Monday, July 7, 2008

..." दिन आये ...दिन जाये, ..

दिन आए दिन जाए ..उस दिन की , क्या गिनती , जो दिन, भजन किए बिन जाए ...ये गीत , पूज्य पापाजी का भजन है ।
प्राईवेट रेकोर्ड " प्रेम, भक्ति मुक्ति " से है -
संगीत पण्डित हृदयनाथ मंगेशकर : स्वर : लता दीदी
"राम श्याम गुण गान " से एक और गीत है पण्डित भीमसेन जोशी और लता दीदी का गाया हुआ बाजे रे मुरलिया बाजे
ये कलात्मक चित्र बनाया उषा मंगेशकर जी ने -- जो एल्बम कवर है प्रेम भक्ति मुक्ति का -- गीतों की रस - वर्षा में भीगते हुए , आइये चलें ..
सँत श्री मोरारी बापु की रामायण कथा का हमारे शहर मेँ आजकल ९ दिनोँ के लिये सत्संग हो रहा है...वहीँ होल के भीतर का द्रश्य ..
और सभागार मेँ जाने के लिये तैयार हम ! :)
रास्ते मेँ , कयी छोटे बडे घर,गेस स्टेशन, गिरजाघर, अस्पताल, स्कूल,दुकानेँ,लोग,ये सब तो आता ही है...एक ये भी अकसर दीख जाता है ॥जी हाँ ये है कब्रगाह ॥अजीब सी बात लगेगी आपको,ये सुनकर ताज्जुब होगा कि, अमरीका के हर शहर की बस्ती के ठीक बीचोँबीच, ऐसे कई दीख पडते हैँ जिँदा और मुर्दा सभी को बराबरी का दर्जा मिला हुआ है इस देश मेँ ॥ बम्बई मेँ भी जुहु पर देखा है और अरब समुद्र की उत्तल तरँगोँ से लगा हुआ डाँडा के मछुआरोँ की बस्ती के पास भी एक शम्शान देखा है बस जब भी पैडर रोड से समुद्र के साथ दौडती है, डाँडा कोलीवाडा से पहले, ये जगह दीख जाती थी - कई बार जलती चिता भी देखी है ॥"जातस्य ही ध्रुवो मृत्यु " ..ये सच है हर जीवन का ! और जब तक जीवन शेष है अगर परम पिता या सुप्रीम पावर का ध्यान ना किया तो क्या जिये ?

और एक गीता "महाभारत " से सुनिए ॥

ये मुझे बहुत प्रिय है -

श्री कृष्ण से विदर्भ की राजकुमारी , रूक्मिणी

प्रार्थना कर रहीं है ...

बिनती सुनिए नाथ हमारी "
http://www.youtube.com/watch?v=64CIDDEt0uE&feature=related


और महा - रास महाभारत से.
http://www.youtube.com/watch?v=aKHRxCilE3s&feature=related

जिसका संगीत दिया है श्री राजकमल जी ने
और शब्द दिए span style="color:#cc0000;">पण्डित नरेन्द्र शर्मा

Saturday, July 5, 2008

हमारे पडौसी : सिने कलाकार : जयराज अंकल

जयराज अंकल हमारे पडौसी रहे जब से हम खार रहने आए। जयराज अंकल और सावित्री आंटी से मिला प्यार हमारे बचपन में रोज के भोजन के साथ मिली, मिठाई सा था !

जयराज जी का जन्म सितम्बर २८ , १९०९ निजाम स्टेट के करीमनगर जिल्ले में हुआ था। वे सरोजिनी नाइडु , पद्मा जा नाइडु ( जो बंगाल की गवर्नर थीं ) उनके भतीजे थे - पाइदीपाटी जैरुला नाइडु उनका आन्ध्रीय नाम था --

उनके पिताजी सरकारी दफ्तर में लेखाजोखा देखा करते थे - उनकी जिंदगी हिन्दी सिने जगत के इतिहास के साथ साथ चलती हुई , एक सिनेमा की कहानी जैसी है।

उनकी माताजी बड़े भाई को ज्यादा प्यार देतीं थीं और उनकी इच्छा थी इंग्लैंड जाकर पढाई करने की जिसका परिवार ने विरोध किया जिससे नाराज होकर, युवा जयराज , बंबई चले आए ! समंदर के साथ पहले से बहुत लगाव था सो, डोक यार्ड में काम करने लगे ! वहाँ उनका एक दोस्त था जिसका नाम "रंग्या " था उसने सहायता की ...और तब , पोस्टर को रंगने का काम भी मिला जिससे स्टूडियो पहुंचे -

