Smith former cia director, ambassador T.C. Steele impressionist painter Ted Stevens politician Tony Stewart auto racer Izzy Stradlin musician David Stremme auto racer Dan Stryzinski football player Clement Studebaker auto, wagon maker (born in PA) Henry Lee Summer singer, musician Booth Tarkington author, pulitzer prize winner Marshall "Major" Taylor cyclist Max Terhune actor Twyla Tharp dancer, choreographer Sam Thompson baseball player Forrest Tucker actor Vincent Ventresca actor Kurt Vonnegut author Kristina Wagner actress Charles Walker astronaut Lewis "Lew" Wallace civil war union general, author, statesman Steve Wariner singer, songwriter Michael Warren actor Clifton Webb actor, dancer, singer Bonzi Wells basketball player Ryan White aids activist Claude Wickard former u.s. secretary agriculture Wendell Wilkie political leader Cy Williams baseball player Deniece Williams singer, songwriter Robert Wise film editor, producer, director Davis Wolf astronaut John Wooden basketball player, coach Rod Woodson football player Jo Anne Worley actress Wilbur Wright co-inventor of the airplane Richard "Dick" York actor Rollie Zeider baseball player Frank Urban "Fuzzy" Zoeller golfer

Thursday, June 19, 2008

जनम जनम के फेरे

जनम जनम के फेरे:

पेरिस ऐयर पोर्ट से जब तक हवाई जहाज ने उडान भरी, शोभना , अपना आँसुओँ से गीला चेहरा , अपनी सीट के साथ लगी खिडकी से सटाये, विवशता, क्षोभ और हताशा के भावोँ मेँ डूबती उतरती रही। फ़िर अपना छोटा सा मलमली रुमाल ,कोट की जेब से निकाल कर उसने लाल हो रही आँखोँ से लगाया। आँसू सोखे ही थे कि फिर कुछ बूँदेँ निकलकर बह चलीँ ! पेरिस हवाई अड्डे की रोशनियाँ विमान के टेक ओफ की तेज गति के साथ उडान भरते ही धुँधलाने लगीँ... उसने आस पास नज़रेँ घुमाईँ तो देखा कि कुछ यात्री अपनी सीटोँ के हत्थोँ को कस कर थामे हुए थे। कुछ लोगोँ ने आँखेँ भीँच लीँ थीँ । किसी के दाँत से ओठोँ को दबा रखा था .. तो कुछ लोग बुदबुदा रहे थे! शायद प्रार्थना कर रहे होँ ! हर मज़हब के देवता से दया की भीख माँग रहे थे ऐसे समय मेँ फँसे ये सारे इन्सान जो उसके सहयात्री थे.
शोभना ने मन ही मन कहा,

" ये पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बढती जा रही यान की दूरी का प्रभाव था जो ये हाल किये था तब एक माँ मैँ भी तो हूँ ! मुझसे अलग होते मेरे बच्चोँ को क्या मेरी कमी नही खलती ? "

शोभना पर विमान की उडान का कोई खास असर नही हुआ वह अपने आसपास की घटना से मानो बेखबर थी क्योँकि उसका मन तो अब भी भारत मेँ अपनी ससुराल के द्वार पर विवश होकर मानोँ वहीँ ठिठका हुआ, अब भी खडा था !

शोभना पूरे १० सालोँ के बाद ही भारत लौटी थी। भारत ! उसका प्रिय भारत मानोँ किसी दूसरे सौर मँडल का कोई ग्रह , या एक सितारा बन गया था , उसके लिये ! उस की पहुँच के बाहर ! अरे ! सितारे और सारे ग्रह , नक्षत्र तो वो देख भी लेती थी स्याह होते आकाश मेँ टिमटीमाते हुए. जब भी , देर से, सारा दिन काम करके थकी माँदी अपने वृध्ध माता , पिता के साथ जब वह कोन्डो ( Flat ) के लिये लौटती थी तब नज़रेँ आकाश की ओर उठ जातीँ और वो सोचती, बच्चे भारत मेँ शायद सूर्य को देख रहे होँगेँ अगर यहाँ रात घिर आयी है तो ! भारत तो बस अब उसके सपनोँ मेँ ही दीख जाता था और दीखाई देते थे उसके दो बेटे !
दीव्याँश और छोटा अँशुल !

