Saturday, August 30, 2008

भीष्म बने मुकेश खन्ना की बातें - जारी --

वैसे तो चोपडा साहब और रविजी का निर्देशन ही है जिसने मुझे सही मार्ग पर डाला और मुझे वो गल्तियाँ करने से रोका, जो हर किरदार कहीँ न कहीँ कर बैठता है । यह डायरेक्टर का काम होता है कि वह हर कलाकार की खामियाँ छुपाये और उसके "प्लस पाइँट" को उभारे। भीष्म के किरदार को जीने मेँ उन्हँने मेरा बहुत मार्गदर्शन किया. इसके अलावा डा. राही मासूम रज़ा साहब ने इस किरदार की वाणी को इतने भारी - भरकम और जोरदार सँवाद दिये कि जिनकी वजह से आज यह भीष्म पितामह का किरदार , लोगोँ को इतना विशाल लग रहा है इसका सारा श्रेय राही साहब को ही जाता है।
लेकिन भीष्म पितामह की आत्मा से अगर मुझे किसीने मिलाया तो वे पँडित नरेन्द्र शर्मा ही थे !
उनके पास मैँ जितनी बार बैठा, कुछ ज्ञान अर्जित करके ही उठा । वैसे तो इत्तफाकन मैँने "महाभारत " बचपन से ही पढी है, जिसकी वजह से मुझे "महाभारत " के सभी किरदारोँ के बारे मेँ काफी कुछ पता है , लेकिन जब पँडितजी बोलते, तो मुझे पता चलता कि , " महाभारत " कितना विशाल है, उसमेँ जानजे जैसा कितना कुछ है !
कई बार वे कुछ गूढ बातेँ बोल जाते कि मैँ उसे समझना छोडकर उनका मुँह ताकता रह जाता और मेरे दिमाग मेँ उस वक्त यही बात टेप की तरह चलती रहती कि कितना ज्ञान है इनमेँ ! जैसे एक बार वे मुझे कालिया मर्दन का तत्व समझा रहे थे और दस मिनट तक मैँ उनका मुँह ताकता रह गया बातेँ इतनी गूढ थीँ कि मेरे तुच्छ दिमाग को क्या समझ आतीँ !
मैँ पूरी तरह आत्म विभोर होकर उनका दिया ज्ञानग्रहण करने की कोशिश करता रहा भले वह बात पूरी तरह मेरे भेजे मेँ गयी नहीँ लेकिन उस दिन मुझे अहसास हुआ की ज्ञान की कोई सीमा नहीँ होती, उस वक्त मुझे पता चला कि पढने और समझने मेँ क्या फर्क है !
भीष्म प्रतिज्ञा : लिंक :
http://www.youtube.com/watch?v=H6dpP0OdlBE&feature=related

और गीत : दिन पर दिन बीत गए :
http://www.youtube.com/watch?v=4gY_3vNZigA&feature=related

" उनकी भविष्यवाणी अक्षरश:सत्य हुई उन्होँने कहा था कि " .and now you wait for a terrific boost in coming weeks " ......" और सचमुच कुछ ही हफ्तोँ मेँ भीष्म पितामह का किरदार पूरे भारत वर्ष मेँ छा गया - यह सारा श्रेय मैँ उन्हीँ को देता हूँ जिन्होँने मुझे भीष्म पितामह की आत्मा के दर्शन करवाये इस तरह से महाभारत बनती रही और हर कदम पर अपने मार्गदर्शन लेते रहे - हर कलाकार एक बार उनसे मिलकर, अपना किरदार जान लेना, समझ लेना, जरुरी समझता था।

अक्सर लोग उनके घर भी पहुँच जाते थे, पता नहीँ ये सँयोग था कि मैँ चाहकर भी उनके घर नहीँ जा पाया ! एक बार जब आखिरकार उनके घर पहुँचा भी तो उनसे मिल नहीँ पाया ! उनकी तबियत उस दिन कुछ ठीक नहीँ थी उनकी धर्मपत्नी मुझसे बडी आत्मीयता से मिलीँ और मुझसे कहा,

" बेटे , उनकी तबियत कुछ खराब थी इस्लिये अभी लेटे हैँ, कहो तो उन्हेँ उठा दूँ ? " मैँने कहा, ;

" नहीँ , मैँ तो सिर्फ मिठाई देने आया हूँ "

मैँने नई मारुति गाडी ली थी और उसीकी मिठाई देने गया था पँडित जी को !

उन्हेँ ये जानकर बहुत खुशी हुई वे बोलीँ,

" पँडितजी अक्सर तुन्हेँ याद करते हैँ तुम्हेँ बहुत चाहते हैँ वो ! "

जब मुझे बाहर छोडने आयीँ तो बोलीँ,

" तुम और भी तरक्की करो और अगली बार इससे भी बडी गाडी मेँ आओ ! " लेकिन विधाता का खेल कि मैँ पँडित जी को उनके घर पर कभी नहीँ मिल पाया ! :-(

अगली बार जब उनके घर पर गया तब मिला उनके पार्थिव शरीर से !

