Thursday, July 17, 2008

वक्त क्या है ?



वक्त क्या है ? बँटा हुआ सच , की माया - जाल ?

भूत , भविष्य या वर्तमान ?

फ्रीज़ - फ्रेम में बंद लम्हे , फोटो इमाजिज़ , स्लाईड शो है ?

पद्म पत्र पर लेटे, बाल मुकुंद , शेष शायी नारायण ,

क्षीर सागर पर , उल्काएं ब्रह्माण्ड में , तिरोहित व्योम पार सृष्टि सर्जन , नटराज नर्तन फ़िर समाधी कैलाश पर !

बन चले , राम रघुराई , संग जानकी माई और साथ ,

लक्ष्मण जैसा भाई ! रावण - वध !

मिस्सर में उठते पिरामिड, शिला ढोती पीठ !

हम्मु रब्बी का नियामक शिला लेख , अस्स्यिरिया में !

चीन में बारूद , कागज की इजाद , इस्तेमाल , फानूस सुंदर

सिन्धु घाटी सभ्यता की नींव और अचानक मिट जाना!

यह वक्त बीता , आए समुद्र गुप्त, चंद्र गुप्त, अशोक , पाणिनि , भव- भूति , वराह मिहिर , आर्य भट्ट और चाणक्य !

शक , कुषाण हूण, तैमुर लँग, चौल राज , चालुक्य ,पाँड्य राज, सात वाहन, मदुरई , मीनाक्षी, बसे मन्दिर नगर , खजुराहो , अजंता !

मुगल आए , इन्द्र प्रस्थ को देहली, ये अब नया नाम दिया !

ताज महल , मोती मस्जिद , कुतुब मीनार , सिकरी बुलुंद दरवाजा

सामने आए !

उन्हें देखते , सलाम करते अब गोरे आ घुसे भारत की भूमि पर ! औद्योगिक क्रांति ने मोडी दिशा पस्स्चात्य सभ्यता की और लड़ मरे , फ्रांसीसी , इटालियन , जर्मन , स्पेनिश , डच , ब्रितानवी यहूदी से , आपस में ..... देखता रहा इन युद्धों को मध्य एशिया , पूर्वी एशिया तथा रूस और चीन !

बसा अम्रीका भू खंड , तब युरोप के ही अंश से औरबहुत आगे बढ़ा ! चाँद पर जा पहुँचा आदमी , भूत कल अब आज का वर्त मान ,

बीसवी सदी बना ! दो दो महा - युद्ध आए और चले गए ,

दौड़ती रहीं मशीन हर उप - खंड पे , अनु संधान , बम विस्फोट से नर , पूर्ण नर -संहारक है अब बना !

क्या होगा भविष्य , मानव जाति का ,मानव निर्मित सभ्यता का ?

सोचें अगर हम, इस २१ वीं सदी के आरम्भ में तब क्या कहें ? मोबाइल , वायर लेस तकनीक , DVD, सी डी, TV , कंप्यूटर , मल्टाइ मीडिया , ट्रांसपोर्टेशन , क्वाँटम फिजिक्स , विज्ञान की देन , सुविधाएं अति आधुनिक युग की हैं देन !

और आगे फैला है , महा - सागर , आनेवाले भावी इतिहास का ,

जो है अनिस्चित्त ! "वसुधैव कुटुम्बकम्` यथार्थ "

दुनिया एक छोटा गोला है ~~ " नील ग्रह , पृथ्वी !

येही , विशाल व्योम के मध्य में , एक हमारा घर है !

बड़ा सुंदर है ~~

क्या हम इसे नाश्ता होने देँगेँ?

या स्वर्ग स्थापित करेंगे , धरा पर ?

यह आगे की शेष कथा , क्या होगी ?

ये आनेवाला वक्त ही लिखेगा , नई कविता !

जो सोच रहें हैं आज , ये हमारी बस प्रार्थना ये दुआये ,

वक्त के नाम हैं !