कितने कितने जतन करके उन्हेँ बडा किया था शोभना ने ! हाँ सास जी मधुरा माहेश्वरी जी भी अपने दोनोँ पोतोँ पर जान छिडकतीँ थीँ । देवरजी सोहन भैया भी कितना प्यार करते थे दोनोँ बच्चोँ को !

" हमारे प्रिँस हैँ ये " हमेशा ऐसा ही कहा करते थे ! उस के साथ शोभना को ये भी याद आया कि फैले हुए भरे पूरे ससुराल के कुनबे के रीति रीवाज़ोँ , त्योहारोँ, साल गिरह के जश्न जैसे उत्सवोँ के साथ उसे २४ घँटोँ का दिन भी कम पड जाया करता था. २०, २५ लोगोँ का भोजन, चाय, नाश्ता तैयार करवाना, बडी बहू होने के नाते हर धार्मिक अनुष्ठान मेँ उसका मौजूद होना अनिवार्य था , साथ साथ बडोँ की आवभगत, मेहमानोँ के लिये सारी सुख सुविधा जुटाना ये सारे काम उसी के जिम्मे हुआ करते थे.
रात देरे से , चौका निपटाकर वह सोने जाती तब तक उसके पति धर्मेश, पीठे किये सो रहे होते - कई बार, खिन्न मन से चारपाई पर लेटते मन मेँ उभरे अवसाद को वह कहीँ गहरे गाड देती और ईश्वर को नमन कर के थक के चूर हुई शोभना को कब नीँद आ घेरती उसे पता भी नही चलता !

- कब दिन बीते, सालोँ साल गुजरे, उसे पता ही न चला ! पर, शोभना का वैवाहिक जीवन मँझधार मेँ डूबती उतरती नैया की मानिँद हिचकोले खा रहा था। इस बात से शोभना मुँह मोड न पाती थी।
धार्मिक उतसवोँ पर, परिवार के लिये सास ससुरजी पानी की तरह पैसा बहा देते और जब जब उसे बच्चोँ की स्कुल के लिये कीताब, या फीस देनी होती या डाक्टर परिमल सेठना के पास उन्हेँ ले जाना होता , या उसे खुद की जरुरतोँ के लिये केमिस्ट की दुकान जाना पडता और वह अपने पतिसे पैसोँ की माँग करती , धर्मेश दो टूक जवाब देते,

" मेरे पास कहाँ है पैसा ! सारा काम काज बाबुजी देखते हैँ उन्हीँ से जाकर माँग लो ! "

कई बार वह हार कर बाबुजी के पास जाती या मधुरा जी से कहती , तब भी , वे लोग किसी ना किसी काम के बहाने यहाँ वहाँ हो जाते. पैसा जब माँगने पर भी न मिलता तब शोभना की हताशा खीझ मेँ बदल जाती ! कई बार ऐसे बहाने भी बनाये जाते,

" कुछ दिनोँ बाद बील दे देँगेँ बहु, कुछ दिनोँ बाद ले जाना -- "

ऐसा बार बार होता तब उसे भी सँकोच होने लगा था. शोभना भीतर ही भीतर तिलमिलाने लगती,

" कोल्हू का बैल बनी बडी बहु की बस यही औकात है ! आखिर हर बार मिन्नतेँ करनी होँगीँ मुझे ? बच्चोँ से जब ये सभी प्यार करते हैँ तब उनकी देखभाल, शिक्षा की जिम्मेदारी भी क्या सँयुक्त परिवार का जिम्मा नही ? ये कहाँ का न्याय है ? नही नहीँ , ये सरासर अन्याय है ! कब तक इस तरह घुटती रहूँगी मैँ ? "

वो सोच सोच कर परेशान हो जाती ! सँयुक्त परिवारोँ मेँ ऐसे भी होता है, किसी का दम घुट जाता है तो कोई जिसके हाथ मेँ सत्ता की बागडोर है, पैसोँ का व्यवहार जो थामे हुए हो वे मौज करते हैँ मनमानी करते हैँ और शाँत घरोँ मेँ, सभ्य रीत से फैलता है - एकाकीपन !

