Monday, September 29, 2008

माता स्वरूप देवी की महिमा

सती
नवरात्र : गरबा व दाँडिया नृत्य के लिये अब देस -विदेस मेँ प्रख्यात है
माता पार्वती , उमा , महेश्वरी, दुर्गा , कालिका, शिवा , महिसासुरमर्दिनी , सती , कात्यायनी, अम्बिका, भवानी, अम्बा , गौरी , कल्याणी, विंध्यवासिनी, चामुन्डी,
वाराही , भैरवी, काली, ज्वालामुखी, बगलामुखी, धूम्रेश्वरी, वैष्णोदेवी ,
जगधात्री, जगदम्बिके, श्री, जगन्मयी, परमेश्वरी, त्रिपुरसुन्दरी ,जगात्सारा, जगादान्द्कारिणी, जगाद्विघंदासिनी ,भावंता, साध्वी, दुख्दारिद्र्य्नाशिनी,
चतुर्वर्ग्प्रदा, विधात्री, पुर्णेँदुवदना, निलावाणी, पार्वती ,
सर्वमँगला,सर्वसम्पत्प्रदा,शिवपूज्या,शिवप्रिता, सर्वविध्यामयी,कोमलाँगी,विधात्री,नीलमेघवर्णा,विप्रचित्ता,मदोन्मत्ता,मातँगी
देवी खडगहस्ता, भयँकरी,पद्`मा, कालरात्रि, शिवरुपिणी, स्वधा, स्वाहा, शारदेन्दुसुमनप्रभा, शरद्`ज्योत्सना, मुक्त्केशी, नँदा, गायत्री , सावित्री,
लक्ष्मीअलँकार सँयुक्ता, व्याघ्रचर्मावृत्ता, मध्या, महापरा,
पवित्रा, परमा, महामाया, महोदया
इत्यादी देवी भगवती के कई नाम हैँ
समस्त भारत मेँ देवी के शक्ति पीठ हैँ
१) कामरूप पीठ
२) काशिका पीठ
३) नैपल्पिथ
४) रौद्र -पर्वत
५) कश्मीर पीठ
६) कान्यकुब्ज पीठ
७) पूर्णागिरी पीठ
८) अर्बुदाचल पीठ
९) अमृत केश्वर पीठ
१०) कैलास पीठ
११) शिव पीठ
१२ ) केदार पीठ
१३ ) भृगु पीठ
१४ ) कामकोटी पीठ
१५ ) चंद्रपुर पीठ
१६ ) ज्वालामुखी
१७ ) उज्जयिनी पीठ इत्यादी
और हर प्राँत मेँ देवी के विविध स्वरुप की पूजा होती है और कई शहर देवी के स्वरुप की आराधना के केन्द्र हैँ।
शाक्त पूजा की अधिष्ठात्री दुर्गा देवी पूरे बँगाल की आराध्या
काली कलकत्ते वाली " काली " भी हैँ और गुजरात की अँबा माँ भी हैँ
पँजाब की जालन्धरी देवी भी वही हैँ
तो विन्ध्य गुफा की विन्ध्यवासिनी भी वही
माता रानी हैँ जो जम्मू मेँ वैष्णोदेवी कहलातीँ हैँ
और त्रिकुट पर्बत पर माँ का डेरा है ॥
आसाम मेँ ताँत्रिक पूजन मेँ कामाख्या मँदिर बेजोड है ॥
तो दक्षिण मेँ वे कामाक्षी के मँदिर मेँ विराजमान हैँ
और चामुण्डी परबत पर भी वही हैँ शैलपुत्री के रुप मेँ
वे पर्बताधिराज हिमालय की पुत्री पारबती कहलातीँ हैँ
तो भारत के शिखर से पग नखतक आकर,
कन्याकुमारी की कन्या के रुप मेँ भी वही पूजी जातीँ हैँ ॥
महाराष्ट्र की गणपति की मैया गौरी भी वही हैँ
और गुजरात के गरबे और रास के नृत्य ९ दिवस और रात्रि को
माताम्बिके का आह्वान करते हैँ ..
शिवाजी की वीर भवानी रण मेँ युध्ध विजय दीलवानेवाली वही हैँ --
गुजरात में, माँ खोडीयार स्वरूप से माता पूजी जातीं हैं ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते !!
**********************
या देवी सर्वभूतेषु
मातृ रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै , नमस्तस्यै , नमस्तस्यै
नमो नमः
***************
दुर्गा - पूजा
सजा आरती सात सुहागिन , तेरे दर्शन को आतीं ,
माता तेरी पूजा , अर्चना कर , भक्ति निर्मल पातीं !
दीपक , कुम कुम, अक्षत ले कर , तेरी महिमा गातीं
माँ दुर्गा तेरे दरसन कर के , वर , सुहाग का पातीं !
वह तेरी महिमा शीश नवां के गातीं !
हाथ जुडा के बाल नवातीँ, धीरे से हैं गातीं ,
" माँ ! मेरा बालक भी तेरा " ~~~
ऐसा , तुझको हैं समझातीँ
फ़िर फ़िर तेरी महिमा गातीं ~~
तेरी रचना , भू -मंडल है ऐसे गीत गरबे में गातीं....
माता ! तुझसे कितनी सौगातें , भीख मांग ले जातीं !!
माँ ! सजा आरती , सात सुहागिन ,तेरे दर्शन को आतीं
मन्दिर जा कर , शीश नवा कर ,ये तेरी महिमा गातीं
- लावण्या