Tuesday, July 15, 2008

सुख ~ दुःख

दुःख
सुख
मेरे कुछ ख्याल भी यहाँ कह देती हूँ ,सुनिए
" किस्मत का नही दोष बावरे , दोष नही भगवान का !
दुःख देना इन्सान को जग में , काम रहा इंसान का ! "

[ पंडित नरेन्द्र शर्मा के फिल्मी गीत की पंक्तियाँ ] और

सच
" सुख - दुख में मानव को ,सुख ही प्रिय है ~
पर , सुख क्या है ?
सुख भिन्न और सुख भोग भिन्न
सुख भोग , क्षणिक इन्द्रिय नर्तन ,
सुख अमर , चिरन्तन , आत्म - जन्य ! "
[ सुकवि सुमित्रा नंदन पन्त जी की काव्य पंक्तियाँ ]
मेरी लिखी कविता से भी ,
" हो रे मन की भूमि पर ,
दुःख का हल , गड़वा कर , जब कोई धीरे धीरे से
चलता है, चलता है !
दुःख की बरखा से सींच सींच कर ,
सुख की उजली फसल को ,
अकसर बाँट दिया जाता है !

( गम और खुशी का अनुभव ही जिंदगानी का सफर करवाता है
जब दोनों ही हाल में , दिल को सम्हालना आ जाए ,
तब तो क्या कहने !! ;-)

- लावण्या

Monday, July 14, 2008

उषाकिरण जी :

जावेद अख्तर, शबाना आज़मी, तन्वी आज़मी और बाबा अजमी
उषाकिरण जी
जन्म: २२ अप्रेल १९२९
बिदा : १० -०३ -२००० .
उषाकिरण जी मराठी भाषी होते हुए भी कई हिन्दी चित्रपट की सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं । जिसमें पतिता फ़िल्म भी थी। लाल कंवर, नजराना, मुसाफिर, दाग, काबुलीवाला , आवाज़, बावर्ची, अनुराग, मिली और चुपके चुपके जैसी यादगार फिल्में उषाकिरण जी के सिने संसार की यादें हैं जिन्हें दर्शक देखते रहेंगें - दिलीप कुमार, देवानंद, अशोक कुमार, राज कपूर, धर्मेन्द्र , राजेष खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं के साथ उषाजी ने काम किया है - महाराष्ट्र राज्य निगम ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभेनेत्री का सन्मान दे कर नवाजा था और वे बंबई शहर की मेयर भी रह चुकीं हैं।

उनकी लम्बी अदाकारी की यात्रा आशीर्वाद नामके नाटक से शुरू हुई थी - उषाजी के पिताजी ने उन्हें , चित्र जगत में प्रवेष करवाया था जबके उषाकिरण जी को उनकी युवावस्था में फिल्मों में काम करने में स्वयं कोई इच्छा नहीं थी - परिवार को आर्थिक सहायता मिले इस ख़याल से ही , ये सुंदर कन्या मन मार कर , फ़िल्म जगत की एक हसीं तारिका बन गयीं।
शुरू शुरू में उन्होंने मराठी फिल्मोंमें भी काम किया था -
ये देखिये फ़िल्म का नाम है " कंचन गंगा " जिसमें गीत के साथ उषाकिरण जी का अभिनय उत्कृष्ट कोटि का है ...शुध्ध मालकौंस राग की जादूगरी बहा रहीं हैं लता मंगेशकर जी, भारत की अमूल्य निधि ,
स्वर ~ कोकीला ....शब्द हैं : " श्याम सुंदर रूप नयन राजीव ...."

उसके बाद कई दूसरी फिल्मों में उषाकिरण जी ने काम किया जैसे, गुजराती भाषा की सफल फ़िल्म " मेंहदी रंग लाग्यो "