वहाँ , उनकी मजबूत कद काठी ने जल्द ही उन्हें निर्माता की आंखों में , चढ़ा दिया - महावीर फोटोप्लेज़ में काम मिला --

उस समय चित्रपट मूक थे ! कई काम , ऐक्टर के बदले खड़े डबल का मिला - पर बाद मुख्य भूमिकाएं भी मिलने लगीं -

जयराज जी की प्रथम फ़िल्म " जगमगती जवानी " १९२९ जिसके मुख्य कलाकार माधव केले के स्टंट सीन भी उन्हींने किए थे ! उसके बाद यँग इन्डीया पिक्चर्स ने , ३ रुपया माह , २ वक्त का भोजन और ४ अन्य लोगों के साथ गिरगाम बंबई में रहने की सुविधा वाला काम दिया - अब जीवन की गाडी चल निकली ! १९३० में "रसीली रानी " फ़िल्म बनी ! माधुरी उनकी , हेरोइन थीं -

उसके बाद शारदा फ़िल्म कम्पनी से जुड़े -- ३५ रुपया से ७५ रुपये मिलने लगे जेबुनिस्सा हिरोइन थीं जो हिन्दुस्तानी ग्रेटा , के नाम से मशहूर थीं -- और जयराज जी गिल्बर्ट थे हिन्दोस्तान के ! (Anthony Hope's The प्रिज़नर ऑफ़ जेंडा : ही "रसीली रानी " हिन्दी फ़िल्म के रूप में बनी थी )

जयराज जी कहते हैं, " हम सभी साथ साथ हमारा काम सीख रहे थे - शारिरीक पैंतरेबाजी , तलवार चलाना , मुंह के हावभाव , दर्शकों को हंसाना , जिसकी चार्ली चेपलिन, सबसे उत्तम मिसाल हैं ..वो हम पहले बातचीत करके तय किया करते थे और फ़िर , शूटिंग करते थे - सूरज की रोशनी में ही सारा काम निपटाना होता जिसे हम सुबह ७ से शाम ५ बजे तक पूरा करते थे -- हम गलती करके सुधारते हुए सीखते थे और सिनेमा विझुअल मीडीयम है , मूक फ़िल्म आज भी वैसी ही समझ में आतीं हैं बजाय के बोलतीं फिल्मों के जो अपने समय का प्रतिबिम्ब और प्रतिनिधित्त्व करतीं दीखालायीं देतीं हैं -- १९३१ से भारतीय सिनेमा बोलने लगा उस समय सिने कलाकारों को , नीची द्रष्टि से देखा जाता था और जयराज जी के भाई और परिवार ने उनसे सम्बन्ध तोड़ दिए -- १९३२ में बनी फ़िल्म शिकारी में उन्होंने सांप , बाघ, शेर जैसे हिंसक जानवरों के साथ लड़ने के द्रश्य दिए और बहादुरी का किरदार किया था -- हैदराबाद में पले बड़े हुए जिससे उर्दू भाषा पे पकड़ अच्छी थी वो काम आयी - बोलती फ़िल्म के साथ संगीत शुरू हुआ कई कलाकार , अब , प्ले बेक भी देने लगे पर १९३५ से , दूसरे गाते और कलाकार सिर्फ़ , ओंठ हिलाते , जिससे आसानी हो गयी -- अब ,

सिनेमा संगीतमय हो गया !

हमजोली का बहुत पुराना गीत : नूर जहाँ और जयराज जी ने काम किया था
http://www.musicplug.in/songs.php?movieid=2132


राइफल गर्ल , भाभी , हमारी बात ये फ़िल्म मिलीं जहाँ , हमारी बात से , उनकी मुलाक़ात मेरे पापा जी से हुई -

तब आयीं स्वामी जिसमें सितारा देवी थीं - हातिम ताई, तमन्ना, उस समय के सिनेमा थे - मराठी, गुजराती फ़िल्म भी कीं -

दिलीप कुमार की पहली फ़िल्म " प्रतिमा " का निर्देशन भी जयराज जी ने किया

मीना कुमारी , मधुबाला और सुरैया के साथ भी उन्होंने काम किया था -बिब्बो (१९३४ ), महताब (लेधर फेस १९३९ ), Devika Rani : हमारी बात -- ये उनकी अन्य फिल्में हैं -- Nargis अंजुमन १९४८ जैसी अदाकाराओं के साथ काम करते हुए ३० , ४० ५०, और ६० के दशक पार करते हुए अब , नयी उभरती अदाकारों के साथ भी जयराज जी ने काम किया जैसे के, मासूम बहुत बाद में, १९८८ में , रेखा की खून भरी मांग में भी उनका काम था -