मुझे जब गुफी ने उनके निधन की खबर दी तो मैँ चकरा गया !

यह कैसे हो गया ? ऐसा लगा मानोँ सर पर से पिता का साया चला गया हो !

कुछ पल फोन पकडकर सुन्न यूँ ही बैठा रहा ! ऐसा लगा, जैसे हम अनाथ हो गये हैँ ! महाभारत से जुडे सभी के मन मेँ पहला प्रश्न यही आया कि अब " महाभारत " कैसे बनेगी ?

उनके घरवालोँ के लिये यह बहुत बडा नुकसान है ही पर महाभारत से जुडे सभी के साथ ऐसा हुआ मानोँ कोई रेगिस्तान मेँ अकेला छोडकर चला गया जहाँ मीलोँ कहीँ पानी ही न हो ! हम सबके सर से एक बुजुर्ग का हाथ उठ गया था - वह हाथ जो हर कदम पर सहारा देने को तत्पर था, एक ज्ञानी पुरुष जो ज्ञान बाँटने के लिये तैयार खडा रहता था वही आज हमारे सामने से अचानक चला गया था, हमेँ अज्ञान के मरुस्थल मेँ अकेला छोडकर !

मैँ जब उनके घर पहुँचा तब सारा समाँ शोक मेँ डूबा हुआ था - हर कोने मेँ लोग स्तब्ध खडे थे - मुझे उनकी बेटी उनके पार्थिव शरीर की ओर ले गई मैँने वहाँ उनके अँतिम दर्शन किये - चरण छुए - उनकी बेटीने कहा,

" आपको बहुत याद करते थे , तीन दिनोँ से आपके बारे मेँ ही पूछ रहे थे ! "

उनकी पत्नी से मिलने भीतर घर मेँ गया तो आँसू भरी आँखोँ से बोलीँ,

" वे कल से तुम्हारे बारे मेँ परेशान थे कि मुकेश कैसा है ? वो तो मैसुर गया होगा फिर मैँने ही बताया कि आप ठीक हो और परसोँ नई गाडी की मिठाई देने आप आये थे "

मुझे "टीपू सुल्तान " की शूटीँग के लिये मैसूर जाना था !

भगवान कृपासे वो टल गया था - और मैँ, वहाँ शूटीँग सेट पर लगी भयानक आग के हादसे से बच गया था !

- जब से उन्होँने उस भीषण आग की खबर पढी थी वे मेरी चिँता मेँ पड गये थे - उनकी बेटीने बताया कि ३ दिनोँ से उनकी तबियत ठीक न थी फिर भी वे मेरे बारे मेँ चिँतित थे !

मेरी आँखोँ मेँ आँसू उमड आये - मेरे मन मेँ यह टीस और भी जोर से उभरी कि तीन दिन पहले उनके घर गया था फिर भी आखिरी पलोँ मेँ उनसे न मिल पाया ! काश, वे जागे होते तो उनसे मिल पाता !

मुझे पता है, ज़िँदगी भर मुझे इस बात का अफसोस रहेगा !

प्रभु के खेल निराले हैँ जिस आत्मीयता और तन्मयता से पँडितजी "महाभारत " के प्रोजेक्ट से जुडे हुए थे और कमाल का योगदान था उसे के पूर्ण होने तक वे नहीँ रहे ! इसके पहले भी सभी जानते हैँ उन्होँने कई प्रोजेक्टोँ को उन्होँने बुलँदियोँ ता पहुँचाया था मैँ समझता हूँ कि महाभारत जैसे विशाल ग्रँथ को " गीता " जैसे गूढ ज्ञान को साकार रुप देने के मिशन को जिसमेँ वे पूरी तन्मयता से जुडे थे। -

उनके बिछुडने का जितना अफसोस हमेँ है, किसी को न होगा ! जाते जाते भी वे इतना कुछ बता गये हैँ महाभारत लेखन मँडली को कि उस लौ को अँत तक ले जाने मेँ वे सफल ही होँगेँ पँडितजी की दिव्यात्मा वैकुँठ से जब महाभारत के पूरे स्वरुप को देखेगी तो उन्हेँ पूर्ण सँतोष ही होगा ।

आखिर मेँ यही कहना चाहूँगा कि जिस तरह से भीष्म को "इच्छा मृत्यु " का वरदान मिला था, वैसे ही काश, हमारे पँडितजी को भी इच्छामृत्यु का वरदान मिला होता तो वे इस तरह द्वापर युग मे महाभारत को कलियुग मेँ पूरा किये बिना न जाते !