" मिलन " फिम्ल का गीत ; " हाय जिया रोये "
"दिल भी तेरा हम भी तेरे " साथ में थे बलराज साहनी जी --
उषाकिरण जी ने आत्मा कथा लिखी है जिसका नाम है " उषा काल " जो मराठी भाषा में है - उषाजी की मुलाक़ात डाक्टर मनोहर खेर से हुई - वे बड़े ही सज्जन और लंबे, दुबले पतले परन्तु बड़े शालीन इंसान थे - उन्होंने उषाजी को आज़ादी दी की वे जब चाहें फिल्मों में काम करें और या गृहस्थी का आनंद लें -
उषाजी ने मिली और बावर्ची या चुपके चुपके जैसी फिल्में भी कीं परन्तु उनका मन उनकी २ संतानों में ही ज्यादा लगा रहा - अद्वैत खेर , पुत्र हैं जो अब शायद नासिक शहर में होटल देखते हैं और बेटी संहिता ने फिल्मोंमें काम किया तब तन्वी
नाम अपना लिया था - पहली फ़िल्म में काम करते समय खूबसूरत तन्वी का छायांकन करते , फ़िल्म के फोटोग्राफर साहब का दिल कमरे के लेंस से , ये नई हिरोइन को देख , अपना दिल , बेगाना - सा होता लगाने लगा और फ़िल्म ख़त्म होते होते , एक रात , खलनायक प्राण अंकल की बिटिया पिंकी के घर पर , दोनों ने एक साथ जीने की कसम खा लीं - उषाकिरण जी और मनोहर जी को धक्का लगा क्यूंकि उनका नया दामाद, मुसलिम था - परन्तु था , संभ्रांत परिवार से - जी हाँ, ये लड़का था अदाकारा शबाना आज़मी का भाई cinemotographer "बाबा आज़मी " और तन्वी आज़मी के पति ! और मशहूर शायर जनाब कैफी आज़मी जी के साहबजादे ! उषाकिरण आंटी और डाक्टर मनोहर खेर मेरे, ससुर जी ( kanti lal shaah )केमित्र थे और हमारे बेटे सोपान के जन्म के समय, डाक्टर मनोहर जी ने सोपान की घर पे मिलने आए थे तब जांच भी की थी - उषाकिरण जी बड़ी उमर में भी सुंदर ही रहीं ..
.७१ साल की होकर संसार से बिदा हुईं --

Sunday, July 13, 2008

अब मैँ नाच्यौ बहुत गोपाल

श्री कृष्ण का रणछोड स्वरुप विग्रह जो डाकोर के मँदिर मेँ है
सूरदास जी : जन्म : १४७८ निर्वाण : १५८३

" अब मैँ नाच्यौ बहुत गोपाल "

राग : धनाश्री
अब हों नाच्यौ बहुत गोपाल।
काम क्रोध कौ पहिरि चोलना, कंठ विषय की माल॥
महामोह के नूपुर बाजत, निन्दा सब्द रसाल।
भरम भर्‌यौ मन भयौ पखावज, चलत कुसंगति चाल॥
तृसना नाद करति घट अन्तर, नानाविध दै ताल।
माया कौ कटि फैंटा बांध्यो, लोभ तिलक दियो भाल॥
कोटिक कला काछि दिखराई, जल थल सुधि नहिं काल।
सूरदास की सबै अविद्या, दूरि करौ नंदलाल॥

" द्रढ इन चनन केरो भरोसो" राग : बिहाग मेँ , "चकित चली चरन सरोवर " राग बिलावल मेँ तो कभी राग सारँग मेँ ठाकोरजी को रीझाते शुध्धाद्वैत मेँ आस्था रखनेवाले, पुष्टीमार्गीय, वल्ललाभाचार्य के अष्टछाप शिष्योँमेँ अग्रणी, आँखोँ की ज्योति विहिन अवस्था से विवश परँतु मन के प्रकाश से, श्रीकृष्ण के साक्षात दर्शन करनेवाले महात्मा सुरदासजी का जन्म १४७८ ईस्वी में मथुरा आगरा मार्ग के किनारे स्थित रुनकता नामक गांव में हुआ। सूरदास के पिता रामदास गायक थे।

६ वर्ष की आयु मेँ इस अँध बालक ने स्वयम को निराधार पाया - गौघाट के पास परम वैषणव वल्लभाचार्य जी से मिलन होने के पस्चात यमुना मेँ स्नान करने के बाद, गुरु के आदेश से बाल कृष्ण की लीला के पद रचते हुए सुरदास जी का जीवन, प्रकाशित हुआ जिससे ब्रज भाषा को असीम वैभव प्राप्त हुआ -

ये सुंदर वर्णन इस प्रभाती में है --

"जागिए ब्रजराज कुंवर कमल-कुसुम फूले।

कुमुद -बृंद संकुचित भए भृंग लता भूले॥

तमचुर खग करत रोर बोलत बनराई।

रांभति गो खरिकनि मैं बछरा हित धाई॥

विधु मलीन रवि प्रकास गावत नर नारी। "

सूर श्रीगोपाल उठौ परम मंगलकारी॥

और

" रानी तेरो चिरजीयो गोपाल ।
बेगिबडो बढि होय विरध लट, महरि मनोहर बाल॥
उपजि पर्यो यह कूंखि भाग्य बल, समुद्र सीप जैसे लाल।
सब गोकुल के प्राण जीवन धन, बैरिन के उरसाल॥
सूर कितो जिय सुख पावत हैं, निरखत श्याम तमाल।
रज आरज लागो मेरी अंखियन, रोग दोष जंजाल॥ "