Rifle Girl १९३८ , भाभी १९३९ , खिलौना १९४२ , मेरा गाँव १९४२ , तमन्ना नाम नाम कहानी '१९४३, बादबान १९५४ , मुन्ना १९५४ , अमरसिंह राठोड १९५६ , हातिमताई १९५६ , परदेसी १९५७ , चार दिल चार राहें १९५९ , रजिया सुलतान १९६२ ।

एक फ़िल्म जयराज जी ने बनाना शुरू किया था जिसके रंगीन पोस्टर हमने , बरसों बाद घर पे , देखे थे जिसमें नर्गिस , भारत भूषन और ख़ुद वे काम कर रहे थे नाम था सागर -- राज कपूर उन्हें हमेशा " पौपी " के प्यारभरे नाम से पुकारते थे -

बंबई शहर में कुश्ती कम्पीटीशन के वे जज बनते और दारा सिंघ जी उनके घर मेहमान बनकर आए थे तब, पूरे २ बकरे, ६ मुर्गियां १२ अंडे और बहुत सारी दाल सब्जियाँ बना था वह मुझे अब भी याद है ! हम बच्चों के लिए वो "भीम भाई का भोज " ही लगा था ! उनके घर बंजारे झोलियाँ ले कर आते जिसमें बटेर पक्षी , फडफडाते रहते , जिन्हें उनके बागीचे में , स्वर्ग लोक पहुंचाया गया था रात के भोज के लिए -- वे लोग मांसाहारी थे और हम लोग शुध्ध शाकाहारी ..पर हर दसहरे की सुबह आयुध पूजा के बाद, नाश्ते पे हम हर साल उनके घर पर मौजूद होते और बहुत बढिया खाना मिलता - जिसका आरम्भ नीम के पानी को पी कर किया जाता ..ये बचपन की यादें हैं .

..पहलवानों सा डील डौल होने से जयराज अंकल ने , टीपू सुलतान, हैदर अली, अमर सिंघ राठौड़ ,पृथ्वी राज चौहान ,शाह जहाँ जैसे ऐतिहासिक किरदारों को उन्होंने रजत परदे पे बखूबी जिया और यादगार बनाया --

उनका बहुत नाम था सिने जगत में और कई सारे निर्माता , निर्देशक, कलाकार उन्हें जन्म दिन की बधाई देने सुबह से उनके घर पहुँचते थे - उन सभी को हमने देखा पर तब ये समझ नहीं थी के ये कौन लोग हैं ! मशहूर थे - हमें उनसे क्या ? हमें मस्ती और खेल कूद ही सुहाते थे !

फ़िल्म फेयर अवार्ड्स भी वही नियोजित करते थे -

१९५१ में सागर फ़िल्म बनायी -- जो लोर्ड टेनिसन की " इनोच आर्डेन पे आधारित कथा थी वह निष्फल हुई क्यूँकि जयराज जी ने अपना खुद का पैसा लगाया था और उन्होने कुबुल किया था कि व्यवासायिक समझ उन्मेँ नहीँ थी जिससे सिनेमा के व्यापारीक पहलू पे वे ध्यान नहीँ दे पाये और असफल हुए " ५० के दशक में उन्हें लाइफ टाइम अचिएवेमेंट से नवाजा गया -

१९६० से वे सह कलाकार की भूमिका लेने लगे - १९६३ मेँ नाइन आवर्स टू रामा मार्क रोब्सन निर्मित फिल्म मेँ काम किया जो आज तक हिन्दुस्तान मेँ प्रदर्शित नहीँ होने दी गयी है माया फिल्म मेँ आई एस जोहर के साथ काम किया ये दोनोँ अमरीकी फिल्मेँ हैँ।

१९८२ में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला

जयराज जी का निधन : लीलावती अस्पताल बंबई में, अगस्त की ११ तारीख , सन २००० को हुआ और हिन्दी सिने संसार का मूक फिल्मों से , आज तक का मानो एक सेतु , ही टूट कर अद्रश्य हो गया ! ११ मूक चित्रपट और २०० बोलती फिल्मों से हमारा मनोरंजन करनेवाले एक समर्थ कलाकार ने इस दुनिया से बिदा ले ली और रह गयीं यादें .....
उनके ५ संतान थीं। सबसे बड़े दिलीप राज जो ऐक्टर बने ..के ऐ अब्बास की " शहर और सपना " को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था पर घर पे हम सब उन्हें गुज्जू भैया कहा करते थे उनका विवाह दिल्ली की अनु भाभी से हुआ उनके २ बेटे , ankur = बिम्बू और अनुज हैं -