Saturday, September 27, 2008

आ इए...स्वर साम्राज्ञी, सुश्री लता मंगेशकर जी , दीदी को साल गिरह की बधाई दें, (चित्रमय झांकी)

दीदी के घर का मुख्य कमरा जहाँ अकसर अतिथियों का स्वागत होता है ~~ परदों के आगे एक लम्बी बेल्कनी है ..जहा मुम्बई शहर का मुख्य रास्ता अपार वाहनों की भीड़ से भरा , शोर करता सदा अति व्यस्त रहता है ...भीतर, कई मुलाकाती , इंतज़ार करते हैं , एक झलक पाने के लिए एक महिला की , जो यूँ , तो बेहद शर्मीली हैं पर हैं एक बहुत बड़ी हस्ती !! जो अकसर , सुफेद साडी में ही दीखाई देतीं हैं !
सादगी भरा रूप लिए ये " भारत - रत्न " कहलानेवाली , महिला , गरिमापूर्ण जीवन जीते हुए २८ सितम्बर के दिन अपनी उमर के ७९ वर्ष पुरे करेंगीं !
ईश्वर, उन्हें स्वस्थ और सदा प्रसन्न रखें यही कामना है ...
उनसे यही कहती हूँ, " शतं जीवेंन ` शरद : दीदी " : साल गिरह मुबारक हो ! "

अमेरीकी भूतपूर्व राष्ट्रपति श्रीमान बिल क्लिंटन तथा सीनेटर हिलैरी क्लिंटन के साथ अपनी एक परदेस यात्रा के दौरान दीदी की तस्वीर :

और नीचे , दीदी सन्मान की ट्राफी थामे मुस्कुरातीं हुईं दीखाई दे रहीं हैं ..लम्बी लम्बी, घुटनों से भी आगे जातीं २ चोटियाँ , साडी के पल्लू ढँकी हुईं , माथे पे बिंदिया, हाथों में हीरों के कंगन, कानों में हीरों के टोप्स , हीरे की अंगूठी, ज़रीदार जामुनी बॉर्डर लिए, श्वेत चंदेरी साडी धारण किए हुए दीदी , जब भी दीखलाई देतीं हैं तब तब लगता है मानो दीदी इस उम्र में भी भारतीयता की जीती जागती मिसाल ही आपके सामने हाज़िर हो गयी हो !!

वे ऐसी ही भली लगतीं हैं ! और आपको फोटो से पता नही चलेगा पर दीदी को इतर का बेहद शौक है, और उनका सबसे प्रिय इतर है, " पेरिस " जिसे " इसा लारान " कम्पनी , फ्रांस में बनाती है ..शायद यही एक दीदी का निजी शौक है ..और हॉबी में फोटोग्राफी , कभी कभार एकदम लज़ीज़ रवे का सीरा या खीर बना लेना :) , घूमना , प्रकृति प्रेम और श्रेष्ठ साहित्य , संगीत, चित्रकला रंगमंच के लिए आदर व अनुराग , सही और खरा खरा बोलना, हर अच्छे और सच्चे इंसान के लिए आदर भाव रखना , स्वाभिमान और अपने हक्कों की इज्जत करना , जिसके कारण दीदी ने , महिला गायिकाओं को पुरूष प्रधान , फ़िल्म इंडस्ट्री में , अपनी अलग पहचान बनाने की लड़ाई में , ऊंचा मकाम दिलवाया और स्पष्टवक्ता होने से , कईयों को उनकी कही किसी बात का बुरा भी लगा होगा !!