मैँ उनकी दीव्यात्मा को कोटि कोटि प्रणाम करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शाँति प्रदान करे *

( प्रस्तुति : - लावण्या " शेष ~ अशेष से साभार )

Wednesday, August 27, 2008

हमारे भीष्म पितामह - महाभारत सीरीज़ मेँ भीष्म बने मुकेश खन्ना के सँस्मरण

हमारे भीष्म पितामह - महाभारत सीरीज़ मेँ भीष्म बने मुकेश खन्ना के संस्मरण :
http://video.aol.com/video-detail/mahabharat-arjun-gives-arrow-bed-to-bhishma-pitamah/540748085

" जिस तरह महाभारत युग के कुरुवँश के ज्येष्ठ थे और कुरुवँश का भार उनके चौडे कँधोँ पर था, वैसे ही द्वापर युग के इस महाभारत को आज के इस कलियुग मेँ टी.वी. के परदे पर लानेवाले महारथियोँ मेँ अगर किसी को , भीष्म पितामह की उपाधि दी जा सकती है तो वे थे हमारे स्वर्गीय पँडित नरेन्द्र शर्माजी।

जिस तरह द्वापर युगके भीष्म पितामह को धर्म का पूरा ज्ञान था, वैसे ही पँडित जी को महाभारत का पूरा ज्ञान था और महाभारत बनाने का कोई कदम उनसे पूछे बगैर नहीँ उठाया जाता था।

टीका कैसा होना चाहिये ( किसी कीरदार के माथे पर ) इस छोटी सी बात से लेकर , आयु, रूप रंग , वेशभूषा -

ये सभी बाते पँडितजी बताते थे जैसे वे वहाँ मौजूद थे !

चोपडा साहब से लेकर डा. राही मासूम रज़ा , सतीश भटनागर, भृँग तुपकरी सब उन पर निर्भर थे, हम सभी कलाकार भी, चाहे शकुनी मामा या अर्जुन या कर्ण या विकर्ण सभी उनका मुँह छोटी -छोटी बातोँ के लिये यूँ ताकते थे जैसे किसी शब्द के अर्थ के लिये शब्द कोष की ओर लपकते हैँ !

वैसे तो पँडितजी हिन्दी साहित्य - सागर के एक बहुत कीमती रत्न थे, जिनकी प्रसिध्धि देश -विदेश तक फैली थी॥ मैँने भी स्कूल मेँ हिन्दी की किताबोँ मेँ उनके अक्सर दर्शन किये थे॥ पर सही भावोँ मेँ मेरा साक्षात्कार उनसे, "महाभारत " के निर्माण के दौरान चोपडा साहब के ओफिस मेँ ही हुआ। मैँने सही मानोँ मेँ उन्हेँ वहीँ देखा और वहीँ पहचाना और जैसा सुना था, उससे कहीँ अधिक गुना विशाल व्यक्तित्व मैँने पाया। हिन्दी साहित्य के प्रति उनका क्या योगदान था , ये तो सभी जानते हैँ पर महाभारत सीरियल जो आज हिन्दुस्तान ही नहीँ बल्कि पूरी दुनिया के लोगोँ को हमारी भूली हुई सँस्कृति का दर्शन करा रहा है, उसको, उसके रँग, रुप और आकार मेँ लाने का बहुत बडा श्रेय पँडितजी को ही जाता है। मैँने जब बी. आर ओफिस मेँ पहली बार उनके बारे मेँ सुना तो कोई कह रहा था,

" जब महाभारत की स्टोरी सीटीँग मेँ पँडितजी " महाभारत " का कोई द्रश्य सुनाते हैँ तो वो अक्सर इतने तन्मय हो जाते हैँ कि खडे होकर सुनाने लगते हैँ ..." तब श्री कृष्ण चाबुक लेकर दौडे ..." ऐसे लगता है, जैसे वो खुद महभारत के मैदान मेँ होँ ! इतना सजीव चित्रण वो करते हैँ कि हम सबके रोँगटे खडे हो जाते हैँ ! वो जो कुछ कहते हैँ , उनके एक एक शब्द कीमती होते हैँ और कुछ छूट न जाये इसका हमने उपाय किया है ! एक छोटा टेप रिकार्डर रख दिया जाता है और उनके हर शब्द रेकार्ड कर लिये जाते हैँ "

इतना सुनने के बाद मेरे मन मेँ उनका व्यक्तित्व बन चुका था , लिकिन "महाभारत " की शूटीँग शुरु होनेके बावजूद मैँ उनसे मिल नहीँ सका था । सिर्फ उनके बारे मेँ औरोँ से सुना था कि,

" आज उन्होँने ये "सीन" सुनाया , वो "सीन " सुनाया ! "

