Tuesday, September 16, 2008

प्रार्थना गीत

जय गणेश
याद आते हैं भारत के किसान और झूले पर मस्त स्त्रियाँ
हे ईश्वर , भारत को हमेशा हंसता मुस्कुराता रखना
अब सुनिए ये गीत - प्रार्थना के गीत ही हैं ये

जो समर में हो गए अमर
http://www.raaga.com/getclip.asp?id=999999098043
वंदे मातरम्
http://www.youtube.com/watch?v=TT7EhwHjmuc&feature=related
http://www.youtube.com/watch?v=RFnucgQn-ls&feature=related
बंग भूमि का भारत के प्रति नमन :
http://www.youtube.com/watch?v=0F-NpPehPlI&feature=related

Monday, September 15, 2008

कुदरत

ये कुदरत का नज़ारा है ॥
आसमान पर नीले , घने बादलों के बीच से , प्रकाश की किरण रंगीन बन कर इन्द्रधनुष रच देती है जिसके सात रंग मन को मोह लेते हैं। जामुनी, गुलाबी, नीला, हरा, पीला, केसरी, और लाल ये सात मुख्य रंग मिलकर इन्द्रधनुष कहलाता है ।
७ रंग, ७ सुर , दोनों की महिमा निराली है -
सा रे गा माँ प् ध नी सा ये सप्त सुर की सरगम हर राग रागिनी के उतार और विस्तार का आधार बन कर , गीत को मुखरित कराते हैं।
अब याद कीजिये, आपको कौन सा गीत सबसे ज्यादा पसंद है ?
हाँ हाँ, आप आराम से सोचिये, शायद कोई रूमानी गीत की तर्ज़ याद आ जाए, या कोई रूहानी संगीत की स्वर लहरी आपके दिल के तारों को झंकार रही हो .............शायद कोई भजन या आरती आपको याद आ रही हो ....कोई ग़ज़ल ...गुनगुना रही हो

दूसरा नज़ारा है विविध प्रकार के फूल : अनगिनती हैं फूलों के नाम , रूप रंग और आकार।
हरेक अपनी विविधता और सुन्दरता के बल पर गुलशन को सुहाना बनाने में अपना योगदान देता है -
सोचिये आपको कौन सा फूल सबसे अधिक पसंद है और क्यों ? --
किसी भी एक फूल के बारे में आप सोचेंगे और उसका नाम लेना चाहे पर तभी आपके मन में, दुसरा खूबसूरत फूल खिल कर मुस्कुराने लगेगा।
और कुदरत के साथ जुडी हुई एक और ज़िंदा चीज़ है - विविध प्रकार के प्राणी -- जैसे की मोर, अपने पंखों को खोल कर नाचता हुआ ...बरखा ऋतु में , इस की पुकार बेध कर आर - पार चली जाती है ऐसी विकलता होती है इस मूक प्राणी की --
आज , मैं, फूल, इन्द्रधनुष और मोर और गीत संगीत को क्यों याद कर रही हूँ ? बता दूँ ?
इस का कारण है, कि आज मैंने कई जाल घर देखे,
हर तरफ़, दुखद बातें पढ़ पढ़ कर सोच रही हूँ, क्या मानव जीवन में सुन्दरता, कोमलता क्या नष्ट हो गयी है ?
दुःख ही दुःख है ?
हर तरफ़ , विषाद और मायूसी छाई हुई है ..
.देहली में हुए बम विस्फोट की बातें पढ़कर मन अशांत है !
- क्या कारण है ऐसी क्रूरता का ?
ये कौन हैं जो मासूम बच्चों का खून बहाकर खुश होते हैं और ये साबित करते हैं के वे अपने धर्म का पालन कर रहे हैं ?
किसी भी धर्म के माननेवाले इतने राक्षस कैसे हो जाते हैं की गरीब, अनजान और स्त्री और बच्चों की मौत भी उन पर कोई असर नहीं करती ?
सुना है, कुदरत अपना हिसाब रखती है । व हर तरह के रिश्तों से उपर है खुदा की बनाई हुई ये कुदरत \
- चाँद तारे , सूरज, फूल पौधे, अनाज, नदी, परबत, आसमान , पंछी और जानवर
किसी मज़हब के नहीं उनसे परे हैं -- कुदरत भी आज सोच रही होगी ,
इंसान मेरे बस में नहीं रहा अब !
हे ....इंसानियत को भूलनेवाले इंसान,
अब तू , कुदरत के कहर से डर --------------------------
- लावण्या