सभी बच्चोँ को हमने खूब प्यार से गोदी खिलाये हैँ

दूसरी बिटिया थी जयश्री जिसे हम , बिज्जी दीदी कहते थे और उनका ब्याह हुआ था राज कपूर की पत्नी कृष्णा जी के छोटे भाई भूपेन्द्र नाथ के साथ जिन्हें हम टिल्लू भैया कहा करते थे। उनके प्रिया, प्रीती २ बिटिया और रमण ३ बच्चे हैं।

फ़िर थीं दीपा जिसे सब टिम्मी हते थे ! उनके बेटा बेटी हैं देहली ब्याही थी - फ़िर बेटा जे तिलक जो शिकागो रहता है और जर्मन मूल की कन्या से ब्याहा है -

फ़िर थी मेरी सहेली गीतू ..सबसे छोटी ॥

ये देखिये ...गीतू और अंकल जी पे आलेख : अवश्य देखें : ~~~

http://www.rediff.com/entertai/2000/jul/24jai.htm

http://www.upperstall.com/jairaj.html








Friday, July 4, 2008

अमरीका का स्वाधीनता दिवस है आज

विहंगम द्रश्य : अटलांटिक महासागर पे बसे शहर न्यू यार्क का
डीज्नी लैंड : केलिफोर्निया में है और डिज़नी वर्ल्ड है फ्लोरिडा में
अंपायर स्टेट मकान १०२ मंजिल का
जिसकी कुल लागत थी $४० ,९४८ ,९०० !
इस मकान में , १ , ८६० सीढीयाँ ,
६ ,५०० खिड़कियाँ बनी हुई हैं
और कई प्रेमी
इसकी सबसे ऊपर वाली
द्रश्य दीर्घा गेलेरी पे मिलना पसंद करते हैं
मैं २ बार १०२ वीं मंजिल पे पहुँची हूँ
first time गयी थी तब आकाश से बर्फ झरने लगी थी ...
मानो आकाश कुसुम हमारा नये देश में स्वागत करने लगे थे
अंपायर स्टेट बिल्डींग से आतिशबाजी का द्रश्य देखते हुए लोगों का है ~~ क्या नज़ारा है !!
लिंक पे क्लीक करें : ~~ http://www.panoramas.dk/fullscreen2/full28.html
The Statue of LIBERTY

स्वतंत्रा की देवी

भारत के लिए २६ जनवरी और १५ अगस्त का जो महत्व है वही दुनिया के अन्य देशों के लिए,

साल के अलग दिवस पे रहता है --

मेक्सिको का स्वतँत्रता दिवस है -सेप्टेम्बर १६

हंगरी अगस्त २० ...संत स्टीफन दिवस। जिस को , बुडापेस्ट में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है ...दान्युब नदी के किनारे पटाखोँ को रात्रिके काले आकाश मेँ छोडकर प्रकाश से जगमगा दिया जाता है -

फ्रांस जुलाई १४ को आज़ादी का पर्व मनाता है !....पेरिस फ्रांस की राजधानी है वहां लोग खुशी से घूमते दीखलाई देते हैं

इंग्लैंड और समस्त यु के में गाय फॉक्स दिवस नवंबर ७ को मनाया जाता है , आयरलैण्ड और स्कॉट्लैंड भी इसमें शामिल होते हैं

अमरीका ४ जुलाई को स्वाधीनता दिवस मनाता है और ये राज्य में , बहुत बड़े पैमाने पे , सुबह से बारबेक्यू माने अंगीठी पे , बाहर खाना तैयार करके , दोस्तों के साथ और परिवार के साथ मौज मस्ती में , दिन गुजार के मनाया जाता है। रात को काले होते आकाश को पटाखों से , प्रकाशित होता हुआ देखने सभी पहुँच जाते हैं --

अमरीकी गीत की धुन भी बेफीक्री और मौज से भरी है -

उत्तर दिशा के प्रान्तों में रहनेवाले अमरीकी को यांकी कहते हैं

गीत उसी पर है : ~~

Yankee Doodle went to town,

A-Riding on a pony;

He stuck a feather in his hat,

And called it macaroni। :)