स्टोरी सीटीँग सुबह होती थी और मैँ शहर के दूसरे कोने मेँ रहने की वजह से वहाँ अक्सर दोपहर को ही जाता था ।- इसीलिये कभी उनसे मिल नहीँ पाया - फिर एक दिन जब मैँ आफिस मेँ उसी समय गया जब स्टोरी सीटीँग चल रही थी , तो वहीँ पहली बार उनके दर्शन किये और पहले ही दर्शन मेँ उनसे पूरी तरह प्रभावित हो गया ।

मुस्कुराता चेहरा, हँसतीँ आँखेँ , पानकी लालीसे रँगेँ होँठ और उनके पूरे चेहरे से ज्ञान दमकता था ! वो उस समय , महाभारत का कोई द्रश्य सुना रहे थे मैँ पीछे बैठकर सुनता रहा, बिना उन्हेँ डीस्टर्ब किये ! जो कुछ सुना था, वही पाया , या उससे कहीँ अधिक ही ! वो पूरी तरह आत्म विभोर होकर सुना रहे थे और सब उनकी ओर ताकते बैठे थे - कुछ देर बाद जब द्रश्य पूरा हुआ, तो वो पीछे मुडे । मैँने उठकर अपना परिचय दिया तो बडी आत्मीयता से मिले और बोले कि, " You are doing a great job " !"

मैँ पहली ही मीटीँग मेँ उनका कायल हो गया - फिर इसके बाद कई बार उनका और मेरा सामना ओफीस मेँ हुआ और हर बार वे ऐसे मिलते जैसे पिता पुत्र से मिल रहा हो और सचमुच उस ओफिस मेँ उनका स्वागत ऐसे होता था जैसे वो सबके पितामह होँ ! मेरे काम से वे सम्तुष्ट थे , इसकी खबर मुझे किसी न किसी के द्वारा मिल ही जाती थी। "

" आज पँडितजी ने ये कहा ...आज पँडितजी ने वो कहा "

एक बहुत बडा कोम्प्लीमेन्ट जो उन्होँने मेरे काम के बारे मेँ दिया, मैँ ज़िँदगी भर भूल न पाऊँगा। मुझे किसी ने आकर कहा कि आज पँडितजी ओफिस मेँ कह रहे थे कि,

" मुकेश, भीष्म के कीरदार को जी रहा है और बाकी सब तो अच्छी एक्टीँग कर ही रहे हैँ ( शेक्सपीएरियन टाइप की ) मगर, भीष्म महाभारत को सजीव कर रहे हैँ "

मुझे इतना अच्छा काम्प्लीमेम्ट आज तक नही मिला और वो भी मेरी पीठ पीछे ! ये सुनकर मेरी छाती फूल कर दुगुनी हो गयी थी - फिर जिस रोज़ टीवी पर महाभारत प्रदर्शित हुआ, उसके तीसरे हफ्ते जब मेरा प्रवेश " महाभारत " मेँ हुआ ( बडे देवव्रत के रुप मेँ ) तो इत्तफाक से दूसरे दिन मेरी मुलाकात उनसे बी. आर. ओफिस के दरवाजे पर ही हुई वे जा रहे थे और मैँ आ रहा था मैँने उनसे आशीर्वाद लिया और कहा,

" कल आपने मुझे " महाभारत " मेँ "लैन्ड" ( प्रवेश ) करवा ही दिया "

तो मुस्कुराते हुए, मुझे सुधारते हुए बोले,

" लैँड नहीँ हुए तुम, "टेक -ओफ " हुआ है and now you wait for a terrific boost in coming weeks " ....

मैँने उनसे कहा

" मुझे आशीर्वाद दीजिए कि इस किरदार को मैँ पूरी तरह जी सकूँ "

उन्होँने मुझे आशीर्वाद दिया । उन्हीँ के आशीर्वाद का फल है कि मैँ भीष्म पितामह हुआ हूँ ! "

क्रमश: ~~~~~~

( शेष ~ अशेष पुस्तक से साभार : प्रेषक : लावण्या )