पर आज इसी से दीदी को लोग "स्वयं` सिध्धा " नारियों की श्रेणी में , स्वाभिमान से खडा हुआ देखते हैं। भारत को ही नही पूरे मानव समुदाय को प्रेरणा मिले ऐसी दीदी की जीवन यात्रा रही है -

- आज दीदी जो भी हैं, ख़ुद के बलबूते पर हैं, कड़ी मेहनत से हर मुश्किल का सामना करते हुए, आज भी दीदी अपने भारत से असीम प्रेम करतीं हैं और अपने भरे पूरे परिवार के बीच , उन्हें मार्गदर्शन और प्यार देते हुए, समस्त गतिविधियों पर पैनी नज़र रखे हुए हैं। समाज की हर बदलती हुई बात का उन्हें पता रहता है।

दीदी के स्वर्गवासी पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी ने अपनी सबसे बड़ी बिटिया को संगीत का जो नन्हा बिरवा , सौंपा था आज उस अमर बेली की शाखाएं , पुरे विश्व में , फ़ैली हुई हैं ...
दीदी का स्वर कोई ऐसा द्वीप या भूखंड नही है जहाँ , सुनाई ना देती हो ```
जहाँ कहीं एक भी भारतीय रहता होगा, वहाँ एक नन्हा भारतीय दिल धड़कता होगा और उस दिल में से लता दीदी की आवाज़ गूंजती होगी .....
" वंदे मातरम` ....सुजलाम सुफलाम् मलयज शीतलाम , शस्य श्यामला मातरम` ...वंदे ....मातरम` " ( फ़िल्म: आनंद मठ , कवि : श्री बंकिमचन्द्र जी )
http://www.youtube.com/watch?v=xj1Iy4nRMkc

http://www.youtube.com/watch?v=wMeB56ExX1Y&feature=related

http://www.youtube.com/watch?v=NCMy3a1BgGk&feature=related

http://www.youtube.com/watch?v=FxRpmgqtcaM&feature=related

हेमा मालिनी जैसी सुँदर सिने तारिकाओं की खूबसूरत आवाज़ है हमारी दीदी : ~

~ सुनिए, दीदी ने कहा भी था हेमा जी के लिए एक बार के इस लड़की की आत्मा पवित्र है ! और ये संगीत निर्देशक श्री अनिल बिस्वास जी पर लिखा दीदी का श्रध्धांजलि संदेश है - क्लीक करें --

और दीदी अपनी बहने उषाजी , मीना खाडिलकर के साथ बहुत खुश हैं -- ये दीदी का हस्त लिखित पात्र है जो मेरी प्रथम काव्य पुस्तक , " फ़िर गा उठा प्रवासी " का आशीर्वाद रुपी , पहला पन्ना बना हुआ मुझे स्नेह देता रहता है .....
१ तस्वीर : आज भी यादों को आबाद किए हुए , सुरों की कोकीला के लिए , मेरे ह्रदय से सदा ही , प्रेम की गंगा बहाती , बहती रहती है ....जब जब बीते हुए लम्हों को जीती हूँ ...आपकी आवाज़ को सदा अपने पास पाती हूँ .....
एक किशोर अवस्था का श्वेत श्याम चित्र जो आज भी मेरे पास सुरक्षित है --

क्या इस कन्या के मन में आशाएं ना होंगीं ? दूसरों की तरह, एक भरीपूरी जिंदगी जीने की ? पर दीदी का बड़प्पन यही है , जो उनके आराध्य श्री कृष्ण जी ने दिया, उसे मस्तक से लगाया और ईश्वर कृपा मानकर, अपनी जिम्मेदारियों को हंसी खुशी निभाया।

मानवता का यही सच्चा धरम है ...यही परिभाषा है सम्पूर्ण मनुष्य जीवन की।

स्त्री हो या पुरूष, अपने जीवन को , उसूलों के साथ जीते हुए, जो जीवन संग्राम में लड़ते हुए जीत जाता है विजय श्री का तिलक उसी के भाल पर दमकता हुआ , समस्त संसार को दीखलाई पड़ता है !


जुग जुग जियो , मेरी लाडली बड़ी दीदी !

आप सदा स्वस्थ व खुश रहें और मनमोहक गीतों से सृष्टि को संवारतीं रहें .................................बहुत बधाई हो !
आपकी बहन लावण्या के चरण स्पर्श !

Thursday, September 25, 2008

μ - पोस्ट!



माइक्रो पोस्ट !!
ज्ञान जी के " मानसिक हलचल " पर देखा और ये बहुत बढ़िया लगा ..चलिए ..

" ॐ !! "
( इत्ता ही आज ॥ ;-) ये पूर्ण शब्द है और ब्रह्म भी है !!

Tuesday, September 23, 2008

सिकाडा क्या है ?