क्लिक करें सुनिए ये गीत की धुन ~~
. Yankee Doodle : by Carrie Rehkopf

और ये है अमरीका का जन गीत :
"The Star-Spangled Banner"
The Star-Spangled Banner :

चित्र देखें : )

http://www.rockyou.com/show_my_gallery.php?source=ppsl&instanceid=116813018















Thursday, July 3, 2008

महात्मा गांधी : बापू और बा

महात्मा गांधी : बापू और बा : ये अंग्रेजी में दी हुई उनकी speech / वाणी है - सुनियेगा
He usually spoke in HINDI - this is a rare Speech just discovered & put up by the Washington Post News Paper --
http://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/video/2008/06/27/VI2008062703016.html

Wednesday, July 2, 2008

अमेरिका में क्या देखा ?

शहर है : Columbus OHIO
जी हाँ देखी गगनचुँबी विशाल इमारतेँ ,
तेज रफ्तार से ६०, ७० मील की रफ्तार से दौडती,
हर प्रकार की आधुनिक मोटर कारेँ ,

और विशाल स्मारक जैसे कि ये ! जो हर शहर मेँ दीख पडता है और ये पानी को सँग्रह करने के लिये है और चौडी सडकेँ जहाँ यातायात व्यवस्थित, रेले की तरह , दिन रात, बस बहता रहता है
अमेरिका में क्या देखा ? 'अमेरिका की धरती से' :
नामक कॉलम - संपादक

अमरीका की छवि कुछ हद्द तक एक क्लास के बुली या गुंडे की तरह है !

यहाँ रहते हुए ये भी देख पायी हूँ कि, कई बड़ी-बड़ी शैक्षणिक संस्थाओं में, धनिक वर्ग और अन्य नागरिक भी अपना धन दान करते हैं । जहाँ उच्च शिक्षा सुलभ और सुव्यवस्थित है। शोध और विकास पर भी बहुत जोर दिया जाता है और हर उद्योग तथा संस्था में ये एक बहुत बड़ा अंग होता है। ये ना सिर्फ़ वैज्ञानिक शोध के साथ ही नहीं कई अन्य विषय से जुडी संस्था में भी प्रमुख कार्यवाही की जाती हुई, अनेक किस्म की मजबूत व्यवस्था है। राजनीति के लिए कई "थिंक टेन्क " है, जिनमें हर आनेवाले या वर्तमान के प्रश्नों पर सामग्री इकट्ठा की जाती है और प्रसार-प्रचार भी किया जाता है । विमर्श के बाद इनकी दी हुई सलाह को तवज्जो दी जाती है।

दूसरी तरफ़ ऐसा हिस्सा भी है, यहाँ एक ऐसा वर्ग भी है जहाँ, शराब, हर तरह की नशा, धूम्रपान जैसे शौक , जीवन को धुंधला और बीमार बनानेवाला नाना प्रकार का रोग लगा हुआ है - क्या ये सिर्फ़ यहीं पर होता है ? नहीं ना ! ये तो लगभग हर देश की सभ्यता का हिस्सा बन गया है । वर्तमान समाज की यह सामाजिक व्याधि है, जिससे कोई खंड अछूता नहीं रह गया ।

एड्स हर जगह फ़ैल चुका है । कोकेन लेती अशादीशुदा माता के गर्भ में पडी संतान, जन्म से ही बीमारी का अभिशाप लेकर पैदा होती है । अशिक्षित व बेरोजगार आबादी, एकल अभिभावाक वाले परिवार में पनपती आगामी नस्ल, समलैंगिक जोड़े और तलाक लेकर दोनों तरफ़ बहु पतियों और पत्नियों से बसे परिवार में पल रहे बच्चे, भूतपूर्व पति और भूतपूर्व पत्नी के रिश्तों में उलझते समाज व उनकी संतानें क्या आज सिर्फ़ अमरीकन समाज की पहचान हैं या ये दृश्य किसी भी मुल्क में अब दिखाई देने लगा है ?

अमरीका में ३० साल पहले टीवी पर एक शो आया करता था । पति, पत्नी और उनका प्यार और सुखी कुटुंब की छवि को पूरा करते बच्चे । आज ये धुंधलाती हुई छवि है । सच नहीं, किसी परिकथा की मनगढ़ंत कथा जैसी लगती है ।

शायद भारत की वह छवि आज भी कायम है । छोटे कस्बो में, गाँवों और शहरों में अभी आधुनिकता का ये सैलाब दाखिल नहीं हुआ या हुआ भी हो तब उसकी गति धीमी है । वहाँ आज भी जीवित हैं हमारे पीढियों से संचित सुसंस्कार और सुरक्षित है सामाजिक मूल्यों की धरोहर, परन्तु इन संस्कारों पर आज हर क्षेत्र से आक्रमण जारी है, नुकीले तीर और मिसाइल अपना निशाना खोजते हुए आ रहे हैं । कब तक बच्चा रहेगा हमारा आदर्शवाद ? यह सोचनेवाली बात है !