http://www.indiantelevision.com/interviews/mukesh1.htm

Tuesday, August 26, 2008

" इच्छा - मृत्यु" वेद व्यास की "जय गाथा : महाभारत " से

" यत्र योगेश्वर कृष्ण: यत्र पार्थो धनुर्धर "
श्री कृष्ण का "पाँचजन्य "
(पाँच प्रकार के जीवोँ पर जिसका राज है वही पाँचजन्य है)
और अर्जुन माने , धनँजय (जो अर्जुन का एक और नाम है) उसका शँख था :
" देवदत्त " ये शँख, महाभारत कथा से विख्यात हुए।
महाबली भीम का पौँड्र नामी शँख था और युधिष्ठिर का शँख "अनँतविजय" था। नकुल का " सुघोष" और सहदेव का
" मणिपुष्प" नामक शँख था ~
क्षीर सागर मँथन से पाँचजन्य शँख की उत्त्पत्ति होते ही
महाप्रणव नाद गुँजायमान हुआ, जिसके घोष से, असुर डरे !
तब महाविष्णु ने उसे धारण किया !
यही श्री कृष्ण का भी शँख, महाभारत मेँ
भगवान वेद व्यास द्वारा बतलाया गया है!
वेद व्यास ने, महाभारत मेँ , इस तरह,
नारायण विष्णु व श्री कृष्ण का
ऐक्य भी साबित किया !
" भगवान शँकर" शँख धारी ईश्वर हैँ जिनका आह्वान किया जाता है हर सत्कार्य के आरँभ मेँ। आज भी बँगाल मेँ लग्नोत्सव के पहले , स्त्रियाँ, शँखनाद करके , वातावरण और अनुष्ठान को पवित्रता व माँगल्य प्रदान करतीँ हैँ।

पतले शँख को "शँखिनि " स्त्रीलिँग माना जाता है और गाढे तने का पुर्लिँग
" शँख "कहलाता है। ये है शँखनाद : click here
Conch shell
About this file
Download file
More…
…महाभारत के पात्रोँ मेँ अनेक प्रकार की विशेषताएँ हैँ -
कहीँ काशी नरेश की कन्या अँबा का भीषम द्वारा हस्तिनापुर की बहुरानी बनाये जाने के लिए, काशीसे बलपूर्वक लाना और फ़िर अम्बा का त्याग !
- फिर राजकुमारी अम्बा का अगले जन्म मेँ द्रौपदी के दूसरे भाई शिखँडी के रुप मेँ जन्म लेना जो एक किँपुरुष गिना गया भीष्म पितामह की द्रष्टि मेँ !....
.द्रौपदी के बडे भाई ध्युष्टधुम्न का आचार्य द्रौणाचार्य का शिरच्छेद करना ॥
अरे, महायुध्ध के पहले , श्री कृष्ण का सँधि के लिये अँतिम प्रयास करते हस्तिनापुर जाना और दुर्योधन का घमँडी बर्ताव जिसका अँध १०० कौरवोँ के पिता राजवी धृतराष्ट्र का अनदेखा करते हुए अपने दुष्ट पुत्र दुर्योधन के दुस्साहस को,
बढावा देना और श्री कृष्ण का धर्मात्मा विदुर के घर जाकर सादा भोजन और आतिथ्य स्वीकार करना
ये महा समर की पूर्व भूमिका रहीँ !-॥ श्री कृष्ण का , युध्ध के निर्णय तक ये कहना कि "मैँ अस्त्र नहीँ उठाऊँगा ~~ एक तरफ मेरी वीर सेना
रहेगी दूसरी तरफ निहत्था मैँ ! जिसे चाहो, ले लो "
और दुर्मति दुर्योधन का सेना लेने का निर्णय और अर्जुन का श्री कृष्ण के चरण पकड कर उनकी शरणागति लेनी यही युध्ध के पहले की घटनाएँ हैँ॥
भीष्म पितामह ने सेनापति पद लेकर युध्धारँभ किया
- घोर तबाही मची !
श्री कृष्ण अपना प्रण भूल गये और भीष्म का वध करने हेतु,
हाथ मेँ टूटे हुए रथ का पहिया ही
अपने अजेय आयुध " सुदर्शन चक्र " की तरह घुमाते हुए,
रौद्र रुपसे , दौडे ॥
अर्जुन यिधिष्ठिर दोनोँ ने उन्हेँ रोकने की कोशिश की और स्बयम्` भीष्म, गद्`गद्` होकर, अपने अस्त्र फँककर प्रभु की स्तुति करने लगे कि,
" हे केशव ! आज मेरा जन्म सफल हुआ ! आप साक्षात नररुप हरि, मेरा सँहार कीजिये ! आज मैँ आपकी कृपा पाकर धन्य हुआ !"
ये चित्र उसी अवसर का है ...