"सूरसारावली' " होली" के त्योहार पे आधारित पदावलियाँ हैँ

जिनमेँ श्रीकृष्ण भगवान को सृष्टिकर्ता का स्वरुप देकर

उनकी आराधना की गयी है।

नल-दमयन्ती: ब्याहलो : दो अप्राप्य हैं।

अन्य भजन हैं --

अखियाँ हरि दर्शन की प्यासी ।
देखो चाहत कमल नयन को, निस दिन रहत उदासी ॥
केसर तिलक मोतिन की माला, वृंदावन के वासी ।
नेहा लगाए त्यागी गये तृण सम, डारि गये गल फाँसी ॥
काहु के मन की कोऊ का जाने, लोगन के मन हाँसी ।
सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस बिन लेहों करवत कासी ॥

साहित्य ~ लहरी मेँ मुख्यत: प्रभु भक्ति के गीत हैँ तो प्रमुख कृति सुर ~ सागर मेँ १००,००० कृष्ण जीवन लीला को बखानते हुए मधुर भजन व गीत हैँ जो ब्रज भाषा व जगत के साहित्य की अमुल्य धरोहर हैँ।

राग : केदार

प्रभू मोरे अवगुण चित न धरो ।
समदरसी है नाम तिहारो चाहे तो पार करो ॥
एक लोहा पूजा में राखत एक घर बधिक परो ।
पारस गुण अवगुण नहिं चितवत कंचन करत खरो ॥
एक नदिया एक नाल कहावत मैलो ही नीर भरो ।
जब दौ मिलकर एक बरन भई सुरसरी नाम परो ॥
एक जीव एक ब्रह्म कहावे सूर श्याम झगरो ।
अब की बेर मोंहे पार उतारो नहिं पन जात टरो ॥

और

निसिदिन बरसत नैन हमारे।
सदा रहत पावस ऋतु हम पर, जबते स्याम सिधारे।।
अंजन थिर न रहत अँखियन में, कर कपोल भये कारे।
कंचुकि-पट सूखत नहिं कबहुँ, उर बिच बहत पनारे॥
आँसू सलिल भये पग थाके, बहे जात सित तारे।
'सूरदास' अब डूबत है ब्रज, काहे न लेत उबारे॥

सूरदास जी रोज ही कृष्ण भजन लिखा करते थे - श्री राधेरानी और हरी के सौन्दर्य का वर्णन इतना सजीव होता मानो वे सामने हों -

आख़िर वृध्ध हो चले सूरदास जी एक रात्री को भजन गाकर मन्दिर से अपनी कुटी की और हाथ में लाठी लिए चल पड़े ..मार्ग निर्जन था , अन्धकार में दिशा भ्रम हुआ और वे एक गहरे कुवेँ में गिरने ही वाले थे के एक बालक ने उनकी लाठी थाम कर उन्हें मधुर स्वर में सावधान करते कहा,

" बाबा ! ठहरो ..."

सूरदास जी का रोम रोम रोमांचित था, एक अज्ञात उल्लास से ह्रदय , आंदोलित हो गया ..और बरसों की तपस्या फलीभूत होती लगी और वे जान गए की शायद उनका गोपाल ही आज उन के प्राण रक्षा हेतु आ पहुंचा है ! सूरदास जी ने धीरे से हाथ लाठी पे सरकाते हुए, कसकर बालक की नर्म , दिव्य हथेली थामने की कोशिष की और बालक लाखों सुवर्ण की घंटियां एक साथ खनक उठीं हों उस तरह हंसने लगा और हाथ हटाकर दूर हो गया ! अब सूरदास जी रोने लगे, गिर पड़े और करुना विगलित स्वर से आर्त पुकार करने लगे,

" हे कृष्ण , हाथ छुडाकर जात हो, मोरे मन से जाओ तब जानूं "

श्री कृष्ण ने भक्त की भक्ति स्वीकार कर ली ।

सूरदास जी को दीव्य द्रष्टि से श्री नारायण के अष्टभुजा स्वरूप का दर्शन प्राप्त हुआ --

ये दीव्य कथा आज कहने को मन किया - आज मानस कथा की पूर्णाहुति हुई है , मन है की अब भी वहाँ से विमुख नहीं हो पा रहा - इसीलिये श्री राम के नाम के साथ श्री कृष्ण को भी याद कर रही हूँ -

शुभम :