ये विडम्बना ही तो है आधुनिक युग की ! कबीर जी ने सही कहा था, " दो पाटन के बीच मेँ बाकी बचा न कोई ! "

यहाँ कोई अदालत या कचहरी नहीँ जो न्याय, व्यवस्था देखे - एक दिन जब उसने अपनी माँ से दबी जबान मेँ कहा कि,

" माँ , मुझे रुपयोँ की जरुरत है "

तब रमा देवी भाँप गईँ कि, उनकी लाडली बिटिया दो कुलोँ की लाज बचाये, आज माँ से माँग रही है अपनी बिखरती गृहस्थी के बचाव के लिये सहारा और माँ ने फौरन कुछ रुपये अलमारी से निकाल कर उसके हाथोँ पे रखते हुए, शोभना की हथेली को उन पैसोँ पर अपने काम्पते हाथोँ से ठाँक दिया था , बेटी की इज्जत माँ ही तो ढँकती है आखिर!

माँ के कहने पर कुछ दिनोँ बाद उसके पिताजी एक दिन उससे मिलने आये थे उसकी ससुराल और आवभगत से निपटकर शोभना को अपने साथ एक स्थानीय बैँक मेँ ले जाकर उन्होँने पूरे ५०,००० हज़ार रुपये जमा करवाये और कहा था ,

" बेटा, जब भी जरुरत हो इसी खाते से ले लेना " - और प्यार से उसका माथा सहलाते हुए, " मेरी अच्छी बिटिया ?"

धीमे से कहकर बाबुजी लँबे लँबे डग भरते हुए,पीछे मुडकर देखे बिना, तेजी से शोभना को बैँक के बाहर अकेली खडा छोड कर चले गये थे !

उनकी सीधी पीठ को गली के पार ओझल होता देखती रही थी वह - और फिर लम्बी साँस लेकर घर लौट आयी थी वह ! हाँ घर वही ससुराल ही तो अब एक ब्याहता का घर होता है ! ऐसे उदार पिता श्री धनपतराय उसे मिले जो बिटिया का सँसार एक बारगी फिर सँवार कर चले गये थे। सज्जन मनुष्य ऐसे ही तो होते हैँ नेक चलन के भले इन्सान बाबा ने शादी के समय भी समधियोँ की खूब आवभगत की थी हर तरह से उन्हेँ सँतुष्ट करके ही बेटी को विदा किया था उन्होँने ! राजशाही ठाठ से सम्पन्न हुई शादी मेँ बेटी "पराया धन " होती है उसे कन्यादान देकर रमा देवी और धनपतराय जी ने अपना ये जन्म पुण्यशाली बानाने का गौरव अवश्य प्राप्त कर लिया था. अपने इस पराये धन को कुछ और धन से जोड कर, उन्होँने अपनी सुशील कन्या को ससुराल भेज कर , अपने मन को साँत्वना देते हुए कहा था,

" यही जगत की रीति है "

धर्मेश को बैँक के खाते के बारे मेँ कुछ दिनोँ बाद ही पता चला और कारण बहुत जल्दी उभर कर सामने आ गया जब शोभना ने, अपने खर्च के लिये और अपने दोनोँ बेटोँ के खर्च के लिये, ससुराल के किसी भी सद्स्य से पैसे माँगना जब बँद कर दिया तब अचानक धर्मेश को ये विचार आया कि मामला क्या है ? शोभना के मन मेँ कोई छल नहीँ था सो वह बैन्क की पासबुक अपनी साडीयोँ के साथ , सामने ही कबाट मेँ रखती जो धर्मेश ने देख ली थी और तब भी कुछ दिन वह अनजान बना रहा , सोचता रहा कि किस तरह , इस बैन्क खाते के बारे मेँ बात शुरु की जाये ! पर वह हिम्मत जुटा ही न पाया -