किसी तरह भीष्म पितामह को परास्त किया जाये उसके उपाय स्वरुप 'शिखँडी " को आगे रखा गया और पीछेसे अर्जुन के तीक्ष्ण बाण भीष्म पितामह की छाती बीँधते हुए रक्त पीने लगे तब माहात्मा भीष्म ने कहा था,
" जानता हूँ बाण है यह वीर अर्जुन का,
नहीँ शिँखँडी चला सकता एक भी शर,
बीँध पाये कवच मेरा, किसी भी क्षण,
बहा दो, सँचित लहू तुम आज सारा " -
( लावण्या )
और वे चोट पे चोट सहते गये और धरा पर, घायल सिँह की तरह गिर पडे !
मानोँ आकाश ही धरा पर आ गिरा था !
उसके बाद का द्रश्य कविता द्वारा कहने का प्रयास है अब,
इच्छा ..............
" इच्छा - अनिच्छा के द्वंद में धंसा , पिसा मन
धराशायी तन , दग्ध , कुटिल अग्नि - वृण से ,
छलनी , तेजस्वी सूर्य - सा , गंगा - पुत्र का ,
गिरा , देख रहे , कुरुक्षेत्र की रण- भूमि में , युधिष्ठिर!
[ युधिष्ठिर] " हा तात ! युद्ध की विभीषिका में ,
तप्त - दग्ध , पीड़ित , लहू चूसते ये बाणोँ का , सघन आवरण ,
तन का रोम रोम - घायल किए ! ये कैसा क्षण है ! "
धर्म -राज , रथ से उतर के , मौन खड़े हैं ,
रूक गया है युद्ध , रवि - अस्ताचलगामी !
आ रहे सभी बांधव , धनुर्धर इसी दिशा में ,
अश्रु अंजलि देने , विकल , दुःख कातर, तप्त ह्रदय समेटे ।
[ अर्जुन ] " पितामह ! प्रणाम ! क्षमा करें ! धिक् - धिक्कार है !"
गांडीव को उतार, अश्रु पूरित नेत्रों से करता प्रणाम ,
धरा पर झुक गया पार्थ का पुरुषार्थ ,
हताश , हारा तन - मन , मन मंथन
कुरुक्षेत्र के रणाँगण में !
[ भीष्म पितामह ] " आओ पुत्र ! दो शिरस्त्राण,
मेरा सर ऊंचा करो !"
[ अर्जुन ] " जो आज्ञा तात ! "
कह , पाँच तीरों से उठाया शीश
[ भीष्म ] " प्यास लगी है पुत्र , पिला दो जल मुझे "
फ़िर आज्ञा हुई , निशब्द अर्जुन ने शर संधान से , गंगा प्रकट की !
[ श्री कृष्ण ] " हे , वीर गंगा -पुत्र ! जय शांतनु - नंदन की !
सुनो , वीर पांडव , " इच्छा - मृत्यु", इनका वरदान है !
अब उत्तरायण की करेंगें प्रतीक्षा , भीष्म यूँही , लेटे,
बाण शैय्या पर , यूँही , पूर्णाहुति तक ! "
कुरुक्षेत्र के रण मैदान का , ये भी एक सर्ग था ~~
-- लावण्या

Sunday, August 24, 2008

सूर्य - स्वर्णिम


भाई अभिषेक ओझा से फोन पर बात करने का मौका मिला !

लगा मानोँ हम लोग पुराने परिचित ही हैँ !

आजकल अभिषेक भाई हमारे अतिथि हैँ ! स्वागत है यहाँ !!

"Welcome to USA !! "

आशा है अमरीकी यात्रा बढिया चल रही है. आपकी !!

... खूब मज़े करिये और खूब घूमिये और तस्वीरेँ भी दीखलाइयेगा !

" बकलमखुद " पर भी आपकी जीवन यात्रा के बारे मेँ पढकर खुशी हो रही है :) और आपके प्रेम के किस्से , फुरसतिया जी के ब्लॉग पर पढ़कर कर भी खुशी हुई :) अगर आपने ना देखी हों ये प्रस्तुति , अवश्य देखियेगा और आज , सूर्य देवता को अर्पित है ये कविता : ~~~

सूर्य - स्वर्णिम [ HYMN : स्तुति ]
सूर्य स्वर्णिम आत्मा भी स्वर्णिम फूल स्वर्णिम !
तरंग आतीं व्योम भरतीँ उठाये हूँ , भुजा , रोम रोम झरतीं !
स्वर्ण लेखा रेख चिरंतन शाश्वती आह्वान देता हूँ तुम्हे
सँवारो गीत - स्वप्न मेरे !
हे प्रभु मेरे पुण्योदय स्वर्ण -गर्भा कोख तुम !
व्योम पार प्रकाशित तुम ,फूल सद्रश सुकोमल !
सुरभित स्वप्न से तुम ,करते दिशा दिशा उद्भासित
अहम् , सत्त्व , शरीर - तीनो कृपा तेरी आराधाते हैं !
दो ज्योति का वरदान हे ,यह , तुम से मांगते हैं !
दो मुक्ति का आधार -इतना याचते हैं !
दो स्वर्णिम प्रभा एक बार ,
हे मेरे स्वर्णिम - पुष्प - सूर्य प्राण मेरे , तुमसे मांगते हैं !
मेरी प्रार्थनाओं के तुम ही तो , हो आधार ,
सर्वस्व मेरा दोहराता बार ~ बार , बाहें फैला प्राण ,
तुम्ही से गान - आशा का प्रभु ! ये मांगते हैं !
स्वर्णिम प्रभा बलवती, सद्`-गति तुम से मांगते हैं !