Thursday, September 11, 2008

" महायोगी बाबा गोरख नाथ "


ना कोई बारू , ना कोई बँदर, चेत मछँदर,

आप तरावो आप समँदर, चेत मछँदर

निरखे तु वो तो है निँदर, चेत मछँदर चेत !

धूनी धाखे है अँदर, चेत मछँदर

कामरूपिणी देखे दुनिया देखे रूप अपार

सुपना जग लागे अति प्यारा चेत मछँदर !

सूने शिखर के आगे आगे शिखर आपनो,

छोड छटकते काल कँदर , चेत मछँदर !

साँस अरु उसाँस चला कर देखो आगे,

अहालक आया जगँदर, चेत मछँदर !

देख दीखावा, सब है, धूर की ढेरी,

ढलता सूरज, ढलता चँदा, चेत मछँदर !

चढो चाखडी, पवन पाँवडी,जय गिरनारी,

क्या है मेरु, क्या है मँदर, चेत मछँदर !

गोरख आया ! आँगन आँगन अलख जगाया, गोरख आया!

जागो हे जननी के जाये, गोरख आया !

भीतर आके धूम मचाया, गोरख आया !

आदशबाद मृदँग बजाया, गोरख आया !

जटाजूट जागी झटकाया, गोरख आया !

नजर सधी अरु, बिखरी माया, गोरख आया !

नाभि कँवरकी खुली पाँखुरी, धीरे, धीरे,

भोर भई, भैरव सूर गाया, गोरख आया !

एक घरी मेँ रुकी साँस ते अटक्य चरखो,

करम धरमकी सिमटी काया, गोरख आया !

गगन घटामेँ एक कडाको, बिजुरी हुलसी,

घिर आयी गिरनारी छाया, गोरख आया !

लगी लै, लैलीन हुए, सब खो गई खलकत,

बिन माँगे मुक्ताफल पाया, गोरख आया !

"बिनु गुरु पन्थ न पाईए भूलै से जो भेँट,

जोगी सिध्ध होइ तब, जब गोरख से हौँ भेँट!"

(-- पद्मावत )

बाबा गोरखनाथ महायोगी हैँ- !

८४ सिध्धोँ मेँ जिनकी गणना है, उनका जन्म सँभवत, विक्रमकी पहली शती मेँ या कि, ९वीँ या ११ वीँ शताब्दि मेँ माना जाता है। दर्शन के क्षेत्र मेँ वेद व्यास, वेदान्त रहस्य के उद्घाटन मेँ, आचार्य शँकर, योग के क्षेत्र मेँ पतँजलि तो गोरखनाथ ने हठयोग व सत्यमय शिव स्वरूप का बोध सिध्ध किया ।

कहा जाता है कि, मत्स्येन्द्रनाथ ने एक बार अवध देश मेँ एक गरीब ब्राह्मणी को पुत्र - प्राप्ति का आशिष दिया और भभूति दी !

जिसे उस स्त्री ने, गोबर के ढेरे मेँ छिपा दीया !--

१२ वर्ष बाद उसे आमँत्रित करके, एक तेज -पूर्ण बालक को गुरु मत्स्येन्द्रनाथ ने जीवन दान दीया और बालक का " गोरख नाथ " नाम रखा और उसे अपना शिष्य बानाया !