Friday, July 11, 2008

सँत श्री मोरारी बापु

लोकाभिरामं रणरंग धीरं
राजीव नेत्रं रघुवंशनाथम
कारुण्य रूपं करुणा करनतम
श्री राम चन्द्रम शरणम् प्रपद्ये

जनक -सुता जग जननी जानकी
अतिसय प्रिय करुणा निधान की
ताके जुग पद कमल मनावौं
जासु कृपा निर्मल मति पावों

जब जब होई धरम कै हानि
बढहहिँ असुर अधम अभिमानी
तब तब प्रभु धरि बिबिध सरीरा
हरिहैँ कृपानिधि सज्जन पीरा


श्रध्धेय श्री मोरारी बापू ने हाथों में करताल उठा ली और भाव मग्न हो गए ~
राम धुन गाने लगे , श्रोता गण, उठ कर, नाचने लगे !.....

http://www.bindasscafe.com/play.php?vid=351
४ घंटों तक, लगातार, कथा संबन्धी बातें सुनाना , व्यास पीठ पे, आसन ग्रहण किए रहना , अद्भुत लगा !
" राम चरित मानस एही नामा, सुनत श्रवण पायो विश्रामा " व्यास पीठ से संत श्री मोरारी बापू की छवि के दर्शन कीजिये -
तस उत्पात तात बिधि कीन्हा मुनि मिथिलेस राखी सबु लीन्हा
मुनि मिथिलेस सभा सब काहू भरत बचन सुनी भयौ उछाहू
श्री राम जे राम जे जे राम ..............श्री राम जे राम जे जे राम
" बंदौ गुरु पद कंज कृपा सिन्धु नर रूप हरी
महामोह तं पुंज जासु बचन रविकर निकर"
अतुलित बल धामम् , दनुज -वन - कृषाणुम
ज्ञानी -नाम अग्रगण्यम् सकल -गुण-निधानम्
वानराणाम्-धिषम रघुपति -प्रियम भगतम्-वातजातं नमामि

श्री बापू ने कहा :
" सतसंग से मनुष्य की मति (positive intellect),
कीरति (fame), गति (right path of progress),
भूति (fortune), भलाई (goodness)
विवेक (appropriate knowledge/awareness)
को प्रगति प्राप्त होती है ।
माता पार्वती अपने पतिदेव शिव जी से कहतीं हैं ,
" जौँ मो पर प्रसन्न सुख -रासी
जानिय सत्य मोही निज दासी
तौ प्रभू हरहु मोरे अज्ञाना
कही रघुनाथ कथा बिधि नाना
कहहु पुनीत राम गुना गाथा
भुजग -राज भूषण सुर -नाथा
अति आरती पूछों सुर -राया
रघुपति कथा कहहु करी दाया "
जाकी कृपा लवलेश ते मति मंद तुलसीदास हूँ।
पायो परम बिश्राम राम समान प्रभू नाही काहूँ ॥

Thursday, July 10, 2008

पैगाम :

लन्दन शेहेर में बसे आदरणीय श्री महावीर जी , उनके ब्लॉग पर
'बरखा ~ बहार' से जुड़े कुछ , नगमे, कुछ गीत , ग़ज़ल और नज़्म पेश करेंगें
तारीख याद रखें , जुलाई - १५ !! उनके ब्लॉग पर आजकल एक बढिया
आत्म कथ्य या संस्मरण लिखा देखें --
" यादों की वादियों में…"
महावीर शर्मा http://mahavir.wordpress.com/2008/07/08/yadon-ki-vadiyon-mein/

नाम लिखा था रेत पर ,
हवा का एक झोंका आया
आ कर , उसको मिटा गया !
हवाओं पे लिख दूँ हलके हाथों से दुबारा , क्या मैं, उनका नाम ?
ओ पवन , तू ही ले जा !
यह संदेसा मेरा उन तक , पहुंचा आ !
कह देना जा कर उनसे
तुम आए हो वहीँ से जो था , उनका गाँव !
तेरी भी तो कुछ खता , अरी बावरी पवन
कुछ पल को रूक जा !
रेतों से अठखेली कर , लुटाये तुने ,
मुझ बिरहन के पैगाम !
तू वापिस लौट के आना
मेरा भी पता बताना ,
हाँ , साथ उन्हें भी लाना !
अब , इन्तेज़ार रहेगा तेरा ,
चूड़ी को , झूमर को ,पायल को और बिंदी को !
मेरे जियरा से छाए बादलों के संग संग
सहमी हुई है आस !
- लावण्या