दिवाकर ! नमोस्तुते ! प्रभाकर ! नमोस्तुते !

भास्कर नमोस्तुते ! ॐ ! शान्ति ! शान्ति शान्ति :
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~



- लावण्या

Thursday, August 21, 2008

शिरस्त्राण

एक मॉडल पगडीनुमा टरबन पहने
बेज रँग हल्का बादामी रँग है जिसकी ये हेट पहने मुस्कुराती ब्रिटीश कन्या
यहां असंख्य तितलियाँ सजी हैं उड़ने को तैयार ?
ये है ब्रिटिश घुड़दौड़ रेस रोयल डर्बी में हरेक स्त्री
ऐसी ही अजीबोगरीब हेट्स पहनतीं हैं उसी के चित्र !
शिरस्त्राण या पगडी टोपी, हेट कई तरह के होते हैँ ।-
इन्सानको सभ्यता आरँभ हुई तभीसे अपने आपको दूसरोँ से
अलग दीखलाने की चाह रही है।
जिसके लिये कई तरह की वेशभूषा सामने आयी हैँ।
ये हैं अमरीकी रेड इंडियन :
पगडी कई तरह की होतीँ हैँकेले राजस्थान मेँ पगडी से प्राँत, ग्राम और प्रसँग का भी पता लगता है ऋउतुओँ के अनुसार भी पाग का रँग साफे का रँग अलग होनेसे विशेष घोषणा कर देता है -
ये हैं पंजाबी सीख कौम का पहनावा
राजा महाराजा देवी देवता तो खैर हमेशा मुकुट पहने ही हर चित्र मेँ दीखलाई देते हैँ - श्री कृष्ण के मुकुट पर मयूर पँख सुशोभित रहता है और सर्वथा अलग दीखता है। आजके समय मेँ टीवी के धारावाहिक भी कौरव पाँडवोँ के शिरस्त्राण को
नये सिरे से मशहूर करने मेँ सँलग्न हैँ !
रानियाँ, परियाँ, देवियाँ भी मुकुट धारण कर शृँगार करतीँ हैँ तो आजकी विश्व सुँदरी के माथे पे भी हीरोँ से जडा ताज रखकर विजय श्री का ऐलान किया जाता है।
- खिलौनो की दुकानँ मेँ भी नन्ही बालिकाओँ के लिये प्लास्टीक के मुकुट मिलते हैँ जिन्हेँ पहनकर बच्चियाँ खुश हो जातीँ हैँ और अपने आपको सजा हुआ देखने शीशे के सामने खडी हो जातीँ हैँ ॥
राजनीतिज्ञ भी स्वतँत्रता दिवस के उपलक्ष्य मेँ "गाँधी टोपी " पहनकर एकाध तस्वीर जरुर खिँचवा लेते हैँ ताकि उनकी देशप्रेम युक्त छवि समाचार पत्रोँ मेँ , खूब चमके और उन्हेँ जनता का विश्वास दिलवाये ॥
भारत के राजे महाराजे अलग अलग तरह के मुकुट पहनते थे
दक्षिण और उत्तर भारत के महाराजा की शिरस्त्राण शैली भी भिन्न होतीँ थीँ -
समुद्रगुप्त और बिँबिसार के मुकुट अलग थे
और मुघलोँ के भी खूब रत्न जटीत होते थे -
महाराणा प्रताप युध्ध करते हुए जब शत्रुओँ से घिर गये थे तब बहादुर आल्हाने उनका लौह शिरस्त्राण अपने सर पर रखा जिससे सेना उसकी ओर धावा बोली और वह वीरगति को प्राप्त हुआ तब तक प्रताप को लिये उनका अश्व चेतक दूर जा चुका था - ऐसे किस्से इतिहास का हिस्सा हो गये हैँ ~~
ईजिप्ट के फेरो के सर पे भी प्रभावशाली शिरस्त्राण था - देखिये ,
शिरस्त्राण या हेट आज अमरीका मेँ बेसबोल केप की तरह
खूब प्रचलन मेँ है और खूब बिकतीँ हैँ -
हेट फेशन के लिये, अपनी पसँदीदा टीम या प्राँत के लिये
या ठँड से बचने के लिये या फिर अपना स्टेटस जमाने के लिये भी पहनी जातीँ हैँ ।
देखिये लिंक : http://en.wikipedia.org/wiki/Hat
और विश्वके बहुमूल्य रत्न महारानी एलिझाबेथ के राजसी मुकुटों में जड़े हुए हैं
ये मैंने लन्दन यात्रा के दौरान देखे थे --
भारत से प्राप्त कोहीनूर हीरा विश्व का सबसे कीमती और सबसे श्रेष्ठ हीरा है वो ब्रिटिश रोयल क्राउन में लगा हुआ है - http://www.englishmonarchs.co.uk/crown_jewels.htm
&
६५७३७१">http://www.cafepress.com/artegrity/६५७३७१
बहुत तेज धूप से बचने के लिये पहना जानेवाला हेट "पनामा हेट " कहलाता है जिसे "इन्डीयाना jones " फिल्म मेँ हेरीसन फोर्ड पहनते हैँ और कई ब्रिटीश अफसर भारत की लू और उमस भरी गरमियोँ मेँ भी टोपा पहने रहते थे भले ही पसीने से तरबतर क्योँ ना हो जायेँ !
आप बताएं क्या आप को भी ऐसे शिरस्त्राण पसंद हैं ? :-)
- लावण्या