- आगे चलकर कुण्डलिनी शक्ति को शिव मेँ स्थापित करके, मन, वायु या बिन्दु मेँ से किसी एक को भी वश करने पर सिध्धियाँ मिलने लगतीँ हैँ यह गोरखनाथ ने साबित किया।

उन्होंने हठयोग से, ज्ञान, कर्म व भक्ति, यज्ञ, जप व तप के समन्वय से भारतीय अध्यात्मजीवनको समृध्ध किया।--

गोरखनाथ से ही राँझा ने, झेलम नदी के किनारे , योग की दीक्षा ली थी ।

झेलम नदी की मँझधार मेँ हीर व राँझा डूब कर अद्रश्य हो गये थे !

मेवाड के बापा रावल को गोरखनाथ ने एक तलवार भेँट की थी जिसके बल से ही जीत कर, चितौड राज्य की स्थापना हुई थी !

गोरखनाथ जी की लिखी हुइ पुस्तकेँ हैँ , गोरक्ष गीता, गोरक्ष सहस्त्र नाम, गोरक्ष कल्प, गोरक्ष~ सँहिता, ज्ञानामृतयोग, नाडीशास्त्र, प्रदीपिका, श्रीनाथसूस्त्र,हठयोग, योगमार्तण्ड, प्राणसाँकली, १५ तिथि, दयाबोध इत्यादी ---

गोरख वाणी :

" पवन ही जोग, पवन ही भोग,पवन इ हरै, छतीसौ रोग,

या पवन कोई जाणे भव्, सो आपे करता, आपे दैव!

" ग्यान सरीखा गिरु ना मिलिया, चित्त सरीखा चेला,

मन सरीखा मेलु ना मिलिया, ताथै, गोरख फिरै, अकेला !"

कायागढ भीतर नव लख खाई, दसवेँ द्वार अवधू ताली लाई !

कायागढ भीतर देव देहुरा कासी, सहज सुभाइ मिले अवनासी !

बदन्त गोरखनाथ सुणौ, नर लोइ, कायागढ जीतेगा बिरला नर कोई ! "

-- सँकलन कर्ता : लावण्या

Wednesday, September 10, 2008

आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?

जब प्रेमी युगल के गुंथे हुए कंकाल मिले थे ......
तब , उनके दीव्य प्रेम की झांकी हो गयी थी !
पुरातत्व विद भी विस्मय से स्तब्ध थे !
और खामोश थे इस प्रेम की परम अनुभूति को देख कर ...जैसे आज भी दुनिया भर के सैलानी , ताज महल को देख , बेगम मुमताज़ महल के लिए बनाए प्रेम के दीव्य स्मारक ताज को चांदनी रात में देखते हैं और महसूस करते हैं और
~~ बादशाह शाहजहान के विरह की गहराई को महसूस करते हैं
जो रीस रीस कर , पिघलता है संगमरमरी दीवारों से , किसी बिछुडे स्वजन की याद की तरह , लावा बना , आंसूओ में फिसलता , चाँदनी के साए में ढलता !
चाँद .................नज़र आता है, प्यार की इबादत में खामोश खडा , आज भी पुकारता हुआ ..उस प्रेमी युगल को .....
ऐसी ही मासूमियत , प्यार भरा समर्पण और वियोग की आतुरता महसूस कीजिये ............. इस कविता मेँ.........शब्द हैं ...
" आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे? "
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आज से दो प्रेम योगी, अब वियोगी ही रहेंगे!
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
सत्य हो यदि, कल्प की भी कल्पना कर, धीर बांधूँ,

किन्तु कैसे व्यर्थ की आशा लिये, यह योग साधूँ!
जानता हूँ, अब न हम तुम मिल सकेंगे!
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आयेगा मधुमास फिर भी, आयेगी श्यामल घटा घिर,
आँख भर कर देख लो अब, मैं न आऊँगा कभी फिर!
प्राण तन से बिछुड़ कर कैसे रहेंगे!
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
अब न रोना, व्यर्थ होगा, हर घड़ी आँसू बहाना,
आज से अपने वियोगी, हृदय को हँसना सिखाना,
अब न हँसने के लिये, हम तुम मिलेंगे!
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
आज से हम तुम गिनेंगे एक ही नभ के सितारे
दूर होंगे पर सदा को, ज्यों नदी के दो किनारे
सिन्धु तट भी न दो जो मिल सकेंगे!
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?