फिर कुछ महीने आराम से बीते. उपर से शाँत लग रहे वातावरण मेँ भी एक भीतर ही भीतर मानसिक सँताप की दहकती लकीर, कहीँ गहरे, फिर भी जल रही थी. उनके परिवार मेँ एक तरह की उद्विग्नता प्रवेश कर चुकी थी।

उसी बीच शोभना ने बी. एड. का डीप्लोमा हासिल करने का कोर्स भी शुरु कर दिया. बच्चे अब सारे दिन की स्कुल मेँ जाने लगे थे और ३.३० के बाद जब तक वे घर लौटते, शोभना भी भागती पडती अपना कोर्स निपटा कर उनका होम -वर्क लेने, अगले दिन का पाठ तैयार करने और उन्हेँ नाश्ता खिलाने घर पहुँच ही जाती. खूब मेहनत कर रही थी वह भी ! ससुराल के फैले भरे पूरे परिवार के पर्व, उत्सव, अतिथि सत्कार , पूर्ववत्` चलते रहे ।

कई बार, अतिथि समुदाय को नास्ता देकरशोभना अपने कमरे मेँ बेटोँ को बँद कर के पढाती... चूँकि बडी कक्षा की पढाई काफी कठिन हो चली थी वह कई बार सोचती ,

'टीचर का कोर्स उसे सही समय पर लाभ दे रहा था , सहायक सिध्ध हो रहा था जिस से वह अपने बच्चोँ को सही मार्गदर्शन दे पायी थी ! '

'अब दीव्याँश और अँशुल को लाभ हो रहा था और वे क्लास मेँ टोप करने लगे थे. इस बात का श्रेय भी बहु को न मिलता - परिवार यही कहता कि,

" ये तो हरेक माँ का फर्ज़ है ! "

शोभना चाह कर भी कभी ये न कह पाती कि धर्मेश निठ्ठलू है - काम करने से कतराते हैँ ! उनका परिवार भी कुछ नही कहता - काम पर जाते जाते दोपहर हो जाती , सुबह उठकर, स्नान के बाद पूरे चार घँटोँ तक धर्मेश पूजा पाठ करते मानोँ अपना नाम ही चरितार्थ करते ! शोभना को ये अजीब लगता पर वह खामोश ही रहती - उसी अर्से मेँ ससुर जी का ह्र्दय गति रुक जाने से अचानक देहाँत हो गया ! सारा परिवार शोक सँतप्त था कि देवरजी सोहन ने घर के व्यवसाय पर अपनी पकड मजबूत करते हुए सारा अपने कब्जे मेँ कर लिया तो दूसरी ओर धर्मेश सँसार मेँ रहते हुए भी मानोँ विरक्त, सँयासी से बन गये !

शोभना के साथ उसके सम्बँध सिर्फ पूजा की सामग्री ग्रहण करने मेँ या बारामदे मेँ पुरखोँ के समय के लगे बडे से काठ के झूले पे बैठे बैठे रात्रि के आगमन की प्रतीक्षा मेँ उमस भरे , बोझिल दिनोँ की पूर्णाहुति करते हुए, इतने सघन हो उठते कि शोभना को अपना जीवन, व्यर्थ लगने लगता - उसका जीवन मानोँ बियाबान रेगिस्तान मेँ तब्दील हो चुका था जिसके अँत का न ओर दीखता था न छोर !