अमरीका में भारत से आकर बसे परिवार आज भी इन्हीं अमूल्य मूल्यों की धरोहर को बचाए रखने की कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं -

कईयों को आशिंक सफलता मिली है, परंतु कुछ मुद्दे आज भी परेशान करते हैं और कई जगह असफलता भी हाथ लगी है ।
कहने की ज़रुरत नहीं -
आना ही बहुत है, इस दर पे तेरा, शीश झुकाना ही बहुत है ।
कुछ है तेरे दिल में उसको ये ख़बर है,
बंदे तेरे हर हाल पर मालिक की नज़र है,
आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है,
भगवान के घर देर है अँधेर नहीं है !

-- lavanya

सृजनगाथा से : ~~ देखिये लिंक : ~~
http://www.srijangatha.com/2008-09/july/usa%20ki%20dharti%20se%20-%20lshahji.htm
◙◙◙

Tuesday, July 1, 2008

दीदी और पापा

दीदी ने ये चित्र संकलित किए और खींचे भी हैं
कुमारी लता मंगेशकर - युवावस्था का एक चित्र - ये नीचेवाला मेरे पास है --
पापा जी, संजीव कोहली ( मदन मोहनजी के पुत्र और दीदी )
पापाजी और दीदी २ ऐसे इंसान हैं जिनसे मिलने के बाद , मुझे ज़िंदगी के रास्तों पे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिली है -
सँघर्ष का नाम ही जीवन है। कोई भी इसका अपवाद नहीं -
सत्चरित्र का संबल, अपने भीतर की चेतना को प्रखर रखे हुए किस तरह अंधेरों से लड़ना और पथ में कांटे बिछे हों या फूल, उनपर पग धरते हुए, आगे ही बढ़ते जाना ये शायद मैंने इन २ व्यक्तियों से सीखा। उनका सानिध्य मुझे ये सीखला गया कि, अपने में रही कमजोरियों से किस तरह स्वयं लड़ना जरुरी है - उनके उदाहरण से , हमें इंसान के अच्छे गुणों में विशवास पैदा करवाता है।

पापा जी का लेखन , गीत, साहित्य और कला के प्रति उनका समर्पण और दीदी का संगीत , कला और परिश्रम करने का उत्साह , मुझे बहुत बड़ी शिक्षा दे गया ।

उन दोनों की ये कला के प्रति लगन और अनुदान सराहने लायक है ही परन्तु उससे भी गहरा था उनका इंसानियत से भरापूरा स्वरूप जो शायद कला के क्षेत्र से भी ज्यादा विस्तृत था ! दोनों ही व्यक्ति ऐसे, जिनमें इंसानियत का धर्म , कूटकूट कर भरा हुआ मैंने , बार बार देखा और महसूस किया ।

जैसे सुवर्ण , शुध्ध होता है, उसे किसी भी रूप में उठालो, वह समान रूप से दमकता मिलेगा वैसे ही दोनों को मैंने हर अनुभव में पाया। जिसके कारण आज दूरी होते हुए भी इतना गहरा सम्मान मेरे भीतर पैठ गया है के , दूरी , महज एक शारीरिक परिस्थिती रह गयी है। ये शब्द फ़िर भी असमर्थ हैं मेरे भावों को आकार देने में --

दीदी ने अपनी संगीत के क्षेत्र में मिली हर उपलब्धि को सहजता से स्वीकार किया है और उसका श्रेय हमेशा परम पिता , ईश्वर को दे दिया है।

पापा और दीदी के बीच , पिता और पुत्री का पवित्र संबंध था जिसे शायद मैं मेरे संस्मरण के द्वारा बेहतर रीत से कह पाऊँ -