तट नदी के, भग्न उर के, दो विभागों के सदृश हैं,

चीर जिनको, विश्व की गति बह रही है, वे विवश है!

आज अथइति पर न पथ में, मिल सकेंगे!

आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?


यदि मुझे उस पार का भी मिलन का विश्वास होता,

सच कहूँगा, न मैं असहाय या निरुपाय होता,

किन्तु क्या अब स्वप्न में भी मिल सकेंगे?

आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?


आज तक हुआ सच स्वप्न, जिसने स्वप्न देखा?

कल्पना के मृदुल कर से मिटी किसकी भाग्यरेखा?

अब कहाँ सम्भव कि हम फिर मिल सकेंगे!
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?


आह! अन्तिम रात वह, बैठी रहीं तुम पास मेरे,

शीश कांधे पर धरे, घन कुन्तलों से गात घेरे,

क्षीण स्वर में कहा था, "अब कब मिलेंगे?"
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?


"कब मिलेंगे", पूछ्ता मैं, विश्व से जब विरह कातर,

"कब मिलेंगे", गूँजते प्रतिध्वनिनिनादित व्योम सागर,
"कब मिलेंगे", प्रश्न उत्तर "कब मिलेंगे"!
आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे?
- पं. नरेन्द्र शर्मा

Monday, September 8, 2008

ऐरोनोटीकल डीवीज़न अमरीकी वायु सेना के पहले बनी एक व्यवस्था ~

अब देखिये , म्युझियम मेँ आज भी १०० + वर्षोँ से सहेजकर रखा हुआ वही कपडा जिसको पहली सफल उडान मेँ लगे विमान मेँ राईट बँधुओँ ने इस्तेमाल किया था -
कृपया क्लिक करेँ और पढेँ ....
सन १९०३ ...सुफेद मसलिन का कपडा १२७ १/२ घन फुट का ..इस का उपयोग दूसरे विश्व युध्ध में भी किया गया था । श्रीमती आइवोनेट वाईट ने अमरीकी सरकार को इसे हमेशा सुरक्षित रखने के लिए दिया था -
ऐरोनोटीकल डीवीज़न अमरीकी वायु सेना के पहले बनी एक व्यवस्था थी ~
प्रथम व द्वीतीय विश्व युध्ध तक आते आते, बहादुर ज़ाँबाज़ विमान चालककोँ का दस्ता अमरीकी वायु सेना का हिस्सा बन चुके थे और अमरीकी भूखँड से युरोपीय मित्र उड्डयन स्थलोँ से जर्मनी के विरुध्ध, उडान भरते थे ऐसा ही एक विमान जिसे चालकने अपने सँदेश से रँगा है और पूरे विमान को हल्का गुलाबी रँग दिया है क्रमांक है - २४ ! सामने कांच की दीर्घा है जहांसे पायलट नीचे देखता था।
म्यूज़ियम का मुख्य खंड जहाँ ग्रीक देवता , इकारुस की अति विशालकाय प्रतिमा है --
रेफरेन्सेस & इन्फोर्मेशन अबाउट इकारुस :

Icarus' father, Daedalus, a talented craftsman, attempted to escape from his exile in Crete, where he and his son were imprisoned at the hands of King Minos, the king for whom he had built the Labyrinth to imprison the Minotaur। ....

Daedalus, the master craftsman, was exiled because he gave Minos' Daughter, Ariadne, a clew of string in order to help Theseus survive the Labyrinth।

Daedalus fashioned a pair of wax wings for himself and his son। Before they took off from the island, Daedalus warned his son not to fly too close to the sun, nor too close to the sea। ....

.Overcome by the sublime feeling that flying gave him, Icarus soared through the sky joyfully, but in the process he came too close to the sun, which melted his wings। ...