जैसे तैसे २ वर्ष ऐसी ही मनस्थिति मेँ शोभना ने गुजार दीये. बच्चोँ को यँत्रवत पढाती , घर के कार्य को निपटाती , गृहस्थी का भार उठाती वह युवावस्था मेँ वृध्धा सा महसूस करने लगी थी. थकी थकी रहती ।

बाबा और माँ भी उसी अर्से मेँ भाइयोँ के पास अमरीका चले गये थे. तब तो वह और भी अकेली पड गयी थी. एक दिन धर्मेश ने ही सुझाव रखा, कि ,

" तुम्हारे बाबा जो पैसा जमा करवा गये हैँ उन्हीँसे कुछ बाँधणी साडीयाँ, राजस्थानी अलँकार वगैरह लेकर क्योँ न हम अमरीका जायेँ और वहाँ प्रदर्शनी करेँ , अवश्य मुनाफा होगा ! "

तब शोभना विस्मय से देखती ही रह गई पर आखिर मान गई क्योँकि पहली बार उसके पतिने कोई नया काम करने के प्रति उत्साह दीखलाया था और उसे सहमत होना सही लगा था।

खैर ! वे दोनोँ ने ठीक जैसा सोचा था उसी तरह किया -- बच्चोँ को सासजी के पास छोडकर वे अमरीका गये, माँ, बाबुजी और भाइयोँने स्वागत किया और सारा इँतजाम भी करवाया और सच मेँ मुनाफा भी हुआ !

प्रदर्शनी सफल रही और सारा साथ लाया हुआ सामान बीक गया था. रात देर से , भैया के घर के कमरे मेँ धर्मेश ने सारा पैसा गिनकर सहेजा और कहा,

" कल मैँ यहाँ बैन्क मेँ जाकर खाता खुलवा देता हूँ ! "

पता नहीँ क्या हुआ कि शोभना के धैर्य का बाँध जो वर्षोँ से उसने किसी तरह, सम्हालकर रखा था वह भावावेग की नदी सा बह निकल और सारी सीमाएँ तोडकर बह चला ! वह एकदम से बिफर पडी,

" ना ! ये मेरे बाबा का दिया पैसा था धर्मेश , उन्हेँ उनका पैसा लौटा दो और बाकी का मुनाफे का हिस्सा मुझे दो धर्मेश ! "

पहली बार, हक्क जताते हुए, कुछ ऊँची आवाज़ मेँ शोभना ने ये कहा तो धर्मेश भौँचक्का रह गया !

" क्या कहा तुमने ? "

इतना ही बोल पाया तो साहस बटोर क शोभना ने कहा,

" पैसाबबलू ( दीव्याँश ) और मुन्ना ( अँशुल ) पर ही तो आज तक मैँने खर्च किया है ! "

तब धर्मेश ने शोभना को उसी के भाई के घर मेँ बैठे बैठे खूब खरी खोटी सुनाई, खूब डाँटा ! शोभना उसके कापुरुष रुप को , उसके मुखौटे को उतरा हुआ , हताशा से भर कर, देखती रही ! यही था उनके आपसी पति पत्नी के रीश्ते का अँत ! वे खूब झगडे थे ...उस रात, सारे बँधन टूट गये थे और बात " डाइवोर्स " शब्द पर आ रुकी - " तलाक " शब्द धर्मेश ने ही पहले कहा और रोती हुई शोभना को , छोड कर , टेक्सी मँगवाकर, माँ बाबुजी या भाई साहब को मिले बगैर, रात के अँधेरे मेँ , Air - port के लिये धर्मेश निकल पडा तब शोभना को उस के भग्न ह्र्दय और टूटे रीश्ते का अह्सास हुआ - और एह्सास हुआ अपनी आँखोँ के तारे जैसे दोनोँ बेटोँ के भारत मेँ रह जाने का !