सिकाडा क्या है ? ~~ लैटिन शब्द " सिकाडा " से ही इस नाम की उत्पति हुई है !
प्राचीन रोम मेँ इनकी बहुत भारी संख्या थी -
जापान में इन्हे "सेमी " कहते हैं ! और फ्रांस में इन्हे "सिगले ' कहते हैं जबकि , स्पेन में उन्हें " सिगरा " कहते हैं !
उत्तर अमरीका में १०० प्रकार के सिकाडा पाये जाते हैं और विश्वभर में करीब २००० जितनी प्रजाति सिकाडा की देखी गयी है ।-
पोम्पोनीया इम्प्रोटोरीया सबसे विशाल आकार के सिकाडा हैं जो मलेशिया में पाये जाते हैं ! - ये प्रायः सभी भूखंड पर पाये जाते हैं सिवाय एक , अँटार्टीका के !!
टीबीकन वाल्कारी प्रजाति के सिकाडा सबसे ज्यादा शोर मचाते , १०८.० डेसीबल तक इनकी आवाज़ उठती है और उनकी बोली सबसे ज्यादा तीव्र होती है ऐसा फ्लोरीडा की जीव जँतु शाखा अध्ययन विभाग का कहना है ~~
ऑडियो Magicicada Audio
An MP3 sound file of the emergence in Princeton (1।5MB, MP3). Cicadas for your iPod!


अमरीका में मेगी टीबीकन सिकाडा प्रजाति वार्षिक और १३ या १७ वर्ष में , उत्पन्न होती हुई पाई जाती है - जिनकी संख्या लाखों की तादाद में होती है और पहले नवजात जन्मे सिकाडा सुफेद रंग के होते हैं , पेड़ से धरा पर गिरने के बाद वे पेड़ की जड़ से पोषण पाते हैं -
अगर जड़ मिल जाए तब सिकाडा १, २, या १३ , १७ साल तक दबे रहते हैं और सुशुप्त अवस्था में जीते हैं ! जागृत अवस्था में , दुबारा ग्रीश काल में बाहर आए सिकाडा को निम्फ कहते हैं ।
पहले नाज़ुक पर लिए उनकी देह शीघ्र ही कड़ी हो जाती है -
जिसके बाद पुनः एक बार , उनका जीवन चक्र , आरम्भ होता है ।
जिंदगी का नृत्य फ़िर शुरू हो जाता है !

ग्रीक कविता आनार्क्रोनीता में इस के लिए लिखा गया की,
" तुम हर मनुष्य को ग्रीष्म के दूत प्रतीत होते हो, अपनी मीठी तान से , जन जन को सम्मोहित करते हो , हमें तुम्हारी पहचान है , हर कवि और दिव्य देवता अपोलो भी तुम्हे चाहते हैं "

थ्युकायडीडीस जो खुद पुरातन ऐथेन्स गणराज्य का नागरिक था उसने प्लेटो से कई पीढियाँ पहले , सिकाडा के गुण गाते हुए कहा था कि,
" मेरे देशवासी सिकाडा की प्रतिकृति के आकार के स्वृणाभूषण बनवाकर अपने सुनहरे केशोँ मेँ सजा कर शोभा वृध्धि कर अपने आप को धन्य मानते थे ! "

सिकाडा , मनुष्य को काटते नही , ना डंख देते हैं इसलिएउन्हें अन्य
कीट पतंग या जंतु की तरह , तंग करनेवाले या बहुत परेशानी वाली बात ,
नही समझा जाता !

आइये, मिसिज सिकाडा से मिलें :) ~
~ ये अपने जीवन काल में ४०० से ६०० अंडे देती हैं !
और हाँ ये बेहद शर्मीली भी हैं ! आप सोचेंगें , ये भला , कैसे ?
तब , सुनिए , जनाब, ये हर १७ वर्ष में एक बार ही, अपना जीवन जीती हैं !
ख़ास तौर से इनकी प्रजाति जिसका नाम हैं
मेगी सिकाडा !!
ये वर्ग क्ष या X , या समयचक्र आधीन सिकाडा की श्रेणी में हैं
और कई हर १३, या १७ साल में जीवित होतीं हैं !
अब मिलते हैं सिकाडा महाशय से !
सिकाडा नर , उनके पेट पर ड्रम जैसा आकार होता है उसीसे जो ध्वनि उत्पन्न करते हैं उससे उन्हें पहचाना जाता है।
ये ३ प्रकार की बोली बोलते हैं
१ ) डर से चेतावनी देती आवाज़,
२ ) दूसरे नर सिकाडा बंधुओं को हेल्लो कहनेवाली आवाज़ और
३ ) सुंदर मादा या होनेवाली मिसिज सिकाडा जी को लोभाने की कोशिश में , मधुर पुकार !!