Monday, August 18, 2008

३ भाई ~ ३ गीत

बड़े भाई राज कपूर साहब का संगम फ़िल्म का गीत सुनिए : http://www.youtube.com/watch?v=MfLl_kDM240&feature=related
ब्रह्मचारी फ़िल्म का गीत ; नायक : शम्मी कपूर
http://www.youtube.com/watch?v=5Fq1K-Eax_E

http://www.youtube.com/watch?v=CU_rEtjTtY0
शशि कपूर नायक : फ़िल्म : जब जब फूल खिले
यहां दिए हुए तीनो गीत ऐसे सजाये गए हैं जिनमे पियानो का उपयोग किया गया है। ये पाश्चात्य वाध्य है जिस का उपयोग हिन्दी सिनेमा में , कई संगीतकारों ने बखूबी किया है । ये गीत सुनते हुए शायद आपको , दुसरे पियानो पे बजाये गीत याद आये होंगें अवश्य बताइयेगा कौन से हैं ऐसे गीत जिनमें बजाई पियानो , आपको पसंद है।
कपूर परिवार ने ३ - नायक दिए हिन्दी फ़िल्म जगत को - तीनोंने लोकप्रियता के शिखर तक का सफर किया और अनगिनती , सुरीले, यादगार गीतों का तोहफा भी अपनी अदाकारी के साथ पेश किया ये सारे गीत , आज भी , संगीत प्रेमियों के लिए , अनमोल हैं !
इनके पिता श्री पृथ्वीराज कपूर भी, एक सफल और यशस्वी नाटक और ड्रामा के सफल कलाकार रहे हैं !
मेरा सौभाग्य रहा है इन तीनों को कई बार देखने का - राज अंकल के घर पर अकसर देखते थे इन्हें जब् हम बहुत छोटे थे !
राज अंकल, पार्टी की शान हुआ करते थे !
मजाल है किसी की निगाह उनपर पड़ने के बाद और किसी पे जाए !
उनमें एक गज़ब का चुम्बकीय आकर्षण था जिसको वे ख़ुद भी जानते थे और कैमरा , ओन हो या ऑफ़ , लगता ऐसा ही , मानों राज साहब , फ़िल्म के लिए द्रश्य फिल्माने बैठे हैं :)
बड़ी अदा से, सिगरेट सुलगाते, कश लेते, व्हिस्की का प्याला थामते , कभी ऐसा नाचते के बस ! खानाबदोशोँ की तरह ही !! और लोग देखते रह जाते !
दोनों हाथों में रुमाल लिए, सबसे आला , तरीके से , थिरकते हुए,
वे कमाल का डान्स करते थे ! ये अदाएं उन्हीं की होती थी :)
शम्मी साहब, लंबे लंबे डग भरते, पार्टी को , एक कोने से दुसरे तक, मिनटों में ,
पुरा नापते हुए , घूम लेते और यदाकदा, किसी नई हिरोइन के आगे खड़े हो जाते, उसका हाथ थामे, टेबल पे गिलास रखे बतियाते रहते !
ये भी देखा हुआ है नज़ारा !
शशि कपूर निहायत शरीफ इंसान थे।
उनकी ब्रिटिश पत्नी जेनीफर के साथ सबसे हेल्लो कहते हुए घूमते और मुस्कुराते बड़े भले लगते !
३ भाई की एक बहन " उमी " - जो जबलपुर ब्याहीँ थीँ और राज कपूर की पत्नी कृष्णा जी भी जबलपुर की बिटिया हैँ !
उनका परिवार ( ३ भाइयोँ का ) और उनके बच्चे अब बड़े हो गए हैं और आज भी , नई पीढी , फिल्मों से जुडी हुई कपूर खानदान का नाम , रोशन किए हुए है।
बहुत सारी यादें हैं इस परिवार के साथ जुडी हुई उनका किस्सा , फ़िर कभी ....!
- लावण्या