हम ३ बहनें थीं - सबसे बड़ी वासवी , फ़िर मैं, लावण्या और मेरे बाद बांधवी

हाँ, हमारे ताऊजी की बिटिया गायत्री दीदी भी , सबसे बड़ी दीदी थीं जो हमारे साथ साथ अम्मा और पापाजी की छत्रछाया में पलकर बड़ी हुईं। पर सबसे बड़ी दीदी , लता दीदी ही थीं - उनके पिता पण्डित दीनानाथ मंगेशकर जी के देहांत के बाद १२ वर्ष की नन्ही सी लडकी के कन्धों पे, मंगेशकर परिवार का भार आ पडा था जिसे मेरी दीदीने , बहादुरी से स्वीकार कर लिया और असीम प्रेम दिया अपने बाई बहनों को जिनके बारे में , ये सारे किस्से मशहूर हैं । पत्र पत्रिकाओं में आ भी गए हैं --

उनकी मुलाक़ात , पापा से , मास्टर विनायक राव, जो सिने तारिका नंदा के पिता थे , के घर पर हुई थी - पापा को याद है दीदी ने " मैं बन के चिडिया , गाऊँ चुन चुन चुन " ऐसे शब्दों वाला एक गीत पापा को सुनाया था और तभी से दोनों को एकदूसरे के प्रति आदर और स्नेह पनपा --

दीदी जान गयीं थीं पापा उनके शुभचिंतक हैं - संत स्वभाव के गृहस्थ कवि के पवित्र ह्रदय को समझ पायीं थीं दीदी और शायद उन्हें अपने बिछुडे पिता की छवि दीखलाई दी थी।

वे हमारे खार के घर पर आयीं थीं जब हम सब बच्चे अभी शिशु अवस्था में थे और दीदी अपनी संघर्ष यात्रा के पड़ाव एक के बाद एक, सफलता से जीत रहीं थीं -- संगीत ही उनका जीवन था - गीत साँसों के तार पर सजते और वे बंबई की उस समय की लोकल ट्रेन से , स्टूडियो पहुंचतीं जहाँ रात देर से ही अकसर गीत का ध्वनि- मुद्रण सम्पन्न किया जाता चूंके बंबई का शोर शराबा शाम होने पे थमता - दीदी से एक बार सुन कर आज दोहरा ने वाली ये बात है !

कई बार वे भूखी ही, बाहर पडी किसी बेंच पे सुस्ता लेतीं थीं , इंतजार करते हुए ,ये सोचतीं

" कब गाना गाऊंगी पैसे मिलेंगें और घर पे माई और बहन और छोटा भाई , इंतजार करते होंगें , उनके पास पहोंच कर , आराम करूंगी ! "

दीदी के लिए माई कुरमुरोँ से भरा कटोरा , ढँक कर रख देतीं थी जिसे दीदी खा लेतीं थीं पानी के गिलास के साथ सटक के ! आज भी कहीं कुरमुरा देख लेतीं हैं उसे मुठ्ठी भर खाए बिना वे आगे नहीं बढ़ पातीं :)

ये शायद उन दिनों की याद है - क्या इंसान अपने पुराने समय को कभी भूल पाया है ? यादें हमेशा साथ चलतीं हैं, ज़िंदा रहतीं हैं -- चाहे हम कितने भी दूर क्यों न चले जाएँ --

फ़िर समय चक्र चलता रहा - हम अब युवा हो गए थे -- पापा आकाशवाणी से सम्बंधित कार्यों के सिलसिले में देहली भी रहे ..फ़िर दुबारा बंबई के अपने घर पर लौट आए जहाँ हम अम्मा के साथ रहते थे , पढाई करते थे ।

हमारे पडौसी थे जयराज जी - वे भी सिने कलाकार थे और तेलेगु , आन्ध्र प्रदेश से बंबई आ बसे थे। उनकी पत्नी सावित्री आंटी , पंजाबी थीं / (उनके बारे में आगे लिखूंगी ) --

उनके घर फ्रीज था सो जब भी कोई मेहमान आता , हम बरफ मांग लाते शरबत बनाने में ये काम पहले करना होता था और हम ये काम खुशी , खुशी किया करते थे ..पर जयराज जी की एक बिटिया को हमारा अकसर इस तरह बर्फ मांगने आना पसंद नही था - एकाध बार उसने ऐसा भी कहा था " आ गए भिखारी बर्फ मांगने ! " जिसे हमने , अनसुना कर दिया। ! :-)) ...आख़िर हमारे मेहमान , का हमें उस वक्त ज्यादा ख़याल था ...ना के , ऐसी बातों का !!

बंबई की गर्म , तपती हुई , जमीन पे नंगे पैर, इस तरह दौड़ कर बर्फ लाते देख लिया था हमें दीदी नें ..... और उनका मन पसीज गया !