अब ये गीत अगर , नारी सिकाडा जी को भा गया तब वे , बड़ी अदा से , नजाकत से अपने पंख झपकातीँ हैं ठीक उसी वक्त जब, पुरूष सिकाडा जी का गीत समाप्त होता है !
और ये दोस्ती का संदेश मिलते ही, मिस्टर नर सिकाडा आ पहुँचते हैं !
और गीत सुहाग रात तक जारी रहता है ~~
ना ना आप मुस्कुराइए नहीं ! :)
बेचारे वर की दशा आगे क्या होती है वो भी सुन लीजिये ...
सुहाग रात का अंत, बेचारे मिस्टर सिकाडा जी की मौत से होती है ! :-((
अब बेचारी , मिसिज़ सिकाडा जी, पेड़ की पतली दुबली टहनी खोजकर , अपने नवजात शिशु, अंडे , वहीं पर , एक छिद्र बनाकर रख देतीं हैं !
पेड़ से रिस्ता द्रव्य , नवजात अंडे से शिशु बनते सिकाडा को पोषण देता है --
और वे भी चल देतीं हैं अपने बिछुडे प्राण प्रिय पतिदेव से मिलने स्वर्ग लोक में !
दोनों प्रेमी युगल मौत को गले लगाते हैं !
है ना असली लैला मजनू,शिरी फरहाद और रोमियो जूलियट वाली प्रेम कहानी !!
प्राचीन ग्रीस, चीन, मलेशिया, बर्मा, लैटिन अमरीका और कोंगों में लोग इन सिकाडा को खाते भी हैं ! :-(
चीन में सिकाडा से दवाई भी बनाई जाती है - क्लीक करें --
Ancient Greece, China, Malaysia, Burma, Latin America , Congo।
सिकाडा से फलों की पैदावार बहुत अच्छी होती है - जमीन से उनका बाहर आना, जमीन के लिए बहुत लाभकारी है - और उनकी देह से बहुत ज्यादा मात्रा में , नायट्रोजन जमीन में पहुँच कर असीम गुणवत्ता वाला खाद , नैसर्गिक क्रिया से पहुंचाने का काम करता है ।

आशा है ये प्राकृतिक जीव से मिलकर आपको भी खुशी हुई होगी ~~
श्री अशोक पांडे जी आप को खेती बाडी से जुडी जानकारी रहती है , शायद भारत में भी आपने सिकाडा की प्रजाति को देखा हो !

मेरे शहर में , ४ जुलाई तक , सिकाडा लाखों की तादाद में दीखाई देते हैं और फ़िर , समर का इंतज़ार रहता है अगले साल फ़िर सिकाडा की आवाज़ , निरंतर आती रहती है और बता जाती है की लो जी , गर्मियां लौट आईं हैं !!
सिकाडा की आवाज़ से अच्छे फल प्राप्ति की आशा बांधती है और साथ ही , इस प्रकृति की गोद में हर जीव का एक निश्चित स्थान है , महिमा है,
उसका भान होता है -

मनुष्य अकेला नही है इस धरा पर !

हम कई तरह के जीव हैं, और हमारे धर्म ने हरेक जीवित प्राणी की अवस्था से ऊपर उठ कर , मनुष्य शरीर प्राप्ति को , देखा है और कहा है , " जब मनुष्य देह मिले, अपना जीवन, उत्सर्ग पर ले जाओ ...ये देह , मुश्किल से मिलती है , उसे , व्यर्थ में ही, जाया ना करो ....चौरासी लाख के फेरे के बाद ही मुक्ति है !

जानकारी , थोड़ी और भी यहाँ है सिकाडा के बारे में : ~~~

http://www.cicadamania.com/cicadas/2008/06/07/the-indian-hill-ladies-cicada-society/
.“Locusts”
Cicadas belong to the order Hemiptera, suborder Homoptera and family Cicadidae। Leafhoppers, spittle bugs and jumping plant lice are close relatives of the cicada। Hemiptera are different from other insects in that both the nymph and adult forms have a beak, which they use to suck fluids called xylem from plants. This is how they both eat and drink....

Sunday, September 21, 2008

आज २२ सितम्बर है और् सँजय भाई की सालगिरह है!

हेप्पी बर्थ डे...टू....यू .... हेप्पी बर्थ डे...टू....यू .... हेप्पी बर्थ डे...संजय भाई .... हेप्पी बर्थ डे...टू....यू .... आज संजय भाई को सालगिरह पर , बहुत बहुत बधाई !! :)

जोग लिखी संजय पटेल की / श्रोता बिरादरी और http://surpeti.blogspot.com/ के सर्जक हैं वे !
और संजय भाई सुपुत्र हैं , आदरणीय श्री नरहरि पटेल जी के !!
जिनका जाल घर है , मालवी जाजम......बोलोगा तो बचेगी मालवी
जो कहते हैं , ( बहुत विनम्रता से ) ,
( नरहरी जी के शब्द )
" मालवा की सरज़मीन का एक साधारण बाशिंदा जिसे अपने मालवा से बेहद मोहब्बत है , मालवी लोक संस्कृति, संगीत, काव्य के साथ प्रसारण, रंगमंच, लेखन और सामाजिक हलचलों से जुडा हूं " ...सच ये है दोस्तों ,
एक असाधारण कला प्रेमी .......सज्जन पिताजी की संतान हैं संजय भाई !