Icarus kept flapping his wings but soon realized that he had no feathers left and that he was only flapping his bare armsAnd so, Icarus fell into the sea in the area which bears his name, the Icarian Sea near Icaria, an island southwest of Samos.


Hellenistic writers who provided philosophical underpinnings to the myth also preferred more realistic variants, in which the escape from Crete was actually by boat, provided by Pasiphaë, for which Daedalus invented the first sails, to outstrip Minos' pursuing galleys, and that Icarus fell overboard en route to Sicily and drowned। ॥

Heracles erected a tomb for him

Kid Icarus" is the name of a 1986-released Nintendo

In the classic Sega Genesis game, Toejam and Earl, one of the presents that you receive in the game is a pair of Icarus wings। They allow you to fly around the level for a short time।

ICARUS College, an Australian Melbourne-based education and training institution specialising in UMAT preparation, is named after the mythological character।

In the 2002 James Bond movie Die Another Day, the revolutionary light-reflecting satellite that is said to be the world's "second sun" is named Icarus।


Sunday, September 7, 2008

" काश ! मैँ भी बादलोँ को छू सकता ! "

आप सभी से अनुरोध है कि आप इन चित्रोँ पे क्लिक कीजिये
ताकि जो सूचना लिखी हुई है उसे आप बडे अक्षरोँ मेँ पढ पायँगेँ ~~~
जब भी मानव पॅँछियोँ को खुले आसमान मेँ उडता देखता,
उसे भी ऐसा लगता, कि,
" काश ! मैँ भी बादलोँ को छू सकता ! "
अरे ये गीत भी याद होगा आपको,
" पँछी बनूँ उडती फिरुँ मस्त गगन मेँ,
आज मैँ आज़ाद हूँ, दुनिया के चमन मेँ "
जी हाँ बिलकुल ऐसा ही अँदाज़ !
ये भूतल पर बसे, धरती से जुडे हरेक इन्सान के मन मेँ
कभी ना कभी, कहीँ ना कहीँ आनेवाला विचार था -
जिसे आधुनिक युग मेँ सबसे पहली बार बलुन से जुडी एक टोकरीनुमा यान मेँ बैठकर आसमान मेँ ऊँचे उडकर सम्पन्न किया गया।
मेरे प्राँत के एक छोटे से शहर मेँ !
डेटन नाम है इस कस्बे का !
जहाँ 'राईट बँधुओँ ने सर्व प्रथम विमान की सफल उडान भरकर
मानव को मुक्त गगन मेँ विचरने के लिये प्रेरित करता सफल प्रयोग किया था।
- समय था २० वीँ सदी का आरँभ -
सन्` १९०० एक नवीन समय शताब्दि लेकर पृथ्वी पर आया।
जहाँ मानव के मशीनी युग ने आसमान छूने की पहल की थी -
गत सप्ताह मेरे जीजाजी बकुल मोदी बँबई से मुझे मिलने आये तो उनके साथ हमने भी , इस राईट बँधुओँ के म्युझियम की सैर की -
ये चित्र आज देखिये , दूसरे कई सारे चित्र , आगे दीखाते हुए
आपको भी सैलानी बनाते हुए ले चलेँगेँ ....
आशा है आपको भी ये जानकारियाँ रोचक लगेँगीँ !
टीप्पणी अवश्य करियेगा और आपके सुझाव भी रखियेगा .
॥अग्रिम धन्यवाद के साथ, अभी इतनी बातेँ करते हुए...आज्ञा .....
- लावण्या

सन्` १९००

१९०१,

१९०२ ....

( अभी अभी ब्लोगवाणी पर देखा तो मेरी पोस्ट के साथवाली पोस्ट का शीर्षक है " आजकल पाँव ज़मीँ पर, नहीँ पडते मेरे " और मेरी पोस्ट का शीर्षक है, " काश मैँ भी बादलोँ को छू सकता !! है ना मज़ेदार इत्तेफाक !! )

:-))

-- लावण्या