बाद मेँ धर्मेश के वहाँ पहुँचने के बाद तो सास जी और देवर जी ने बच्चोँ को बहकाया कि,

" तुम्हारी ममी को डालर पसँद हैँ - तुम नहीँ ! पर हमेँ तो तुम पसँद हो ! "

१० साल तक शोभना अपने पैरोँ पर खडा होने का सँघर्ष करती रही ! बच्चोँ से बात करने के लिये गिडगिडाती रही परँतु, सब व्यर्थ ! बैन्क मेँ नौकरी करती रही तब क्रीसमस के दिन जब सारा अमरीका छुट्टी मनाता है उस वक्त भी शोभना ओवर टाइम करती रही।

आखिर जब पैसे ज़ुडे तब भारत गयी - श्वसुर गृह के द्वार पर खडी शोभना को उसके ससुराल के किसी भी सद्स्य ने अब कुमार हो चुके , उसी के बेटोँ से मिलने नहीँ दिया !

- अब सोहन देवर की शादी हो चुक़ी थी देवरानी भी आ गयी थी और घर के रसोइये ने बतलाया कि,

" नई बहु जी बच्चोँ का बहुत खयाल रखतीँ हैँ "

हजार मिन्नतेँ कीँ शोभना ने पर किसी ने एक ना सुनी - तब हार कर वह अमरीका वापसी के लिये हारे मन से प्लेन मेँ आकर बैठ गयी !

-- भारत से प्लेन उडा तब तक वह सँज्ञाहीन हो गई थी परँतु री फ्यूलिँग के बाद पेरिस रुककर दोबारा जब प्लेन उडातो जो रुलाई शुरु हुई कि बस, रुकी ही नही।

हाँ , ऐसी यात्राएँ भी जीवन मेँ होतीँ हैँ !

आज का समय :

अब शोभना अपना खुद का सफल व्यवसाय चलाती है। ड्राय क्लीँनीँग का बीझनेस है उसका जो उसने बैन्क से लोन लेकर शुरु किया और काफी कर्जा वह चुका चुकी है, सम्पन्न हो गई है, अपने बाबुजी व माँ को एक नये , बडे घर मेँ अपने साथ रहने के लिये भाइयोँ से आग्रह कर के वह लिवा लायी है. मर्सीडीझ कार भी खरीद की है अब उसने. स्वाभिमान की , स्वतँत्र परँतु मेहनकश जीँदगी जी रही है। अकेलापन आज भी उसके साथ है क्यूँकि उसने किसी दूसर मर्द को अपने पास आने ही नही दिया कभी। काम ही उसके जीवन का पर्याय बन गया है . उसके ससुराल मेँ उसे " धोबन " कहकर सम्बोधित किया जाता है जब भी दीव्याँश और अँशुल की मम्मी जो अमरीका मेँ रहती है उसके बारे मेँ कोयी बात निकल आती है तब!

- दोनोँ बेटोँ की पढाई का कोलेज का खर्चा शोभना ने ही यहाँ से मनी ओर्डर ड्राफ्ट भेजकर दिया जिसे वहाँ किसी ने साइन करके ले लिया था - अब बच्चे उस के साथ कभी कभार बात करने लगे हैँ , शोभना नियमित हर २, ३ दिनोँ मेँ उन्हेँ फोन करती रहती है।

शोभना को द्रढ आशा है कि बेटोँ का भविष्य सँवारने मेँ एक दिन वह अवश्य मदद करने मेँ सफल होगी - जैसा आजतक उसने किया है धर्मेश आज भी नित ४, ५ घँटे पूजा पाठ मेँ गँवाते हैँ , उनके परिवार का काम , सोहन लाल देवर जी ही देखते हैँ सासजी अपनी दादी माँ की भूमिका ओढे दिन गुजारते, नई पीढी को कोसती रहतीँ हैँ , कि

" हमारे जमाने मेँ ऐसा तो न था ! "

और विश्व के सबसे समृद्धदेश अमरीका मेँ , मेहनत करती शोभना,

शादी - ब्याह को आज भी " जनम जनम के फेरे " मानती है !

( Sad to say but this happens to b a True Story :(


-- लावण्या