आहा.... कुश भाई ने , कॉफी विद कुश वाले ही , जी हाँ और "कुश की कलम", नेस्बी , के रचियता , उन्होँने अपनी, बढिया कोफी भी भेजी है .. है ना खुशबु , असल कोलंबियन कोफी की ? और उपर ढेर सारा झाग ...आहा !

ये लीजिये...फरारी कार के आकार की चोकलेट भी आ गयी !! :-))
शुध्ध शाकाहारी, केले के पत्ते पे सजा सुस्वादु भोजन भी तैयार है !!

आहा !! क्या कहने ...... छप्पन भोग हाज़िर हैं !! फरसान , मिष्ठान , चटनी, पापड, अचार, रायता, दाल, सब्जी , पूडी , श्रीखंड सभी है !! ॥

दावत में आप सभी शामिल हो जाइए और जोर से कहीये,
" आप जियो , हजारों साल, ओ संजय भाई और साल के दिन हों पचास हज़ार ..."
संजय भाई , आप मुझे आपकी बड़ी बहन कह कर बुलाते हैं !
आपका स्नेह , कुबूल करते हुए, आपकी " मोटी बेन " ( बड़ी बहन )
आपको अनेकों शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रही है ॥
आज २२ सितम्बर के दिन, "लावण्यम` ~~ अंतर्मन` " जाल घर पर ,
आपकी सालगिरह का उत्सव है !!
~~ आप सभी , को सपरीवार, निमंत्रण है !! ..... आ रहे हैं ना आप सब ? :)
Enjoy the Celebrations Folks !!
& listen to these Ever green song ~~~
http://www।youtube.com/watch?v=L4dCwRVWjKc&feature=related
http://www.youtube.com/watch?v=LuHBt5FPedA
- लावण्या

Friday, September 19, 2008

संगीत कल्पतरु : স্বামী বিবেকানন্দ, Shami Bibekānondo

वीणावादिनी माँ सरस्वती संगीत कल्पतरु स्वामी विवेकानंद जी
स्वामी जी
( Sand storm ) please click

आज हम याद कर रहे हैं भारत के वीर संत और महापुरुष विवेकानंद जी को !

३९ वर्ष के अल्प जीवन काल में जो उन्होंने पाया उससे कहीं अधिक समस्त मानव समाज के लिए मुक्त हस्त से वितरित करनेवाले स्वामी विवेकान्द जी का जीवन काल रहा १८६३ से १९०२ तक !

स्वामी जी के जीवन के कई महत्वपूर्ण मकाम और उनकी उपलब्धियां , जग विख्यात हैं - जैसे , शिकागो शेहेर में उनका दिया संभाषण :

प्रस्तुत हैं उन्हींके शब्द :

" Sisters and Brothers of America,
It fills my heart with joy unspeakable to rise in response to the warm and cordial welcome which you have given us। I thank you in the name of the most ancient order of monks in the world; I thank you in the name of the mother of religions, and I thank you in the name of millions and millions of Hindu people of all classes and sects।
My thanks, also, to some of the speakers on this platform who, referring to the delegates from the Orient, have told you that these men from far-off nations may well claim the honor of bearing to different lands the idea of toleration! I am proud to belong to a religion which has taught the world both tolerance and universal acceptance। We believe not only in universal toleration, but we accept all religions as true। I am proud to belong to a nation which has sheltered the persecuted and the refugees of all religions and all nations of the earth। I am proud to tell you that we have gathered in our bosom the purest remnant of the Israelites, who came to Southern India and took refuge with us in the very year in which their holy temple was shattered to pieces by Roman tyranny। I am proud to belong to the religion which has sheltered and is still fostering the remnant of the grand Zoroastrian nation। I will quote to you, brethren, a few lines from a hymn which I remember to have repeated from my earliest boyhood, which is every day repeated by millions of human beings: ॥

"As the different streams having their sources in different paths which men take through different tendencies, various though they appear, crooked or straight, all lead to Thee।"

" आकाशत्पतितम्` तोयम्` यथा गछ्छति सागरम्` ,

सर्वदेव नमस्कार्, केशवम्` प्रति गच्छति "

( ये श्लोक, मेरे नित्य पाठ का एक भाग है :)

The present convention, which is one of the most august assemblies ever held, is in itself a vindication, a declaration to the world of the wonderful doctrine preached in the Gita: "Whosoever comes to Me, through whatsoever form, I reach him; all men are struggling through paths which in the end lead to me." Sectarianism, bigotry, and its horrible descendant, fanaticism, have long possessed this beautiful earth। They have filled the earth with violence, drenched it often and often with human blood, destroyed civilization and sent whole nations to despair. Had it not been for these horrible demons, human society would be far more advanced than it is now. But their time is come; and I fervently hope that the bell that tolled this morning in honor of this convention may be the death-knell of all fanaticism, of all persecutions with the sword or with the pen, and of all uncharitable feelings between persons wending their way to the same goal."