- जिसका नतीजा ये हुआ के एक दिन मैं कोलिज से, लौट रही थी , बस से उतर कर , चल कर घर आ रही थी ... देखती क्या हूँ के हमारे घर के बाहर एक टेंपो खडा है जिसपे एक फ्रिज रखा हुआ है रसीयों से बंधा हुआ !

तेज क़दमों से घर पहुँची , वहाँ पापा , नाराज , पीठ पर हाथ बांधे खड़े थे !

अम्मा फ़िर जयराज जी के घर , दीदी का फोन आया था , वहाँ बात करने आ , जा रहीं थीं ! फोन हमारे घर पर भी था - पर वो सरकारी था जिसका इस्तेमाल , पापा जी सिर्फ़ , काम के लिए ही करते थे और कई फोन हमें , जयराज जी के घर रिसीव करने दौड़ कर जाना पड़ता था ! दीदी , अम्मा से , मिन्नतें कर रहीं थीं

" पापा से कहो ना भाबी, फ्रीज का बुरा ना मानें ! मेरे बाई बहन आस पडौस से बर्फ मांगते हैं ये मुझे अच्छा नहीं लगता - छोटा सा ही है ये फीज ..जैसा केमिस्ट दवाई रखने के लिए रखते हैं ... "

अम्मा पापा को समझा रहीं थीं -- पापा को बुरा लगा था -- वे , मिट्टी के घडों से ही पानी पीने के आदी थे ! ऐसा माहौल था मानों गांधी बापू के आश्रम में , फ्रीज पहुँच गया हो !!

पापा भी ऐसे ही थे ! उन्हें क्या जरुरत होने लगी भला ऐसे आधुनिक उपकरणों की ? वे एक आदर्श गांधीवादी थे - सादा जीवन ऊंचे विचार जीनेवाले , आडम्बर से , सर्वदा , दूर रहनेवाले, सीधे सादे, सरल मन के इंसान !

खैर ! कई अनुनय के बाद अम्मा ने , किसी तरह दीदी की बात रखते हुए फ्रीज को घर में आने दिया और आज भी वह, वहीं पे है ..शायद मरम्मत की ज़रूरत हो ..पर चल रहा है !

हमारी शादियाँ हुईं तब भी दीदी , बनारसी साडियां लेकर आ पहुँचीं ..अम्मा से कहने लगीं, " भाभी , लड़कियों को सम्पन्न घरों से रिश्ते आए हैं ! मेरे पापा कहाँ से इतना खर्च करेंगें ? रख लो ..ससुराल जाएँगीं , वहाँ सबके सामने अच्छा दीखेगा " --

कहना न होगा हम सभी रो रहे थे ..और देख रहे थे दीदी को जिन्होंने उमरभर शादी नहीं की पर अपनी छोटी बहनों की शादियाँ सम्पन्न हों उसके लिए , साडियां लेकर हाजिर थीं ! ममता का ये रूप , आज भी आँखें नम कर रहा है जब ये लिखाजा रहा है ...मेरी दीदी ऐसी ही हैं । भारत कोकीला और भारत रत्ना भी वे हैं ही ..मुझे उनका ये ममता भरा रूप ही , याद रहता है --

फ़िर पापा की ६० वीं साल गिरह आयी -- दीदी को बहुत उत्साह था कहने लगीं ,

"मैं , एक प्रोग्राम दूंगीं , जो भी पैसा इकट्ठा होगा , पापा को , भेंट करूंगी ! "

पापा को जब इस बात का पता लगा वे नाराज हो गए, कहा,

" मेरी बेटी हो , अगर मेरा जन्मदिन मनाना है , घर पर आओ, साथ भोजन करेंगें , अगर , मुझे इस तरह पैसे दिए , मैं तुम सब को छोड़ कर, काशी चला जाऊंगा , मत बांधो मुझे माया के फेर में ! "

उसके बाद, प्रोग्राम नहीं हुआ - हमने साथ मिलकर , अम्मा के हाथ से बना उत्तम भोजन खाया और पापा अति प्रसन्न हुए !

आज भी यादों का काफिला चल पडा है और आँखें नम हैं ...इन लोगों जैसे विलक्षण व्यक्तियों से , जीवन को सहजता से जीने का , उसे सहेज कर, अपने कर्तव्य पालन करने के साथ, इंसानियत न खोने का पाठ सीखा है उसे मेरे जीवन में कहाँ तक , जी पाई हूँ , ये अंदेशा , नहीं है फ़िर भी कोशिश जारी है .........

- लावण्या