..श्री .प्रकाश जी बरडे अपनी शोधके दौरान स्वामी विवेकानंद जी के बारे में तथ्य इकट्ठा कर रहे थे । पण्डित रामकृष्ण बुआ वजे ( १८५८ - १९४३ ) जो ग्वालियर घराने के महान गायक हैं उनके बारे में , सामग्री एकत्रित करते समय विवेकानद जी के बारे में भी ये बातें प्रकाश में आयीं !

स्वामी विवेकानंद जी का मूल नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था । उनकी छोटी सी पर अत्यन्त उज्जवल जीवनी में संगीत प्रेम व संगीत के प्रति लगन को कई बार अनदेखा या कम महत्त्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

विवेकानंद जी कहते हैं कि, " उनकी नज़रों में संगीत कला का सर्वोच्च पद है और जो संगीत साधना करते हैं वह सबसे उत्तम आराधना है।"

नरेन्द्र नाथ दत्त को कला व संगीत के प्रति प्रेम विरासत में प्राप्त हुआ था।

पिताश्री विश्वनाथ दत्त से उन्हें ध्रुपद व धमार जो भारत संगीत प्रणाली का पुराना अंग है उसका शिक्षण प्राप्त हुआ था और उनकी माताजी भुवनेश्वरी देवी जी से " कृष्ण - लीला " जैसे लोक संगीत का ज्ञान प्राप्त हुआ जिसमें अकसर, बाल गोपाल की लीला का गान हुआ करता था।
विवेकानंद जी के समकालीन रहे स्वामी अभेदानंद जी व श्यामानंद जी का कहना है कि , नरेन्द्र नाथ जी को बेनी गुप्ता जी से , अहमद खान साहब से और बड़े धुन्नी खान साहब से भी तालीम हासिल हुई थी।

धरती से समांतर पकड कर , बजाई जानेवाली पखवाज बजाना भी नरेन्द्र नाथ जी ने सीखा था इसे वे, धरती पर बैठ कर बजाते थे और २० वर्ष कि आयु तक आते आते, वे ध्रुपद गायकी में महारत हासिल कर चुके थे। उनके पखवाज वादन को काफी लोकप्रियता प्राप्त थी और कोलकता के संगीत जलसों में उनकी पूछ थी - विवेकानंद जी वक्तृत्व कौशल में पारंगत थे ही साथ साथ , नाट्य कला में भी कुशल थे।

श्री त्रिलोक नाथ सान्याल जी के लिखे नाटक , " नव - वृन्दावन " में , स्वामी अभेदानंद जी का पात्र बखूबी निभाते हुए उन्होंने भगवे , सन्यासी के वस्त्र धारण किए थे शायद ये , आगामी परिस्थितीयों की अग्रिम सूचना ही बने क्यूंकि इस नाटिका में संन्यासी का पात्र निभाते हुए नरेन्द्र नाथ को उनके भविष्य को संवारने वाले, पवित्रात्मा और विलक्षण संत श्री रामकृष्ण परमहंस जी ने , देख लिया था ...भविष्य में नरेंद्र नाथ ने स्वामी जी से , दीक्षा ली और नरेंद्र नाथ से स्वामी विवेकानंद में रूपांतरित हो गए...ये कथा भी रोमांचक और बेहद आकर्षक है।

स्वामी विवेकानद के लिए भगवा वस्त्र और वैराग्य , स्वामी ठाकुर की कृपा से ही आया था !

नरेन्द्र नाथ दत्त शिमला पल्ली दत्त पारा , में रहते थे जो पूर्व और पश्चिम की मिलीजुली संस्कृति अपनाए हुए , घर परिवारों से आबाद हुआ कलकता शहर का , प्रसिध्ध इलाका था। इस इलाके से थोड़ी दूरी पर , टेगोर पारा था जहाँ बंगाल के यशस्वी पुत्र , कविवर रवींद्र नाथ टेगोर रहते थे जिनके अगणित गीत , कलकता के घर घर में गाये जाते थे। उन्हीं का एक गीत , " गगनेर थाले " राग जयजयवंती में ( जो रात्रि का राग हैं) , ढला हुआ श्री नरेंद्र नाथ ने संगीत बध्ध किया था अविस्मरणीय बना उनकी संगीत प्रतिभा को शाश्वत कर गया -

रबिन्द्र नाथ टगोर , स्वयं दक्ष सतीत नियोजक थे "रबिन्द्र संगीत " की नई विधा कविवर रविन्द्र नाथ की देन हैं जो दक्षिण भारतीय , कर्नाटकी संगीत, पाश्चात्य संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत का मिला जुला स्वरूप और आज भी सुगम बांग्ला संगीत की तरह प्रसिध्ध है जिसका आज देश विदेश में प्रचलन है ।

पण्डित रामकृष्ण बुआ वजे , स्वामी विवेकानंद जी के बरेली आश्रम में अपनी नेपाल यात्रा के बाद रुके थे। वजे जी, स्वामीजी के अतिथि थे ... रोज़ संध्या समय दोनों , एक साथ गायन करते और वहाँ उपस्थित सभी को स्वर्गीय आनंद मिलता था ।

स्वामीजी प्रात काल अपने दोनों तानपुरों को मिलाते और अहीर भैरव की रागिनी ख़ास तौर से मियाँ तानसेन की बनाई ध्रुपद बंदिश बजाकर , आश्रम्वासीयों को जगाते ! ये पण्डित रामकृष्ण बुआ वजे जी ने उनकी पुस्तक संगीत कला पक्ष में अपने अविस्मरनीय अनुभव दर्ज कीये हुए हैं।

१८७९ , नरेन्द्र ने Presidency College, Calcutta / ( click to read )
प्रेसीडँसी कॉलेज ,कलकत्ता , में , दाखिला लिया ।
१ साल बाद , आध्यात्म विषय सीखने के लिए नरेंद्र Scottish Church College, Calcutta से जुड़े जिसके प्रिंसिपल साहब रेवरंड वीलीयम हेस्टी ने नरेंद्र के प्रश्न पूछने पर कि, " क्या आपने भगवान् / ईश्वर को देखा हैं ? " ये कहा कि, " इसका उत्तर देनेवाले स्वामी रामकृष्ण परमहंस हैँ ! दक्षिणेश्वर , काली मन्दिर जा कर उन्हींसे पूछो !"
स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी से नरेंद्र नाथ दत्त की मुलाक़ात ने , नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बना दिया जिसकी कथा अद्भुत और विलक्षण है जिसे सुनकर , किसी भी अविश्वासी का ईश्वर में दृढ विश्वास हो जाए !
परन्तु, इस बदलाव के सामने , विवेकानंदजी के
संगीत अनुदान को गौण बना दिया है पूरे विश्व ने !
स्वामी विवेकानन्द जी पर गीत सुनिये :
और
गिरे हुए मानव समुदाय को , फ़िर उठाना, सनातन धर्म को पुनः प्रतिष्ठित करना और विदेश में , योग एवं धर्म को नई पहचान देकर स्थापित करना ये सारे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य , स्वामीजी ने किए हैं और २० वर्ष की उमर में " संगीत कल्पतरु " नामक किताब भी उन्होंने लिखी थी । प्रकाशक श्री बैष्णव चरण जी ने प्रथम मुद्रण के समय लिखा हुआ लेखक का नाम " नरेन्द्र नाथ दत्त" आगामी संस्करणों से , चुपचाप हटा दिया है ! नए संशोधित पुस्तक का नाम, " सचित्र विश्व संगीत " प्रकाशक ने अपने नाम से छपवाया ! शायद , नरेन्द्र नाथ के आग्रह पे , ही ये किया गया हो जो , सीमित व्यक्तित्व को बहुत पीछे छोड़ कर , समस्त मानव समाज के हो चुके थे और एक प्रतिभा संपन्न नवयुवक से , महायोगी स्वामी विवेकानंद में परिवर्तित हो कर, परम पद को प्राप्त हो गए थे !
विवेकानंद जी ने श्री रामाकृष्ण मिशन व मठ की स्थापना की !
जिसका मूल मन्त्र है :
आत्मनॊ मोक्षार्थम् जगद्धिताय च
" विश्व का उद्धार व आत्मा की मुक्ति "
( उपरोक्त जानकारी अंग्रेजी में थी जिसे आज हिन्दी भाषा में अनुदित करते हुए ,
और आप सब के साथ साझा करते हुए , प्रसन्नता हो रही है -
- जो , श्री महेश वासवडा जी के सौजन्य से प्राप्त हुई है ।
वे अमरीका के डल्लास नगर में रहते हैं और भावनगर की स्कूल के भूतपूर्व अधिपति रहे हैं )
- लावण्या